in ,

पीढ़ा गढ़ी जूता फैक्ट्री में बड़ी आग 6 लोग अंदर फंसे 

SHARE With Your Friends

बाहरी दिल्ली : बाहरी दिल्ली के पीढागढ़ी इलाके में एक जुत्ता फैक्ट्री में आग लग है। यह आग सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे लगी थी। फैक्ट्री काले धुएं के गुब्बार में घिर गई थी। फैक्ट्री में लगी आग इतनी बड़ी थी की उसपर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस फैक्ट्री में लेदर और रैक्सीन के माल में आग लगने से आस पास काले धुएं के साथ साथ दुर्गन्थ भी फ़ैल गई थी।

आग लगने की सुचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई थी।  आग लगने के वक्त इस फैक्ट्री में 10 लोग मौजूद थे लोकल पुलिस और दमकल कर्मियों ने 4 लोगों को सुरक्षित फैक्टरी के अंदर से निकाल लिया है अन्य 6 लोगों को निकालने की कवायद जारी है।

SHARE With Your Friends

राजस्थान में बाढ़ से बचाने के लिए SDRF का अभ्यास जारी

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में गोलीबारी तीन को लगी गोली