
नई दिल्ली : #Amit Shah : Delhi Police: गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली पुलिस मुख्यालय के दौरे की कयास लगाई जा रही थी । आज मंगलवार को अमित शाह का दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आगमन हुआ । इस अवसर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर श्री संजय अरोड़ा जी ने पौधा देकर उनका अभिनंदन किया।

गृह मंत्री ने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित आला अधिकारियों से पुलिस दिल्ली पुलिस की भविष्य की कार्ययोजना एक्शन प्लान- 2024 को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों पर हुई प्रगति का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही दिल्ली में होने वाले आगामी G-20 समिट के आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय राजनायिकों के लिए प्रस्तावित सुरक्षा प्रबंधों का ब्यौरा लिया ।
गृह मंत्री ने आगामी 2024 तक दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी की सुरक्षा के खास बिंदुओं, कानून व्यवस्था, अपराधों पर अंकुश लगाने के प्लान पर भी चर्चा की ।

इस बैठक में CWG 2022 व अन्य खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों/पुलिस वार्ड्स को प्रोत्साहित करने के लिए उनको सम्मानित करने पर भी सहमति बनी ।


