
।
31 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦झारखंड के धनबाद की बहूमंजिला इमारत में आग लगने से 14 लोगो की मौत

Posted : 31 JAN 2023, 11:30 PM
नई दिल्ली : धनबाद : झारखंड के धनबाद शहर के जोड़ा फाटक इलाके में बुधवार शाम एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एक विवाह समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ.
आग शहर के व्यस्ततम इलाके, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के समीप 13 मंजिला आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट के दूसरे तल में लगी, जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया. सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
आग के आगे बढ़ने का खतरा नहीं है, इस पर काबू पा लिया गया है.
♦दिल्ली पुलिस पर कोर्ट ने लगाया फ्राड करने का आरोप
Posted : 31 JAN 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के काम काज पर उस वक्त सवालिया निशान लग गया जब एक एक्सीडेंट केस का पीड़ित पहुंच गया कोर्ट में जबकि दिल्ली कैंट थाने की पुलिस उसका डेथ सर्टिफिकेट लगा दिया था. पुलिस के कहना है उसने अपनी जांच में डेथ सर्टिफिकेट को सही पाया था.
पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी कि ये डेथ सर्टिफिकेट विक्टिम के पिता ने उनको सौंपा था. जबकि पीड़ित के अनुसार उसके पिता की मौत 1998 में ही हो गयी थी.
पुलिस द्वारा किये गए इस काम को कोर्ट ने फ्रॉड माना और डीसीपी को इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है और 3 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं.
♦दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पकड़ा ATM लूटने वाला मेवाती का शाहरुख खान

Posted : 31 JAN 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मेवात के अंतरराज्यीय लुटेरों के गिरोह का कुख्यात सदस्य शाहरुख खान (22) को गिरफ्तार किया है. दिल्ली और मध्य प्रदेश में एटीएम तोड़कर पैसे निकाला करते थे. इनके पास से 2 जिंदा कारतूस के साथ .32 कैलिबर की एक ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद हुई है.
यह गिरोह अभी तक दिल्ली और मप्र में एटीएम तोड़कर 05 वारदातों को अंजाम दे चुका हैं और 87 लाख रुपये की नकदी चोरी कर चुका है.
दिल्ली में एटीएम तोड़ने की कई वारदातें हो चुकी थी. इन अपराधों के पीछे एक गिरोह के सदस्यों की पहचान तीन माह की कोशिशें करने के बाद हुई.
27 जनवरी को गिरोह के एक फरार सदस्य के शहीद जीत सिंह मार्ग, अधचीनी, नई दिल्ली के पास आने की विशेष सूचना मिली. एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में टीम का गठन किया गया. आरोपी शाहरुख खान को घेर कर पकड़ लिया.
इस गिरोह के सदस्यों के काम करने का तरीका कम रोशनी वाले और सुनसान इलाकों में बिना सुरक्षा वाले एटीएम बूथों की पहचान करना है। आरोपी व्यक्ति एटीएम बूथ पर हमला करने से पहले आसपास के इलाके की पूरी रेकी करते थे. वे अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में प्रवेश करने के बाद सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट छिड़क देते थे. फिर गैस कटर की मदद से एटीएम खोलकर कैश ट्रे निकाल लेते थे। गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में एटीएम तोड़ने के लिए नकली नंबर प्लेट वाली क्रेटा, स्कॉर्पियो आदि चोरी लूटने वाली कारों का उपयोग करते थे.
शाहरुख खान ने खुलासा किया है कि उसके गिरोह के सदस्य दिल्ली और मध्य प्रदेश में एटीएम तोड़कर 87 लाख रुपये की नकदी निकालने के 5 मामलों में वांटिड हैं.
♦तड़के दिल्ली में डंपर और चैम्पियन की जबरदस्त भिड़ंत 
Posted : 31 JAN 2023, 8:00 AM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के पास एक दुर्घटना के संबंध में थाना वजीराबाद में सुबह 4.54 बजे एक पीसीआर को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली.
जानकारी के मुताबिक एक डंपर और चैंपियन वाहन टकरा गए हैं. इस हादसे में चैंपियन वाहन चालक गोविंद (29) रवि उम्र (30) घायल हो गए हैं. दोनों का उपचार लोकनायक अस्पताल में चल रहा है.
इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की गई है.
30 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦पकिस्तान पेशावर की एक माजिद में आत्मघाती धमाका
Posted : 30 JAN 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइंस इलाके की एक मस्जिद में धमाका हुआ है. यह धमाका अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में हुआ. आत्मघाती बम धमाके में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है और 120 लोग घायल हैं. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस ने बताया कि जब धमाका हुआ, तब मस्जिद में प्रार्थना के लिए काफी लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि धमाके के कारण मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया है, जिसके नीचे काफी लोगों के दबे होने की आशंका है.
♦ SKY को बता सीएम योगी ने ऊर्जावान खिलाड़ी

