

जयपुर : राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) का मनोबल, दक्षता, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य, व्यवसायिक कार्यकुशलता विकसित करने के लिए बटालियन में कई व्यवस्थायें लागू की जा रही हैं । कमांडेंट पंकज चौधरी द्वारा बटालियन में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलाई जा रही है ।

राज्य में प्राकर्तिक आपदाओं से जन हानि व धन हानि की सुरक्षा के लिए SDRF ने अपना अभ्यास और प्रशिक्षण शुरू कर दिया है । इस वर्ष मानसून की आहट से पहले यह प्रशिक्षण शुरू हो चुका है तथा यह 1 जून से 24 जून तक चलेगा । SDRF के 20 कार्मिको का दल प्रशिक्षण के लिए भरतपुर के विशाल बांध ‘बंध बारेठ’ पर प्रशिक्षण ले रहा है । मौसम की मार, बाढ़ से क्षेत्र के हालात खतरनाक हो जाने पर लोगों की जान कैसे बचाई जाए इसके लिए तैराकी, वोट हैंडलिंग का अभ्यास लगातार जारी है ।

आपदा सेवार्थ कटिबद्धता के मंत्र को आत्मसात कर इस बल के कर्मी किसी भी आपदा से जुड़ी विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने आपको उसके अनुकूल ढाल रहे हैं ।
SDRF के कमांडेंट पंकज चौधरी ने जब से SDRF का कार्यभार संभाला है अपने कर्मियों की पारिवारिक, आर्थिक समस्याओं के साथ साथ प्रशिक्षण व अभ्यास पर खास ध्यान दे रहे हैं ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


