in ,

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में गोलीबारी तीन को लगी गोली 

SHARE With Your Friends
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस मुआयना करती हुई 
बाहरी दिल्ली : दिल्ली के जाफरपुर इलाके में दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीम के और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। पुलिस और बदमाशों के बीच आमने सामने कई राउंड की फायरिंग हुई । नंदू उर्फ़ कपिल सांगवान  गैंग के तीन बदमाशों को गोली लगी है. कुल चार बदमाशों को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी नजफगढ़ में एक कारोबारी को मारने जा रहे थे और बाइक पर सवार थे ।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच आज तड़के मुठभड़े शुरू हुई। पुलिस ने सूचना के बाद बदमाशों को जाफरपुर कलां में जाकर घेर लिया। पुलिस से घिर जाने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सेल की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाश जिसको पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी 
पुलिस का कहना है की नंदू और कपिल सांगवान विदेश में बैठ कर भारत में गैंग चला रहा है। इन बदमाशों ने किसी नजफगढ़ में कारोबारी से रंगदारी मांगी थी जब उसने फिरौती देने से मना कर दिया तो यह बदमाश उसको नजफगढ़ में  कारोबारी की हत्या करने जा रहे थे। पुलिस ने इनको घेर लिया और मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी
SHARE With Your Friends

पीढ़ा गढ़ी जूता फैक्ट्री में बड़ी आग 6 लोग अंदर फंसे 

IAS अधिकारी बनकर आया था मुजरिम बनकर जेल गया