
नई दिल्ली : देश में कोरोना से 24 घंटे में मौत का रिकार्ड तोड़ आंकड़ा सामने आया है. देश में 507 लोगों की एक दिन में मौत बहुत बड़े संकट का सन्देश है। कोरोना ने दिल्ली पुलिस के 9 वें मुलाजिम की जान ली है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव की मंगलवार देर रात मौत हो गई. संजीव यादव पिछले 14 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे. वह साकेत के मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. उन्हें दो बार प्लाज्मा दिया गया था. यही नहीं अमेरिका से भी एक दवा और इंजेक्शन भारत लाकर विशेष अनुमति लेकर उन्हें दी गई थी. इसके बावजूद उनकी जान नही बचाई जा सकी. इस साल जनवरी में उन्हें पुलिस मेडल भी मिला था. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में अब तक 1400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं.