Posted : 30 JAN 2023, 5:40 PM
नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बैटिंग के मुरीद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी है. दुनिया में 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव की कुछ दिनों पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाक़ात हुई. सोशल मीडिया पर मुलाक़ात की तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- लखनऊ के सरकारी आवास पर युवा और ऊर्जावान SKY (सूर्यकुमार यादव , मिस्टर 360°) के साथ.”
♦राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरुआत होकर 136 दिन में कश्मीर में समापन

Posted : 30 JAN 2023, 5:30 PM
नई दिल्ली : कश्मीर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन किया. उन्होंने 136 दिन लंबी अपनी यात्रा के समापन पर यहां एक रैली में कहा, “मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए की है. हमारा मकसद उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को ही नष्ट करना चाहती है.” उनकी यह रैली शहर में भारी हिमपात के बावजूद आयोजित की गई.
♦सेंट्रल दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास सुबह कई वाहनों में भिडंत कई स्कूली बच्चे जख्मी

Posted : 30 JAN 2023, 12:30 PM
नई दिल्ली : आज सुबह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के वी आई पी रूट के दौरान सुबह 10.57 चार बसें, एक ऑटो, एक कार और एक मोटर साइकिल आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. पूछताछ करने पर पता चला कि चारों बसों में 216 स्कूली छात्र सवार थे। इस दुर्घटना में लगभग 25 स्कूली बच्चे और 3 स्कूल स्टाफ और 1 सार्वजनिक व्यक्ति घायल हो गए.
पीसीआर वैन ने सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पूछताछ पर पता चला है कि विभिन्न स्कूलों से किराए पर ली गई स्कूल बसें यानी 1- राजकीय सह-शिक्षा माध्यमिक विद्यालय भलस्वा गांव, 2- राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, खजूरी और 3- जी.बी. माध्यमिक विद्यालय, सी-ब्लॉक दिलशाद गार्डन, चिड़ियाघर और अक्षरधाम के दौरे पर थे.
दुर्घटना में कार रेनॉल्ट ट्राइबर आगे था, उसके बाद ऑटो, उसके बाद 3 बसें, उसके बाद मोटर साइकिल और आखिरी में एक बस। पीसीआर वैन द्वारा कुल 28 घायलों को एलएनजेपी
पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है.
♦ भारत की बेटियों ने T-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनी विश्व चैंपियन

Posted : 30 JAN 2023, 8:30 AM
नई दिल्ली : Women’s U19 T20 World Cup Final, INDW vs ENGW: भारतीय महिला खिलाड़ी ने भारत के खेल जगत के इतिहास में लगातार कीर्तिमान अपने नाम किए जा रही हैं । फिर भारत की बेटियों ने रचा डाला इतिहास.
भारतीय महिला क्रिकेट की अंडर-19 टीम ने रविवार को पोटचेफ्सट्रूम में अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. भारत महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया. टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गवांकर 69 रन के टारगेट को 14 ओवर में हासिल किया. जिसमें सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी त्रिशा (24) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए स्टोनहाउस, स्क्रिवेंस और बेकर ने एक-एक विकेट चटकाए.
इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के असाधारण प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम खिताबी मुकाबले में 17.1 ओवर में 68 रन ऑलआउट हो गई. जिसमें रयान मैकडोनाल्ड गे 19 रन बनाकर अपनी टीम की टॉप स्कोर्र रही. भारत के लिए टीतास संधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए. जबकि शैफाली वर्मा, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने एक-एक शिकार किए.
29 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦आज होगा 74 वें गणतंत्र दिवस का परंपरागत समापन समारोह

