in

11 मई : एक और श्रद्धाजंलि : दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी में तैनात ASI का अचानक निधन

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में तैनात ASI ऐ0 के0 बाबू का कल अचानक निधन हो गया I ASI ऐके बाबू हौज काज की पुलिस कालोनी में रहते थे I सूूत्रों के अनुसार 20 दिन पहले उनको  20 दिनों से उनको बुखार की शिकायत थी जिसके लिए उनको RML अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया था I इसके बाद कुछ दिन पहले उनको अस्पताल से छुट्टी मिली थी I  ऐके बाबू अस्पताल से आने के बाद मेडिकल रेस्ट पर थे और घर में अकेले रहते थे I

उनके बीमारी के फॉलोअप के लिए दो बार जांच भी हुई I आज सुबह जब उन्होंने फोन नही उठाया तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो पलंग पर अचेत पड़े थे I उनको PCR द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया तो उनको मृत घोषित कर दिया I सूत्रों का कहना है ऐके बाबू को दमे की शिकायत भी रहती थी I

फिलहाल ऐके बाबू के मौत का कारण अभी पता नही लग पाया है I उनकी मौत किस बीमारी से हुई यह रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा I

`शाबाश सिपाही’ दिवंगत ऐके बाबू को श्रद्धाजंलि अर्पण करता है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को कष्ट सहने की ताकत प्रदान करे

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

श्रद्धाजंली : दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के हवलदार की मौत

लॉकडाउन खुलने के सप्ताह पहले अपराधों ने ली करवट