
नई दिल्ली : दिल्ली के ITO स्थित केंद्रीय राजस्व भवन (CR बिल्डिंग) की तीसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर 21 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों ने तत्परता से कार्य करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया और सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
दुर्भाग्यवश, एक 46 वर्षीय पुरुष, जो कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, बेहोशी की हालत में पाए गए और अस्पताल में उनकी मृत्यु घोषित की गई। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन कर रही हैं।
इस घटना के कारणों की जांच जारी है और आग लगने के पीछे की वजह अभी तक अज्ञात है । सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग उठ रही है।