Posted : 29 JAN 2023, 9:30 PM
नई दिल्ली :दिल्ली के विजय चौक पर आज शनिवार को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (Beating Retreat Ceremony) के साथ ही 74 वे गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जायेगा. समापन समारोह के बाद सभी सेनाएं महामहिम राष्ट्रपति की आज्ञा लेकर परंपरा के अनुसार अपने बैरकों में चली जायेंगी.
इस दौरान विजय चौक पर थल, वायु, नौसेना और केंद्रीय पुलिस बल के बैंड्स के परफॉर्मेंस करेंगे.
♦अपने अपहरण का ड्रामा रचने वाला आगरा से पकड़ा
Posted : 29 JAN 2023, 8:30 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली एक कारोबारी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची. जयपुर के एक अखरोट कारोबारी के लड़के ने अपने अपहरण की फिरौती के लिए अपने पिता को फोन किया.
जयपुर के अखरोट कारोबारी का बेटा कमलेश्वर उत्तरी दिल्ली के खारी बाउली में अखरोट लेने आता था. इसने दिल्ली आकर लाहौरी गेट थाना इलाके से अपने अपहरण की सूचना जयपुर में अपने पिता को दी और फिरौती के रूप में 5 लाख रुपए मांगे. उत्तर जिला पुलिस ने व्यवसायी के बेटे को आगरा से बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद अपहरण के ड्रामे का राज खुला. इस युवक ने अपने पिता से अपना नया कारोबार करने के लिए 5 लाख रुपए मांगे थे.पिता के मना करने पर उसने 5 लाख रुपए के लिए यह ड्रामा रचा.
28 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦महिला को ब्लैक मेल करके रकम ऐंठने वाला गिरफ्तार
Posted : 28 JAN 2023, 8:30 PM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली की साइबर क्राइम की टीम ने एक ब्लैकमेलर को पकड़ा है. जो एक महिला को नग्न तस्वीरें वायरल करने का डर दिखाकर उससे 1.25 लाख रुपए ले चुका था. आगे भी 70 हजार की मांग कर रहा था. रकम न देने पर उस महिला की तस्वीरें उसके पति को भेज दी.
महिला की शिकायत साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर खेमेंद्र पाल सिंह के पास आने के बाद इसको ब्लैकमेलर को दिल्ली के करोल बाग से ढूंढ निकाला गया. इसका नाम सन्नी चौहान है. इसकी इंस्टाग्राम पर महिला से मित्रता हुई थी.
♦सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम में शादी के दौरान चाकूबाजी युवक की हत्या
Posted : 28 JAN 2023, 10:30 AM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह हत्या एक शादी समारोह मैं हुए आपसी विवाद के चलते बताई जा रही है. इस हत्या में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम सौरभ है. मृतक का नाम जतिन उर्फ जूडी बताया गया है.
♦भारत पहला T-20 क्रिकेट मैच न्यूजीलैंड से हारा
Posted : 28 JAN 2023, 8:30 AM
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T-20 सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार मिली. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 176 रन बनाए. भारतीय टीम जीत के लिए संघर्ष करती नजर आई और 9 विकेट खोकर 155 रन पर सिमट गई. 21 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए मेहमान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल की.
♦सदर बाजार में हुए ब्लास्ट का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
Posted : 28 JAN 2023, 8:30 AM
नई दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार में 7 जनवरी को एक दुकान में हुए ब्लास्ट की परते पुलिस ने 20 दिनों की जांच के बाद खोल दी हैं. यह ब्लास्ट पटाखों में इस्तेमाल किए जाने वाले कैमिकल में हुआ था जो की अवैध रूप से गोदाम में रखा हुआ था.
7 जनवरी 23 को तकरीबन 6 बजे शाम अचानक एक अंडर गारमेंट्स की दुकान में धमाका हुआ और चारो तरफ अफरातफरी मच गई. इस हादसे गुलाब सिंह नाम के मजदूर की मौत हो गई थी तथा अन्य दो घायल हो गए थे. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अंदेशा जताया था की ब्लास्ट पानी के पंप की मोटर में हुआ है. मौके से FSL की टीम ने ब्लास्ट के सैंपल भी लिए थे.
सदर बजार थाना पुलिस भी जांच में जुटी हुई थी. इस ब्लास्ट के जिम्मेदार लोगों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस इस ब्लास्ट से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है ।
पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आरोपी दीपावली के दौरान पटाखे और बंदूके बेचा करते थे । इन्होंने एक गोदाम किराए पर लिया हुआ था इसमें इन्होंने अवैध रूप से पटाखे बनाने की सामग्री रखी हुई थी. उसी को ले जाते वक्त अचानक ब्लास्ट हो गया और एक व्यक्ति की जान चली गई. जिस दुकान में ब्लास्ट हुआ वह भी तहस नहस हो गई थी.
27 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦भारत की अंडर -19 बेटियां न्यूजीलैंड को परास्त कर विश्व कप के फाइनल में पहुंची

