
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस एक तरफ जहां बटालियन और सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी साइबर क्राइम अधिकारी बन कर ठगी कर पुलिस की छवि को खराब करने में लगे हैं. वहीं कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो ईमानदारी से दिल्ली की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने में लगे हैं .
करोल बाग पुलिस स्टेशन के हलादार सजन ने अपनी ईमानदारी और होशियारी का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया. आज गश्त के दौरान करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक नीले-लाल रंग के बैग मिला जिसमें 71,050 रुपये, एक महेंद्रा कार की चाबी एक एप्पल चार्जर और एक मेडिकल स्लिप जैसा मूल्यवान सामान रखा था.
इसके मालिक को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. क्योंकि बैग के मालिक तक पहुंचने का कोई सुराग नहीं था. बैग में एक मेडिकल स्लिप थी जिसमें गंगा राम अस्पताल लिखा था और मरीज का नाम लिखा था. हवलदार सजन ने अपनी होशियारी दिखाते हुए मेडिकल स्लिप के सहारे सर गंगा राम अस्पताल में पहुंचा, इसके बाद जिसकी प्रार्ची थी उस मरीज प्रिंस के मोबाइल नंबर के सहारे उसके पास पहुंचा. वहां से पता चला यह बैग तो साकेत जायसवाल का है जो फतेहाबाद बरेली से दिल्ली आया था. साकेत जायसवाल से संपर्क कर पैसे और सामान सहित बैग उसे सौंप दिया. साकेत ने बताया उत्तर प्रदेश से करोल बाग सामान खरीदने आया था. दिल्ली जैसे बड़े शहर में खोई हुई वस्तु मिलना नामुकिन है किंतु दिल्ली पुलिस का सहयोग है तो सब मुमकिन है


