in ,

IAS अधिकारी बनकर आया था मुजरिम बनकर जेल गया

SHARE With Your Friends

दक्षिणी दिल्ली : ​  सैमसंग कम्पनी का जनरल मैनेजर और बाद  IAS अफ़सर बनकर फ़र्ज़ी चेक देकर महँगा मोबाइल फ़ोन ख़रीदने वाले को होज़ख़ास पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। हौज़ ख़ास थाना पुलिस को सूचना मिली की उनके Gk-2, सैमसंग के शोरूम में एक शख़्स अपने आप को IAS अधिकारी बताकर कर एक लाख 40 हज़ार रूपये फ़ोन ख़रीदने आया है, जिसपर उन्हें शक है ! सूचना पाते ही  ACP लक्ष्य पांडे की देखरेख और इन्स्पेक्टर रोहित कुमार की अगुवाई में एक टीम बनाई गई जिसमें सब इन्स्पेक्टर अमरिंदर, सिपाही  मनोज, रामजी लाल को शामिल किया गया।

पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँच गई और ख़ुद को IAS अधिकारी बताने वाले शख़्स को हिरासत  लेकर पूछताछ कि तो पता चला कि उसी ने सुबह शोरूम में फ़ोन कर अपने आप  सैमसंग कम्पनी का वरिष्ठ अधिकारी – जनरल मैनेजर बताते हुए कहा कि शाम  को उनके एक दोस्त आएँगे वह भी एक IAS अधिकारी हैं I वो चेक से पेमेंट करेंगे  उन्हें 1 लाख 40हज़ार रूपेय वाला फ़ोन दे देना। शोरूम कर्मचारियों ने जब हेड ऑफ़िस पता किया तो मालूम चला की वहाँ किसी अधिकार फ़ोन नही किया और जब शाम को वही शख़्स शोरूम आया तो उसने किसी और के नाम का चेक दिया। कर्मचारियों को शक हुआ और पुलिस को फ़ोन कर दिया। पुलिस ने जब जाँच की तो उसके पास से एक नक़ली चेक बुक भी बरामद की गई। आरोपी का नाम अभय बहल है जो की उतरप्रदेश का रहने वाला है। यह शख़्स पहले भी फ़र्ज़ी अधिकारी बनने के आरोप में जेल जा चुका है।

SHARE With Your Friends

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में गोलीबारी तीन को लगी गोली 

बैंक में सुरंग बना 55 लाख की चोरी दो गिरफ्तार