in

उत्तरी दिल्ली पुलिस STF का डबल शॉट, दो कुख्यात बावरिया गिरफ्तार

अपराधों की लम्बी फेहरिस्त, भारत के 9 से अधिक राज्यों में अपराधों को अंजाम दे चुके हैं

SHARE With Your Friends
उत्तरी डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस STF की गिरफ्त में पिंकू बावरिया और श्यामसुन्दर (नीचे बैठे )

नार्थ डिस्ट्रिक्ट : उत्तरी जिले की दिल्ली पुलिस STF की टीम ने दो कुख्यात स्नैचर्स  को गिरफ्तार किया है। इनके नाम है पिंकू  बावरिया और श्याम सुन्दर बावरिया। इनके अपराधों की फेहरिस्त काफी लम्बी है। यह दोनो बदमाश दिल्ली और दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों में भी स्नैचिंग, रॉबरी किया करते थे। पिंकू बावरिया के ऊपर 38 रॉबरी और स्नैचिंग के मामले हैं और श्यामसुन्दर बावरिया पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस आप्रेशन के एसीपी जयपाल सिंह, STF के इंस्पेक्टर संजीव, और सब इंस्पेक्टर राजपाल की टीम को इन दोनों कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी मिली थी। उत्तरी दिल्ली में एक वारदात की जाँच के दौरान STF टीम के एएसआई  दिनेश और सिपाही श्याम को इन बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने  तकनीकी प्रणाली का सहारे से इनका पता लगाया। इसके बाद जालबिछा कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।
कुख्यात स्नैचर पिंकू बावरिया और श्यामसुन्दर बावरिया
 पुलिस की पूछताछ के बाद दिन बदमाशों ने तकरीबन 30 अपराधों की बात कबूल की है। यह रॉबरी के सात मामलों में वॉन्टेड हैं और भगोड़े घोषित किये जा चुके हैं। इनके पास से पुलिस को चार सोने की चैन, एक कट्टा दो जिन्दा कारतूस मिले हैं। वारदात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चार तेज रफ़्तार मोटर साइकिलें भी बरामद हुई हैं।
मिडिया को सम्बोधित करते हुए नार्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी एण्टो अल्फोंस 
डिस्ट्रिक्ट डीसीपी एन्टो अल्फोंस ने बताया यह इनके जुर्म की लिस्ट बहुत लम्बी हैं। 2015 में उत्तर प्रदेश लखनऊ एक दर्जन से ज्यादा  स्नैचिंग और 2016 में हैदराबाद 12 गोल्ड चैन स्नैचिंग के मामले में  में जेल काट चुके हैं। बैंगलोर, जबलपुर, तिरुपति, जयपुर, उत्तराखंड, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में इनके आपराधिक मामले सामने आएं हैं। दिल्ली में इनके द्वारा किये हुए तकरीबन 20 जुर्म के मामलों का खुलासा हुआ है।
इन दोनों की गिरफ्तारी नार्थ डिस्ट्रिक्ट की STF की टीम के लिए काबिले तारीफ कामयाबी है। जिस प्रकार यह दोनों बैखोफ होकर दिल्ली में लगातार वारदात कर रहे थे  यदि इनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो थोड़े वक्त के बाद दिल्ली इनके आतंक की चपेट में आ जाती।
SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

29 अगस्त : ED के नाम पर लाखों का स्पूफिंग (Spoofing) क्राइम करने वाले गिरफ्तार

14 अगस्त : बाप तो बाप, बेटा भी कुछ कम नहीं ! दिल्ली पुलिस परिवार के दो चैम्पियन निशानेबाज़ =