Posted : 27 JAN 2023, 8:30 PM
नई दिल्ली : India vs New Zealand, U19 World Cup: भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में (IND vs NZ) टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था. कीवी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. भारत ने इस आसान से टारगेट को सिर्फ 14.2 ओवर में 2 विकेट गवांकर हासिल किया. जिसमें सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) ने नाबाद 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में सौम्या तिवारी ने 22 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए एना ब्राउनिंग ने दोनों विकेट निकाले.
भारतीय गेंदबाजों ने मैच में न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइन पर अटैक जारी रखा जिसके कारण न्यूजीलैंड की टीम को खुलने का अवसर नहीं दिया हालांकि शुरुआती झटके लगने के बाद जॉर्जिया प्लिमर (35 रन) और इसाबेला गेज (26) ने अपनी पारी से न्यूजीलैंड को मजबूती देने का प्रयास किया, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा (Prashavi Chopra) ने तीन विकेट लिए जबकि चार अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लेने का काम किया. पार्शवी को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
♦राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक का लगाया आरोप

Posted : 27 JAN 2023, 6:30 PM
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई. पार्टी ने यात्रा के कश्मीर घाटी में प्रवेश करने के साथ ही “बेहद गंभीर सुरक्षा चूक” का आरोप लगाया है. यात्रा के अंतर्गत राहुल गांधी को आज 20 किमी पैदल चलना था लेकिन एक किमी के बाद भी उन्हें रुकना पड़ा.
राहुल गांधी ने भी बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “भीड़ को संभालने वाले पुलिसकर्मी कहीं नज़र नहीं आ रहे थे. टनल से बाहर निकलने के बाद पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो गई. इसलिए हमें यात्रा स्थगित करनी पड़ी.
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “”मैं इसका गवाह हूं. जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बनाया गयाबाहरी घेरा, राहुल गांधी के चलने के कुछ ही मिनटों के भीतर गायब हो गया. हम अभी जम्मू से कश्मीर में आए थे और 11 KM की पैदल यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से इसे कैंसल करना पड़ा.”
♦दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री मोदी पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रदर्शन
Posted : 27 JAN 2023, 5:30 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली विश्विद्यालय में आज शाम करीब 4 बजे करीब 20 लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए आर्ट्स फैकल्टी गेट के बाहर इकठ्ठे हुए. कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने KSU के साथ मिलकर इस स्क्रीनिंग का आयोजन कराने की तैयारी में थी. विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से स्क्रीनिंग पर पाबंदी के लिए डीसीपी ऑफिस में पत्र भेजा दिया गया था.
पुलिस के रोकने पर नही माने और हंगामा करने लगे. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. जब यह छात्र नही माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया . कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस ने धारा 144 लगा दी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोक्टर रजनी अब्बी का कहना है कि “जो छात्र हिरासत में लिए गए हैं उनके पहचान पत्र की जांच होगी. ऐसा इस लिए किया जाना जरूरी है कहीं बाहरी लोग यूनिवर्सिटी में उपद्रव के लिए साजिश के तहत भेजे गए हों.”
♦साउथ दिल्ली के हौज खास में संदिग्ध पाकिस्तानी हिरासत में
Posted : 27 JAN 2023, 5:00 PM
नई दिल्ली : साउथ दिल्ली कथित तौर पर एक पाकिस्तानी संदिग्ध को हौज खास गांव से 25 जनवरी को ओयो होटल नंबर 87 से पकड़ा गया था. उसके पास से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट मिला है. हालांकि, दक्षिण पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनकार कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और सफदरजंग पुलिस स्टेशन के एक सूत्र ने पुष्टि की है.
26 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦प्रधानमंत्री 28 जनवरी को करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी की पीएम रैली को संबोधित करेंगे
Posted : 26 JAN 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी, 2023 को सायं लगभग 5:45 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की वार्षिक पीएम रैली को संबोधित करेंगे।
इस साल एनसीसी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूप से ढाला हुआ स्मारक सिक्का जारी करेंगे। यह रैली दिन और रात के एक हाईब्रिड कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी और इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होगा। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सच्ची भारतीय भावना के अनुरूप 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेटों को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
♦प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को धन्यवाद दिया

