
नई दिल्ली : 3 जुलाई 2020 को माननीय गृह मंत्री कार्यालय से एक कंप्लेंट प्राप्त हुई जिसमें यह बताया गया कि एक व्यक्ति ने अपने आप को गृह मंत्री जी का पर्सनल सेक्रेटरी बताकर माननीय रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के कार्यालय में फोन किया और एक व्यक्ति जो बतौर परिवहन निरीक्षक, ग्वालियर परिवहन कार्यालय में कार्यरत है,और जिस का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है , उसे रुकवाने का आग्रह किया| शक होने पर असिस्टेंट पर्सनल सेक्रेटरी सड़क परिवहन मंत्री ने माननीय गृहमंत्री जी के पर्सनल सचिव को इस बाबत सूचना दी| इस बाबत पर्सनल सचिव द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक कंप्लेंट दिया गया |उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही के लिए जो अपने आप को पर्सनल सेक्रेटरी गृह मंत्रालय के रूप में प्रस्तुत कर रहा है और विभिन्न उच्च कार्यालयों में फोन कररहा है| Delhi Police Crime Branch ने मुकदमा दर्ज किया है और आगे की तफ्तीश अमल में ला रही है|
पुलिस जांच के दौरान यह पता चला कि जिस व्यक्ति ने माननीय सड़क परिवहन मिनिस्टर के सचिव को फोन किया था वह व्यक्ति अभिषेक द्विवेदी है और जो रीवा जिले मध्य प्रदेश का मूल निवासी है| यह व्यक्ति वर्तमान समय में नवी मुंबई में बतौर किराएदार रह रहा है और इस तरह की अपराधिक घटनाओं में लिप्त है| इस व्यक्ति का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है और अपने एक साथी के साथ जिसका नाम विनय सिंह बघेल है उसने इस काम को अंजाम दिया| फोन करते वक्त वह नवी मुंबई में उपस्थित था और वहां से अपने साथी के साथ बेंगलुरु चला गया |बाद में जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई में दबिश दी तो यह व्यक्ति मुंबई से फरार हो गया |काफी प्रयास के बाद इसका पता चला कि यह इंदौर में मौजूद है जहां इंदौर पुलिस की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया |अभिषेक @ शिबू जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था वह वह उस से बरामद किया गया और उसमें जो कॉल उसने ए पी एस सड़क परिवहन मंत्री को किया था उसका भी उसका भी विवरण मिला है | अभी तक की जांच में यह पता चला है अभिषेक द्विवेदी ने अपने दोस्त विनय सिंह बघेल के कहने पर यह फोन किया था और अपने आप को माननीय गृह मंत्री का सचिव पर्सनल सचिव बताया था |
इस घटना की जांच दिल्ली पुलिस अपराध शाखा कर रही है



Comments