

नई दिल्ली : वेस्ट बंगाल अब दिल्ली में आकर सेंधमारी करने वाले रैकेट के एक चोर को उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यह मिर्ची मार चोर हैं यदि कोई इनको पकड़ने की हिम्मत करता है तो ये उनकी आंखों में मिर्च झोंक कर फरार हो जाते हैं ।

6 सितम्बर को बीट स्टाफ सिपाही जितेंद्र, सिपाही जयदीप को ड्यूटी के दौरान शास्त्री नगर नाले के पास दो लड़कों को काले बैग और प्लास्टिक पॉलीथिन के साथ संदिग्ध हालत में देखा । पुलिस स्टाफ ने उन्हें रुकने के लिए कहा किंतु दोनों ने अनसुना कर तेजी से चलने लगे । दोनों सिपाहियों ने दौड़ कर दोनों को पकड़ लिया । मगर दोनों ने सिपाहियों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दी, अचानक हुए इस मिर्ची हमले से एक सिपाही की पकड़ छुटा कर एक एक लड़का भाग गया । मगर आंखों में जलन के बावजूद सिपाहियों ने एक लड़के को नही छोड़ा । थोड़ी देर हमें इस वो साथी जो भाग गया था उसने वापिस आकर फिर से मिर्ची पाउडर के साथ पथराव भी कर दिया । उसका मकसद अपने साथी को किसी तरह छुड़ाना था । मगर सिपाहियों ने आंखों में जलन के बावजूद इनको भागने नही दिया । लगातार पत्थर और मिर्ची पाउडर बरसाते लड़के को रोकने के लिए एक सिपाही ने अपनी सिर्विस रिवाल्वर निकाल ली । पुलिस के हाँथ में रिवाल्वर देखकर पत्थर मारने वाला लड़का डर कर भाग गया ।

पुलिस पकड़े हुए लड़के को थाने ले आई तो और पूछताछ से पता चला कि इसका नाम रहीम है और वेस्ट बंगाल का रहने वाला है । इनका मुख्य धंधा सेंधमारी दिल्ली में करना है । इनके पास से मिर्ची पाउडर का पैकेट, एक चाकू भी बरामद हुआ है । रहीम उर्फ सोनू नार्थ ईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर का रहने वाला है । इसकी गिरफ्तारी के बाद गीता कोलोनी तथा सनलाइट कोलोनी में सेंधमारी की वारदातें भी खुल गैंहै

उत्तरी दिल्ली जिला डीसीपी अन्टो अलफोंस ने बताया कि दिनों सिपाहियों ने साहस और अपनी पुलिस कर्तव्यपरायणता को निभाते हुए पत्थराव और आंखों में डाली गई मिर्च की परवाह किये बिना सिपाही जितेंद्र तथा जयदीप ने इस बंगाल के मिरची मार सेंधमार को पकड़ा है । इसके लिए दोनों को सिपाहियों को पुरस्कृत किया जाएगा । यह सेंधमार सिर्फ कैश रकम को चुराया करते थे । यह किसी सामान को हाँथ नहीं लगाते थे । यह इलाक़े में कई दिन रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे । अब पुलिस टीम रहीम उर्फ सोनू के दूसरे साथियों की तलाश में रवाना कर दी गई है ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments