in ,

27 MARCH : दिल्ली के नाबालिग लड़के की कार दुर्घटना का लाइव सीसीटीवी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली के सीआर पार्क के एनआरआई कांप्लेक्स मेन रोड के पास दुर्घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया हैं. एक बलेनो कार और  स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हुई.  स्विफ्ट डिजायर कैब चालक गौरव ने कहा कि बलेनो कार का चालक बहुत तेज गति से चला रहा था और पीछे से उसकी कैब को टक्कर मार दी. जब कैब को टक्कर मारी कैब में चालक अकेला था और उसे कोई चोट नहीं आई है.

खास बात सामने यह आई है. बलेनो कार चलाने वाला एक 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का था जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही हैं. यह अपने तीन और साथियों के साथ ब्लेनो कार में था और तेजी से दौड़ा रहा था. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि हादसे के वक्त कार में 03 और लड़के भी मौजूद थे जो मौके से फरार हो गए हैं.

SHARE With Your Friends

24 : MARCH : दिल्ली पुलिस के हवलदार ने सक्रियता दिखाते हुए ढूंढ लिए 1.40 लाख रुपए

28 MARCH : दिल्ली पुलिस के हवलदार ने दिखाया संयम, कांग्रेसी नेता भी हुए उसकी अदा के कायल