in ,

21 FEBRUARY : “कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट: दिल्ली में महिलाओं के क्रिकेट के लिए नई पहल

SHARE With Your Friends
दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान केंद्रीय विदेश और संस्कृत राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली पुलिस डीसीपी राकेश पावरिया और फेयरवे फेयरप्ले चारिटेबल ट्रस्ट के सदस्य

नई दिल्ली : #Women Cricket tournament : फेयरवे फेयरप्ले चारिटेबल ट्रस्ट ने कल्पना चावला (#Kalpna Chawla) महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आयोजित किया. यह चारिटेबल ट्रस्ट हाल ही में दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए गठित की गई है.

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रथम कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया. इस मौके पर केंद्रीय विदेश और संस्कृत राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मीनाक्षी लेखी और दिल्ली पुलिस डीसीपी राकेश पावरिया स्पोर्ट्स के दीवानों के उत्साह वर्धन के लिए खेल के मैदान में मौजूद रहे. मीनाक्षी लेखी ने बल्ला हाँथ में थम कर इस टूर्नामेंट का आगाज किया .

कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में केंद्रीय विदेश और संस्कृत राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मीनाक्षी लेखी और दिल्ली पुलिस डीसीपी राकेश पावरिया विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट के मैदान पर उत्साह भरे मोमेंट्स देखने को मिले. इस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में यूपी, हरियाणा और दिल्ली की टीमें अपने हुनर का परिचय देने के लिए मैदान में उतरेंगी .

इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच होंगे, जिनमें से प्रत्येक मैच 40 ओवर का होगा और सभी मैच लाल गेंद से खेले जायेंगे.  इस खुले क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी, हरियाणा और दिल्ली से आई 12 टीमें अपने हुनर का परिचय देने के लिए मैदान में उतरेंगी.

कलपना चावला भारत का गौरव थी !
कल्पना चावला #kalpna Chawla एक प्रमुख भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यकर्ता और वैज्ञानिक थीं. वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की प्रमुख अभियंता और यात्री थीं। कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हुआ था और उनकी मृत्यु 1 फरवरी 2003 में स्पेस शटल कोलंबिया के एक दुर्घटनाग्रस्त उड़ान के दौरान हुई थी. वे एक प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिला आईकॉन बन गईं थीं.

कल्पना चावला ने अपने जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण काम किए. उन्होंने 1997 में स्पेस शटल मिशन STS-87 में भाग लिया, जो कि परमाणु खोजी उपग्रह को शांत करने के लिए था. वे पहली महिला भारतीय-अमेरिकी यात्री भी थीं.

कल्पना चावला का योगदान विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अद्वितीय था. उन्हें उनके योगदान के लिए विभूति और सम्मान से नवाजा गया है, और उन्हें हमेशा समृद्ध स्मरण में रखा जाएगा.

इस चरिताबल ट्रस्ट का उद्देश्य है कि दिल्ली में खेल को बढ़ावा दिया जाए. और इसी के तहत कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

SHARE With Your Friends

21 FEBRUARY : दिल्ली की यमुना नदी में चार छात्रों की डूबकर मौत

21 FEBRUARY : गुरुग्राम-दिल्ली राजौकरी बॉर्डर पर जाम, किसानों का पैदल कूच बना कारण