Posted : 26 JAN 2023, 9:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए आभारी हूं। @AlsisiOfficial”
♦ 74 वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पहली बार मिस्र की सेना ने क्या शानदार परेड मार्च
Posted : 26 JAN 2023, 1:00 PM
नई दिल्ली : इस बार 74 वें गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर कर्तव्य पथ पर दिखी उन्नत और शक्तिशाली भारत की तस्वीर. इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया गया था.
इस बार की परेड में सबसे पहले मिश्र की सेना का परेड दस्ते ने कर्तव्य पथ पर सलामी दी. वहां उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से तालियां बजा कर उनका उत्साहवर्धन किया. शानदार धुन के साथ मिश्र की सेना के दस्ते ने शानदार परेड का नजारा पेश किया.
♦ Delhi Police : जगुआर टीम के हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Posted : 26 JAN 2023, 10:00 AM
नई दिल्ली : आज गणतंत्र दिवस की सुबह दिल्ली पुलिस के लिए दुख भरा समाचार लाई । सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज थाने में एक हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हवलदार का नाम देवेंद्र कुमार शर्मा था और यह 2006 बैच का भर्ती था उत्तम नगर में परिवार के साथ रहता था. 3 साल से अधिक समय से जिले की जगुआर टीम में शामिल था.
मरने से पहले लिखा सुसाइट नोट
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने इस आत्महत्या का कारण कुछ निजी कारण बताए हैं. सूत्रों का कहना है वह अपने भाई और साले की हरकतों से भी परेशान रहता था. उसने अपने सुसाइट नोट में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा शोषण की बात का जिक्र नहीं किया है.
मृतक देवेंद्र ने अपने सुसाइट नोट में अपनी पत्नी और अपने परिवार को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया. उसने सुसाइट नोट में लिखा था उसके परिवार से इस बारे में कोई पूछताछ न की जाए.
एक सप्ताह पहले अपने दोस्त को सुनाई थी कहानी
मृतक हवलदार देवेंद्र शर्मा के दोस्तों को भेजे मैसेज से पता चला है कि देवेंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त था. उसने सुसाइट करने से पूर्व कुछ दिन पहले अपने दोस्त को मैसेज लिख कर एक किसी दुखी व्यक्ति की कहानी सुनाई बताई थी. उस कहानी में लिखा था कि उस दुखी व्यक्ति को जब किसी प्रकार की मदद नही मिली तो उसने सुसाइट कर लिया था. उसने अपने दोस्त को यह नही बताया की वह दुखी व्यक्ति स्वयं है. इस बात का पता जब चला जब उसने सुसाइट करने से पहले अपने उसी दोस्त को मैसेज करके इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह दुखी और आत्महत्या करने वाला स्वयं है. इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को अपनी निजी सम्पत्ति के बारे में बताया और सोनीपत में प्रॉपर्टी को बेचकर बच्चों की अच्छी पढ़ाई लिखाई करवाने के लिए मदद की भी गुहार लगाई .
25 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ Delhi Police : 74 वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस के 26 अधिकारियों को शौर्य और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान

Posted : 25 JAN 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : इस बार 74 वें गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 26 अधिकारियों और जवानों को उनके लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. 7 शौर्य (Gallantry) के लिए पुलिस पदक (PMG), 2 राष्ट्रपति पुलिस पदक
विशिष्ट सेवा के लिए और 17 पुलिस पदक उत्कृष्ट सेवा के लिए घोषित किए गए.
शौर्य के लिए पुलिस पदक (Police Medals for Gallantry)
एसीपी श्री ललित मोहन नेगी, एसीपी प्रदीप कुमार पालीवाल, एसआई सुंदर गौतम, एसआई शमशेर सिंह, एसआई रघुवीर सिंह, एएसआई मनोज भाटी, एएसआई शाजाद खान को शौर्य के लिए पुलिस पदक (Police Madal for Gallentry) से सम्मानित किया गया.
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) (President’s Police Medal (PPM) for Distinguished Service)
प्रेम नाथ, ज्वाइंट सीपी, सुश्री. सुनीता शर्मा, एसीपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.
विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक (Police Medal for Meritorious Service)
सतविंदर सिंह, एसीपी/एफआर, नरेंद्र कुमार शर्मा इंस्पेक्टर (एफआर/आरटी), जसविंदर कौर इंस्पेक्टर (एल ए), मुकेश राठी एसीपी (एफआर), कुलदीप सिंह इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रीयल), सुश्री जसविंदर कौर, एसीपी (द्वितीय वाहिनी), शिव चरण मीणा, सब इंस्पेक्टर (ऑप्स/कम्युनिकेशन),
जय भगवान, हवलदार (एलए/डीवीआर), माला राम हवलदार (आर्मरर), विनय कुमार सब इंस्पेक्टर (एफआर/कार्यकारी), राजिंदर कुमार सब इंस्पेक्टर (एफआर), जावेद हुसैन इंस्पेक्टर (ऑप्स/ एफआर), निर्मल कुमार इंस्पेक्टर (ऑप्स/ एफआर), सतेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर (एक्जिक्यूट), राजेंद्र कुमार शर्मा सब इंस्पेक्टर (एफआर/एक्जिक्यूट), सविता महिला सब इंस्पेक्टर (एफआर/एक्जिक्यूट), रोहितासवा सब इंस्पेक्टर (एल ए)
♦ बंगाल के डॉ. दिलीप महालनाबीस और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (दोनों को मरणोपरांत) को पद्मविभूषण से नवाजा गया है

