in

28 FEBRUARY : ड्रग्स फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसकर दो नाइजीरियन की मौत

बुराड़ी इलाके में चल रही अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पता चला ब्लास्ट के बाद चला। इस मामले में कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है

Dead body covered with sheet on murder crime scene
SHARE With Your Friends
प्रतीक चित्र

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार में एक किराए के घर में चल रही अवैध ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग ने भयंकर हाहाकार मचा दिया. आग में दो नाइजीरियन नागरिकों की जीवनलीला समाप्त हो गई.

वेस्ट कमल विहार में एक नाइजीरियन नागरिक किराए के घर में नशे का सामान बनाने का धंधा कर रहे थे, 23 – 24 फरवरी की रात जोरदार धमाका हुआ आसपास के लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन पूरे इलाके में बात सोमवार रात धुएं की तरह फैल जब इलाज के दौरान दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौत की खबर आई. जानकारी के अनुसार नाइजीरिया मूल के चार नागरिक 10 फरवरी को वेस्ट कमल विहार के एक घर में किराए पर रहने के लिए आए थे. जिसमें क्रिस्टन और कंबरी नाम की महिला भी थी. इन दोनों का दिसंबर तक का वीजा था. 24 फरवरी की रात उनके घर में एक विस्फोट हुआ और फिर जोरदार आग लगी जिसमें दो लोग झुलस गए. लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी आसपास के लोग और खुद इन्होंने ना तो पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी और ना ही पुलिस को कोई खबर दी . दोनों घायलों को किसी तरह अपने एक जानकारी के घर उत्तम नगर लेकर गए जहां से हालत बिगड़ देख उन्हें एम्स अस्पताल में ले जाया गया और भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया. क्योंकि अस्पताल में घायलों का एड्रेस उत्तम नगर का बताया गया था इसलिए अस्पताल की तरफ से उत्तम नगर थाने को पूरे मामले की जानकारी दी गई लेकिन हादसा बुराड़ी में हुआ था इसलिए मामला बुराड़ी थाने में ट्रांसफर हो गया अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी दोनों नाइजीरिया नागरिकों की मौत की खबर आई. इसके बाद बुराड़ी थाना पुलिस भी हरकत में आई और लापरवाही से मौत के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. जांच में निकल के सामने आया कि मकान के मालिक नफीस का बंगाली कॉलोनी में एक मकान है और वही बंगाली कॉलोनी के ही एक जानकार नाइजीरिया नागरिकों की मुलाकात नफीस से करवाई और वेस्ट कमल विहार का यह घर जो सुनसान जगह पर है वह किराए पर दिलवाया. जानकारी अभी निकल के सामने आई की घटना के वक्त मृतक और उनके दो दोस्त नशे का कुछ सामान बना रहे थे जिसमें केमिकल डालते हुए विस्फोट हुआ और फिर घर में आग लग गई और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई

फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है साथ ही साथ पुलिस ने नाइजीरिया दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी है और सब को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

28 FEBRUARY : पश्चिमी दिल्ली में भाईगिरी करने वाले की भीड़ ने की धुलाई, गाड़ी में लगाई आग

28 FEBRUARY: NCB और नौ सेना और गुजरात पुलिस ने 3300 किलोग्राम ड्रग्स की खेप पकड़ी