in ,

पुलिस के होनहार नॉनिहाल

CBSC की 12वीं कक्षा में 98,% अंक प्राप्त करने वाला छात्र अखिल सागवाल

नई दिल्ली : पुलिस की सर्विस में मौजूदा वक्त में बदलते सामाजिक हालतों के चलते पुलिसकर्मी अपने परिवार के बच्चों पर ध्यान केंद्रित नही कर पाते । मगर उनके बच्चे अपने परिश्रम से अविभावकों की गरिमा को चार चांद लगा देते हैं । ऐसे ही एक दिल्ली पुलिस महकमें के मुलाजिम के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से CBSC की 12वीं कक्षा की परीक्षा में  98% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है । इस विद्यार्थी का नाम अखिल सगवाल है ।
अखिल के पिताजी इंस्पेक्टर शीशपाल इस समय कनॉट प्लेस थाने में ATO के पद पर हैं । इंस्पेक्टर शीशपाल पिछले महीने कोरोना के शिकंजे में आ गये थे । पिता ने जिस तरह कोरोना से संघर्ष कर विजय पाई उसी प्रकार अखिल ने भी लगन औऱ मेहनत से 98% अंक प्राप्त कर पिता को गौरान्वित किया है । अखिल का लक्ष्य भविष्य में उच्च आधिकारिक पद तक पहुंचना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मौहल्ला क्लीनिक की आग में जलकर एक शख्स राख हुआ 

एक महीना दिल्ली में अकेली भटकती रही 15 साल की नाबालिग लड़की