Posted : 25 JAN 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. ORS (Oral Rehydration Solution) के व्यापक इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाने वाले पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनाबीस और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (दोनों को मरणोपरांत) को पद्मविभूषण से नवाजा गया है. दिलीप महालनाबिस और मुलायम सिंह यादव के अलावा पद्म विभूषण से नवाजी जाने वाली अन्य हस्तियों में बालकृष्ण जोशी, जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन भी शामिल हैं. एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयार, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति और कमलेश डी पटेल को पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया है.
♦राष्ट्रपति ने छह भारतीय तटरक्षक कर्मियों को तटरक्षक पदकों की मंजूरी दी
Posted : 25 JAN 2023, 8:00 PM
राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर विशिष्ट शौर्य, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और विशिष्ट/उत्कृष्ट सेवा के लिए निम्नलिखित भारतीय तटरक्षक कर्मियों को राष्ट्रपति का तटरक्षक पदक (पीटीएम) और तटरक्षक पदक (टीएम) से सम्मानित किया है:
राष्ट्रपति का तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा)
- आईजी आनंद प्रकाश बडोला, टीएम (0248-एम)
तटरक्षक पदक (शौर्य)
- कमांडेंट दुर्गेश चंद्र तिवारी (0645-पी)
- ऋषि, पी/एनवीके(आर), 12196-टी
- मोहित कुमार यादव, यू/एनवीके (आरपी), 13830-एम
तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा)
- डीआईजी हिमांशु नौटियाल (0298-सी)
- संत लाल, पी/अध(आरओ),01566-पी
ये पुरस्कार 26 जनवरी, 1990 से हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को दिए जा रहे हैं।
♦ 26 जनवरी की सुरक्षा के लिए ड्रोन, गुब्बारे उड़ाने पर रोक
Posted : 25 JAN 2023, 6:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने 26 जनवरी से ठीक पहले आतंकवादी गतिविधियों के इनपुट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरामोटर जैसे हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इसमें हैंग ग्लाइडर, मानवरहित हवाई विमान जैसे खिलोने आदि, मानव रहित विमान प्रणाली, सूक्ष्म प्रकाश विमान, दूर से संचालित विमान , ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान क्वॉर्डकॉप्टर और पैरा जंपिंग आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
♦ जामिया यूनिवर्सिटी में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर 10 छात्र पुलिस हिरासत में
Posted : 25 JAN 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान कर माहौल खराब करने को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है. छात्रों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 7 अन्य छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक, वाकये को लेकर जामिया यूनिवर्सिटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
हंगामे के बीच जामिया यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं. छात्रों को उसके अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.जामिया के छात्रों ने कहा था कि वो बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री दिखाएंगे. लेकिन जामिया विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालांकि छात्र आज शाम 6 बजे गेट नंबर-8 पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े रहे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को नोटिस जारी किया.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एनसीसी कैडेटों और एनएसएस वॉलंटियर्स को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में कई बच्चे प्रधानमंत्री निवास पर आए थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “जय हिंद का मंत्र सभी को प्रेरित करता है।”
♦ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया

Posted : 25 JAN 2023, 5:55 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एनसीसी कैडेटों और एनएसएस वॉलंटियर्स को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में कई बच्चे प्रधानमंत्री निवास पर आए थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “जय हिंद का मंत्र सभी को प्रेरित करता है।”
प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्तों में देश के युवाओं के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए, एक महीने पहले वीर बाल दिवस मनाने के बारे में चर्चा की, जहां पूरे देश में वीर साहिबजादे की वीरता और साहस का जश्न मनाया गया। उन्होंने कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव, अग्निवीरों के पहले बैच, उत्तर प्रदेश में खेल महाकुंभ में युवा खेल खिलाड़ियों, संसद और अपने आवास पर बच्चों व बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ अपनी बातचीत पर भी प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने 27 जनवरी को छात्रों के साथ होने जा रही बातचीत ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर भी प्रकाश डाला.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
24 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ JNU में नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री देखने की हसरत नही हुई पूरी
Posted : 24 JAN 2023, 12:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएम नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की कुछ स्टूडेंट्स की योजना मंगलवार रात नाकाम हो गई. जेएनयू प्रशासन के निर्देश पर इंटरनेट और बिजली काट दी गई थी. सेलफोन और लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री देखने वाले स्टूडेंट्स पर पथराव किया गया. स्टूडेंट इस मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने तक मार्च किया. पुलिस को कहा की उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से मारपीट का भय का डर है.
♦प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का गर्मजोशी से स्वागत किया

Posted : 24 JAN 2023, 10:00 PM
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का गर्मजोशी से स्वागत किया है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24-26 जनवरी 2023 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। भारत की अपनी दूसरी राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भी होंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :
““राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, भारत में आपका गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं।
Delighted to welcome President Abdel Fattah el-Sisi and hold talks with him to boost cooperation between India and Egypt. @AlsisiOfficial pic.twitter.com/BG9AnVWSuO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2023
♦ भारत ने न्यूजीलैंड से तीसरा एकदवसीय क्रिकेट मैच जीता
Posted : 24 JAN 2023, 9:00 PM
नई दिल्ली :भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा एकदिवसीय क्रिकेट जिसे भारत ने 90 रनों से जीता. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने 386 रनों का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था.
♦ पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की

Posted : 24 JAN 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की.
प्रधानमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनकी उपलब्धियों पर एक-एक करके चर्चा की, जिसके बाद पूरे समूह के साथ बातचीत की गई. उन्होंने अनौपचारिक माहौल में खुले दिल से बातचीत की. बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई विषयों के बारे में अनेक प्रश्न पूछे और उनके सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर उनसे मार्गदर्शन मांगे.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
♦ आज फिर नही बन सका दिल्ली का मेयर, दिल्ली नगर निगम में फिर हंगामा
Posted : 24 JAN 2023, 4:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम का सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. जिसके साथ ही एक बार फिर से मेयर चुनाव नहीं हो सका है. दरअसल बीजेपी पार्षदों के लगातार हंगामे के चलते सदन को स्थगित किया गया है. आज दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सदन से स्थायी समिति के 6 सदस्यों के प्रतिष्ठित पदों के लिए चुनाव थे. दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 250 निर्वाचित पार्षदों की शपथ थोड़ी देर पहले ही पूरी हुई थी. शपथ के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल ने कहा था कि जो लोग वोट डालने के पात्र नहीं है, उनको सदन के बाहर बैठाया जाए. लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण सदन को ही स्थगित करना पड़ा.
♦ राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से स्कूली बच्चियों की तबीयत बिगड़ी
Posted : 24 JAN 2023, 4:30 PM
नई दिल्ली : पुर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में आज सुबह दिल्ली सरकार के स्कूल राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय विवेक विहार में बच्चियों को मिड डे मील खाने से तबियत खराब् हो गई. मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्चियों को पेट दर्द और उल्टियां आने लगी जिसके बाद उपचार के।लिए आधा दर्जन से ज्यादा बच्चियों अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस में इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जिले के डीसीपी रोहित मीणा का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
♦Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-उत्तर प्रदेश, उतराखंड में भूकंप के तेज झटके
Posted : 24 JAN 2023, 2:30 PM
नई दिल्ली : दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके आए. भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आया था. इनकी तीव्रता 5.8 थी और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक इस भूकम से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नही मिली.
23 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नई दिल्ली स्टेशन पर हड़कम, GRP पुलिस को मिली राजधानी एक्सप्रेस में बांग्लादेशी आतंकियों की कॉल

