in , ,

​​अजरुद्दीन दरियागंज में गिरफ्तार, एक्सप्रेस स्नैचिंग की ट्रेनिंग लेकर आया था

SHARE With Your Friends
पुलिस की गिरफ्त में दोनों स्नैचर अजरुद्दीन और आबिद 
​​
नई दिल्ली : दिल्ली में में स्नैचिंग की वारदातों की जैसे बाढ़ सी आ गई हो ! लाख कोशिशों के बावजूद भी स्नैचर पुलिस के काबू से बाहर हैं, जिन स्नैचर्स को पुलिस मशक्क्त से पकड़कर जेल पहुंचाती है वो अपराध की छोटी धाराओं के तहत सजा काट कर बाहर आ जाते हैं और फिर बैखोफ जुर्म को अंजाम देतें हैं।
एक बात चौकाने वाली बात यह सामने
 आई है, अब दिल्ली में स्नैचिंग के ट्रेनिंग कैम्प लगाए जा रहे हैं। इस बात का खुलासा दरियागंज पुलिस के द्वारा किया गया।  एक स्नैचिंग के मामले के खुलासे के दौरान पुलिस को पता चला की अलाउद्दीन नाम का एक व्यक्ति नार्थ ईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्नैचिंग के गुर सिखाने के एकेडमी चलता है और नए नए युवकों को भर्ती करता है। उसके इस कैम्प में आने वाले नए लड़कों से मोटरसाइकिल चलाने का बाकायदा  ट्रायल लिया जाता है, इसके लिए उसके ट्रेंड लकड़े सड़क पर उससे बाइक चलवाते हैं और वारदात करने के बाद भीड़ भरे ट्रैफिक के बीच से बाइक को कैसे टेढ़ा तिरछा करके निकाल कर ले जाया जाता है यह सब तरीके सिखाते हैं। इसके अलावा इनको कूदने फांदने, दीवारों पर चढ़ने की बाकायदा फ़ोर्स की तरह फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाती थी।  उसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद दो-दो लड़कों का ग्रुप बनाकर इलाकों में वारदात के लिए भेज दिए जा
राकेश शर्मा (दरियागंज SHO 
ते थे।  इस तरह अल्लाउद्दीन की स्नैचिंग की एकेडमी में एक दर्जन से अधिक  अल्लाउद्दीन की स्नैचिंग की एकेडमी में एक दर्जन से अधिक  ग्रुप चल रहे थे।
20 जुलाई को दरियागंज थाना इलाके के राजघाट पर दो बाइक सवारों ने एक शक्श का मोबाइल छीना और लेकर बाइक से फरार हो गए। शख्स ने दरियागंज थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी थी। सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने दरियागंज पुलिस की कार्यवाही की तारीफ करते हुए बताया की थाना इंचार्ज राकेश शर्मा की टीम ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए  एक सप्ताह बड़ी मशक्क्त की उनकी जांच से इस स्नैचिंग के ट्रेनिंग कैम्प का खुलासा भी हुआ, पुलिस अलउद्दीन की तालाश कर रही है जल्द उसे भी पकड़ लिया जायेगा ।
पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्वलांस पर लगा दिया तो पता चला मोबाइल उस्मानपुर इलाके में जाकर बंद हो गया। पुलिस ने राजघाट से लेकर उस्मानपुर जाने वाले रुट पर लगे cctv  कैमरे की फुटेज देखी तो दो लड़के मोटर साईकिल पर दिखाई दिए। इसके बाद उस्मानपुर में जिस जगह मोबाइल बंद हुआ था वहां के cctv देखे तो वहाँ भी दो लड़के बाइक पर दिखाई दे गए। cctv में दोनों स्नैचरों की तस्वीरों के साथ पुलिस ने वहाँ अपना स्टाफ सादी वर्दी में लगा दिया एक सप्ताह की मेहनत के बाद पुलिस स्टाफ ने उसी इलाके में cctv में आये लड़कों को पहचान कर पकड़ लिया। इनमें एक का नाम अजरुद्दीन खान  और दूसरे का नाम आबिद है।
इन दोनों स्नैचरों ने पुलिस पूछताछ में बताया की यह दोनों अलाउद्दीन की स्नैचिंग एकेडमी के स्नैचर हैं जो ट्रेनिंग के बाद स्नैचिंग करते थे। और इनको ख़ास तरह की एक्सप्रेस स्नैचिंग नाम की  ट्रेनिंग दी गई थी। इनको धूम फिल्म दिखाई जाती थी जिसमें चलती बाइक से स्नैचिंग करने का तरीका सीखते थे।  यह दोनों चलते हुए वाहन से स्नैचिंग की वारदात करने के एक्सपर्ट थे। पुलिस ने दोनों स्नैचरों की निशानदेही पर  अल्लाउद्दीन की एकेडमी पर छापामारा तो अलाउद्दीन और उसके सभी लड़के फरार हो गए।  पुलिस को मौके से चोरी की चार मोटरसाइकिलें मिली हैं जिनको स्नैचिंग के लिए लड़कों को दिया करता था।
इस वारदात के खुलासे के बाद दिल्ली में इस तरह की स्नैचिंग एकेडमी का चलना  दिल्ली पुलिस के लिए चौंकाने वाली खबर है। अब देखना यह है की पुलिस इस तरह के ट्रेनिंग कैम्पों को चलाने वालों को कैसे और कब तक सलाखों के पीछे भेजती हैं।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

आज दोपहर को पहुंच रहे हैं राफेल भारत में

आँखों से बैग की स्कैन करने वाले पाँच गिरफ्तार