
नई दिल्ली (दिल्ली विश्वविद्यालय) : इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शिक्षा पर भी व्यापक असर दिखाई दिया है। दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यकर्मों और कॉलेजों में पहले से पढ़ रहे छात्र व् छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षाओं के विरोध में कई बार उतरना पड़ा। इस वर्ष 2020 में 12 कक्षा पास करके आये स्कूली छात्रों के लिए कालेजों में दाखिला पाने की उत्सुकता 12 अक्टूबर से समाप्त होने जा रही है। इस बार दिल्ली विश्विद्यालय के कालेजों में दाखिले के दौरान छात्रों की लम्बी लाइने नहीं नज़र आएँगी। जिन छात्रों का कट ऑफ लिस्ट में नाम आ जायेगा वो घर से ऑनलाइन अपने दाखिले का फार्म भर सकता है। इस बार दिल्ली विशवविधालय ने 12 अक्टूबर से पहली कटऑफ लिस्ट निकालने का नोटिस चस्पा दिया है। इसमें 12 वीं पास छात्र ग्रेजुएशन (स्नातक) में तथा ग्रेजुएशन (स्नातक) करने वाले छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नाकोत्तर) में दाखिले के लिए नामांकन भरेंगे। पहले छात्रों के दाखिलों की प्रिक्रिया जुलाई से शुरू हो जाती थी मगर इस बार कोरोना महामारी चलते दाखिले की प्रक्रिया को विलम्ब से शुरू किया जा रहा है।

छात्र कटऑफ लिस्ट में यदि उनका नाम आ जाता है तो अपने कालेज और उस कोर्सका चयन करें जिस कोर्स के योग्य हैं। यह सारी प्रतिक्रिया ऑनलाइन डेशबोर्ड पर जाकर होगी जहाँ पर उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन किया था वहाँ जाकर अपने कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एडमिशन डीन शोभा बघई का कहना है की “ऑनलाइन एडमिशन के वक्त एक बात का ख़ास ख्याल रखें एक समय में एक कोर्स और एक कालेज का चयन करें। ऑनलाइन में दाखिले की परक्रिया में पहले छात्र अपने कॉलेज और कोर्स का चयन करेंगा यही परक्रिया कालेज के डेशबोर्ड पर नज़र आ जायेगी, उदाहरण के लिए किसी बच्चे ने अदिति कालेज तथा अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन किया है तो कालेज अपने डेशबोर्ड पर उस छात्र का पूरा विवरण देख सकता है।
Notification – कट ऑफ लिस्ट की तारीख सूची क्लिक करें
कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले छात्रों को बचाने के लिए कालेज प्रशाशन ने इस बार दाखिले के नामांकन ऑनलाइन कर दिए है। जिन छात्रों का नाम कटऑफ लिस्ट में आ जायेगा वो घर बैठे ही ऑनलाइन फार्म तथा फ़ीस भरकर दाखिला पा सकता है। कुल पाँच कट ऑफ लिस्ट निकली जाएँगी । कैम्पस में आने से बचने और सुरक्षित रखने के मद्देनज़र यह क़दम उठाया गया है।



Comments