
नई दिल्ली : नार्थ डिस्ट्रीक्ट के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सुशील शर्मा की टीम ने बदमाश को गिरफ्तार किया है जो रोजाना 90 किलोमीटर आने की 90 किलोमीटर जाने की दूरी तय करके दिल्ली विश्वविद्यालय कैम्पस इलाके में वारदात करने आता था, वारदात करने के बाद पानीपत हरियाणा चला जाता था । यह रोजाना पानीपत से जुर्म करने दिल्ली आता था, इसका रोजाना रेल से आना जाना 180 किलोमीटर का होता था ।
कैम्पस इलाके में लूटपाट की वारदातों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को सक्रिय कर दिया गया स्टाफ की टीम ने लगातार सूचनाएं जुटा कर प्रमोद उर्फ यश को पकड़ लिया । इसके पास से एक कट्टा औऱ जिंदा कारतूस मिले हैं यह वारदात के वक्त हथियार का इस्तेमाल किया करता था । पुलिस को पूछताछ में पता चला इस पर दिल्ली के पहाड़ गंज, करोल बाग, कोतवाली थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं ।



Comments