in

24 OCT : मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कोहली की दिवाली पर पटाखेदार पारी, पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान पर ‘विराट’ जीत को लेकर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : IND vs PAK, T20 World Cup 2022: IND vs PAK, T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप में परंपरागत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भारत ने 4 विकेट से पराजित कर दिया. मेलबर्न में आयोजित टी20 विश्व कप के मैच में विराट कोहली के 53 बॉल में नाबाद 82 रन की बदौलत भारत को यह जीत मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया और विराट कोहली को बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट किया है कि भारत की टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई. विशेषकर विराट कोहली को शानदार पारी के लिए बधाई उन्होंने उल्लेखनीय दृढ़ता का प्रदर्शन किया  आगे के खेलों के लिए शुभकामनाएं.

इस मैच में आखिरी गेंद पर अश्विन ने 1 रन बनाकर भारत को रणवीर बना दिया. भारत की पाकिस्तान पर 4 विकेट से धमाकेदार जीत हुई. भारत की जीत में कोहली का दिवाली का धमाका भी देखने को मिला,. कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली. और भारत को जीत दिला दी. विराट के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी कमाल की पारी खेली, दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. हार्दिक ने 37 गेंद पर 40 रन की पारी खेली, वहीं, विराट ने 53 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.  आखिरी 3 ओवर में भारत ने 48 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

21 OCT : हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

24 OCT : ‘शाबाश सिपाही’ की ओर से देश के जवानों और नागरिकों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं