in

पुरानी दिल्ली की तीसरी सबसे बड़ी मार्किट में जड़े ताले

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली में 1 जून के बाद जैसे ही लॉककडाउन का ताला खुला उसके बाद तो जैसे कोरोना को संक्रमण फैलाने का मौका मिल गया हो । दिल्ली में संक्रमितों के साथ मौतों का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है ।
दिल्ली सरकार ने ऐहतियात बरतते हुए दिल्ली के बड़े बाज़ारों को आड़ इवन की तर्ज पर खोलने का आदेश दे दिया था । 1 जून से केंद्र सरकार द्वारा समूचे भारत से लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया किन्तु कुछ पाबंदियां जारी रखी ।
तालाबन्दी खुलने के बाद पुरानी दिल्ली के बाजारों में ग्राहको की अनियंत्रित भीड़ ने सरकार की आर्थिक मुश्किलें कम करने की बजाय मुश्किलें बढ़ा दी । चांदनी चौक की भगीरथ पैलेस की मार्किट को खुले हुए चंद दिन हुए थे इन चंद दिनों में ही मार्किट के कई दुकानदार कोविड़-19 के शिकार हो गए जिसके चलते मार्किट को दोबारा बन्द करना पड़ा । इसके बाद दो दिन पहले लाजपतराय मार्किट के 76 कारोबारी कोरोना का शिकार हो गए 3 जून को लाजपतराय मार्किट को एक सप्ताह के लिए बन्द करना पड़ा ।
कल सदर बाजार डिप्टीगंज जिसे एशिया सबसे बड़ी बर्तन मार्किट कहा जाता है कल कई बतरन कारोबारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मार्किट बन्द का ऐलान कर दिया गया । आज से यह मार्किट 7 दिन के लिए बन्द कर दी गई । इस तरह दिल्ली में लॉक डाउन के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी मार्किट है जिसकी कारोबारियों ने खुद तालाबन्दी की है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

एक और सिपाही की सड़क हादसे में मौत

पुलिस ने पकड़ी नशे के संतरे की खेप