

नई दिल्ली : कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का आज 7 जुलाई शहीदी दिवस है । आज समस्त राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है और उनकी जांबाजी को सलाम कर रहा है । हम सदैव उनके कृतज्ञ रहेंगे हमारी रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया । कैप्टन बत्रा चोटी नंबर 4875 पर अपने एक साथी की जान बचाते हुए शहीद हुए थे । उन्हें मरणोपरांत भारतीय सेना के सर्वोच्च पुरस्कार परमवीर चक्र से नवाजा गया था ।
ऐसे भारत माता के अमर सपूत को ‘शाबाश सिपाही’ की टीम श्रद्धा सुमन अर्पित करती है ।
कैप्टन बत्रा के कारगिल युद्ध शौर्य के किस्से भारतीय जनमानस में अमर रहेंगे ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


