

बाहरी दिल्ली : दिल्ली के जाफरपुर इलाके में दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीम के और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। पुलिस और बदमाशों के बीच आमने सामने कई राउंड की फायरिंग हुई । नंदू उर्फ़ कपिल सांगवान गैंग के तीन बदमाशों को गोली लगी है. कुल चार बदमाशों को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी नजफगढ़ में एक कारोबारी को मारने जा रहे थे और बाइक पर सवार थे ।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच आज तड़के मुठभड़े शुरू हुई। पुलिस ने सूचना के बाद बदमाशों को जाफरपुर कलां में जाकर घेर लिया। पुलिस से घिर जाने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सेल की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है की नंदू और कपिल सांगवान विदेश में बैठ कर भारत में गैंग चला रहा है। इन बदमाशों ने किसी नजफगढ़ में कारोबारी से रंगदारी मांगी थी जब उसने फिरौती देने से मना कर दिया तो यह बदमाश उसको नजफगढ़ में कारोबारी की हत्या करने जा रहे थे। पुलिस ने इनको घेर लिया और मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


