in ,

नाम छोटे लाल ! काम कर डाला बड़ा

दो लुटेरों को अकेले पीछा कर पकड़ लाया

SHARE With Your Friends
अकेले दोनों लुटेरों का पीछा करके पकड़ने वाला सिपाही छोटे लाल

नई दिल्ली : ईस्ट डिस्ट्रक्ट, अक्सर जुर्म करने वालों को गलतफहमी हो जाती है कानून और पुलिस को चकमा दिया जा सकता है मगर पुलिस महकमें में ऐसे जवान भी हैं जो अपनी कर्तव्यपरायणता से इनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं ।

आज  सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर पुलिस को काल मिली कि DL BS7X 2729 पर सवार दो बाइक सवार लड़के एक महिला का मोबाइल छीनकर भागे हैं । उस वक्त वहीं वारदात की जगह के आसपास थाने की मोटरसाइकिल रोमियो 95 पर मधुविहार थाने का सिपाही छोटेलाल गश्त कर रहा था । छोटे लाल ने कॉल सुनकर नम्बर याद कर लिया । कॉल पर इनके भागने की जो दिशा बताई जा रही थी इस सिपाही ने बाइक उसी दिशा में दौड़ा दी, काफी देर इधर उधर सड़कों पर देखने के बाद इस नम्बर की बाइक दिख गई जो काल पर बताई गई थी । छोटे लाल ने इनका पीछा कर आगे जाकर इनकी बाइक को घेर लिया और वहां लोगों की मदद से इनको भागने से पहले पकड़ लिया ।

लुटेरा वरुण उर्फ गोलू

जांच से पता चला यह दोनों शातिर रॉबर्स वरुण उर्फ गोलू और हंस हैं । यह त्रिलोकपुरी के रहने वाले हैं वरुण के खिलाफ पांच मुकद्दमें दर्ज हैं । इन दोनों ने तिलक मार्ग, निजामुद्दीन में भी रॉबरी की हुई हैं ।

लुटेरा हंस

इन दोनों रॉबर्स ने दिल्ली नगर निगम में काम करने वाली महिला गीता  44 को धक्का दिया और मोबाइल छीन कर फरार हो गए । मगर सिपाही छोटे लाल की सतर्कता और हौसले के कारण पकड़ लिए गए ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

लूटपाट के लिए रोजाना 180 किलोमीटर आना जाना करता था

VIRAL VIDEO : दिल्ली की पहली बरसात ने ली एक शख्स की जान