नई दिल्ली : दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश में बेगुनाह शख्स की जान ले ली । सुबह हुई बरसात ने को दिल्ली सरकार औऱ निगम की तैयारियों की भी सच्चाई सामने लाकर रख दी । नई दिल्ली मिंटो ब्रिज के नीचे जल भराव में एक चैम्पियन टेम्पो फंस गया और उसका ड्राइवर कुंदन उसी में डूब कर जान गंवा बैठा । यह अपने टैम्पो से मंदिर मार्ग थाने में सुरक्षा बलों का सामान सप्लाई करता था । सुबह जब इसका चैंपियन टेम्पो मिंटो ब्रिज को पार करने के लिए उतरा तभी तेजी से आई बस की लहरों में फंस गया औऱ दरवाजे लॉक हो गए । जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मौके पर लोग लोग बदहवासी में अपनी जान बचाकर भाग रहे थे । मगर किसी ने डूबते कुंदन की ऒर गौर नही किया और उसकी मौत हो गया ।
अभी बरसात की शुरुआत होते ही पहली मौत के बाद दिल्ली सरकार को इस बरसाती आफत इससे निपटने के लिए अभी से प्रयास तेज कर देने चाहिए ।



Comments