in

14 APRIL : द्वारका में क्राइम ब्रांच और बदमाशों में धाएँ धाएँ

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और एसआई को लगी गोलियां

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : #Crime_Branch आज द्वारका के नजफगढ़ क्षेत्र में क्राइम ब्रांच #Crime_Branch और दो वांटेड अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। आरके पुरम क्राइम ब्रांच के बीच मुठभेड़ छावला नाले के पास हुई, जब दो वांटेड अपराधी – कैलाश उर्फ भोला (20 वर्ष) और दीपक उर्फ हड्डी (21 वर्ष) – एक सफेद एक्टिवा स्कूटी पर भागने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी थाना तिलक नगर के पुराने मामलों में वांटेड थे। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने .32 और 7.65 बोर की पिस्तौल से क्राइम ब्रांच की टीम पर 9 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की ओर से कुल 5 राउंड फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की टांगों में 2-2 गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत सरकारी वाहन से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

गनीमत रही कि इंस्पेक्टर रामपाल और सब-इंस्पेक्टर हेमंत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम में इंस्पेक्टर, 4 सब-इंस्पेक्टर, 1 एएसआई, 6 हेड कांस्टेबल और 1 कांस्टेबल सहित कुल 13 सदस्य मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही कैट एंबुलेंस भी बुला ली गई है। पुलिस ने दोनों अपराधियों से हथियार भी बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

6 APRIL : ड्रग्स के जाल में फंसे मासूम: बच्चों बनवाए जा रहे थे ड्रग मॉड्यूल, आरोपी गिरफ्तार

8 MAY : #IndiaStrikesBack : भारत ने दिया पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब