in ,

आज दोपहर को पहुंच रहे हैं राफेल भारत में

नई दिल्ली: राफेल आज बुधवार को अम्बाला एयरफ़ोर्स स्टेशन पर दोपहर 1 बजे से  3 बजे के बीच लैंड करेगा. सूत्रों ने ऐसी जानकारी दी है. सयुंक्त अरब अमीरात में फ्रांस के अल धफरा एयरबेस से ये 5 राफेल विमान उड़ान भरेंगे और अंबालाअम्बाला में इनकी लैंडिंग होगी. भारतीय वायु सेना के पायलट जिन्होंने राफेल विमान के उड़ान की ट्रेनिंग ली है, वही विमान उड़ाकर भारत लेकर आएंगे. कमांड‍िंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह के नेतृत्व में राफेल विमान अम्बाला एयर बेस पर लैंड करेगा. 5 राफेल विमानों ने फ्रांस के Merignac में, जहां राफेल विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन की प्रोडक्शन फैसिलिटी है, वहीं से राफेल विमानों ने सोमवार को टेक ऑफ किया था.

ये विमान भारतीय सेना के 17वें स्क्वाड्रन गोल्डेन ऐरोज (Golden Arrows) का हिस्सा बनेंगे जो राफेल विमान से सुसज्जित पहली स्क्वाड्रन होगी. दूसरी स्क्वाड्रन को पश्चिम बंगाल के हाशिमोरा में तैनात किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर राफेल विमानों को भारत चीन विवाद के बीच लद्दाख में एक हफ्ते के भीतर तैनात भी किया जा सकता है जबकि इसमे 6 महीने तक का समय लगता था. राफेल विमान में हवा से हवा में मार करने वाली मीट‍ियोर मिसाइल से सुसज्जित होंगे जिसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर है और जो बिना सीमा पार किये दुश्मन देश के विमान को तबाह कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

#INDO-ISRAEL : कोरोना पर भारतीय – इजराइल के वैज्ञानिकों की रिसर्च

​​अजरुद्दीन दरियागंज में गिरफ्तार, एक्सप्रेस स्नैचिंग की ट्रेनिंग लेकर आया था