in

12 JAN : सुपरहिट गाने ‘नाटू-नाटू’ को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : अमेरिका में 10 जनवरी की रात 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 (80th Golden Globe Awards 2023) का आगाज हुआ. एसएस राजामौली की फिल्म के सुपरहिट गाने ‘नाटू-नाटू’ (Natu-Natu Song) के लिए मोशन पिक्चर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट पिक्चर (नॉन-इंग्लिश)  के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है.   2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR सुपरहिट रही। इसके गाने ‘नाटू नाटू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था. अब गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किया, जिसकी जानकारी गोल्डन ग्लोब के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की गई. इस अवॉर्ड के जीतने के बाद फिल्म आरआरआर की स्टार टीम को चारों तरफ से वाह वाही मिल रही है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की.

नाटू नाटू पर नाच हर कोई नाचे नाचे

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर आरआरआर की गोल्डन ग्लोब्स जीत पर बधाई दी. अक्षय कुमार ने लिखा, “पूरा देश आज #NaatuNaatu पर नाच रहा है. @mmkeeravaani @ssrajamouli @ tarak9999 @AlwaysRamCharan और RRR की पूरी टीम को बधाई. गर्व का क्षण #GoldenGlobes2023.”

SHARE With Your Friends

12 JAN : प्रधानमंत्री वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास का उद्घाटन करेंगे

13 JAN : लोहियावादी नेता शरद यादव का निधन