Posted : 23 JAN 2023, 8:00 PM
नई दिल्ली : आज फिर नई दिल्ली स्टेशन पर एक फोन कॉल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पेशानी पर पसीने ला दिए । गणतंत्र दिवस से पहले लगातार जीआरपी रेलवे के पास गंभीर काल आ रही हैं । कल मुंबई दिल्ली राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की काल से हड़कम मच गया था.
आज फिर तकरीबन 12 बजे सियाहलदा से दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बांग्लादेशी टेररिस्ट के बारे में काल हुई जिसमें कहा गया की तीन बांग्लादेशी संदिग्ध है और कोडवर्ड में बात कर रहे हैं । इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन GRP पुलिस ने तकरीबन 2 घंटे मशक्कत करके तीनों बांग्लादेशियों को निजामुद्दीन एक होटल से हिरासत लिया गया.
इसके बाद स्पेशल सेल, IB, स्पेशल ब्रांच तमाम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ करने के पता चला यह लोग भारत दर्शन के लिए आने वाले पर्यटक हैं. इस बात यह भी साबित होता है कि पब्लिक कितनी सतर्क हो चुकी
♦ पीएम मोदी ने निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र से सम्मानित 21 जवानों के नाम पर रखा

♦दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच बरसेंगे बादल
Posted : 23 JAN 2023, 12:30 AM
♦दिल्ली में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण आज यातायात मार्गों में बदलाव
Posted : 23 JAN 2023, 11:30 AM
नई दिल्ली : आज दिल्ली के यातायात के कुछ मार्गों में बदलाव किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लालकिले पर समाप्त होगी. परेड के समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ के आसपास किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी.
22 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦यूएई के शाही परिवार के नाम पर फाइव स्टार होटल में ऐश लेने वाला गिरफ्तार
Posted : 22 JAN 2023, 11:30 PM
नई दिल्ली : UAE के युवराज का खासअधिकारी के रूप में दिल्ली के फाइव स्टार लीला पैलेस होटल में साढ़े तीन महीने से बिना पैसे दिए मौज लेने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफ (41) को कर्नाटक के मंगलौर से गिरफ्तार कर लिया.
होटल लीला के अधिकारी अनुपम दास गुप्ता ने इसके खिलाफ एक केस दर्ज करवाया है. पुलिस को शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति 1 अगस्त 22 से होटल में ठहरा हुआ था और 20 नवंबर को होटल का 23 लाख रुपए से अधिक का बिल दिए बिना चला गया. उसने होटल को 20 लाख का चेक भी दिया था जो अकाउंट में पैसा न होने के कारण बाउंस हो गया था. इसने अपने आप को अरब अमीरात के युवराज की अधिकारिक टीम का बताया था और इसने कुछ फर्जी दस्तावेज भी होटल में दिखाए थे जिसके बाद होटल वालों को यकीन हो गया कि यह शाही परिवार का बड़ा अधिकारी है.
साउथ ईस्ट जिला डीसीपी मनोज सिंह ने बताया की पहले यह व्यक्ति यूएई का बड़ा बिजनेसमैन था. वहां से कारोबार बेचकर यह भारत आ गया. इसको शाही ठाठ बाठ से रहने का शौक है. मुंबई के एक होटल में इसकी 50 लाख की देनदारी थी जब यह दिल्ली के लीला होटल में रुका तब इसके पास पूंजी समाप्त हो चुकी थी. यह 20 नवंबर को बिना बिल चुकाए चुपचाप खिसक गया.
♦दिल्ली पुलिस के हवलदार पर जानलेवा हमला
Posted : 22 JAN 2023, 11:17 PM
नई दिल्ली : रविवार देर शाम को दिल्ली के पीएस छावला के एएसआई सुनील और एचसी रिंकू कुतुब विहार इलाके में बीट मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पर थे. उन्हें लोगों ने बताया कि झगड़ा और मारपीट हो रही है। झगड़े के संबंध में पुलिस पीसीआर 8:30 बजे काल मिली. पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि कुछ लड़कों का एक ऑटो चालक से झगड़ा हो रहा था. उसे दौरान पुलिस जब मौके पर बीच बचाव करने पहुंची तो सन्नी नाम के कुख्यात अपराधी ने रिंकू नाम के हवलदार को चाकू मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने फरार हुए बदमाशों को तलाश कर एनकाउंटर में सन्नी के पैर पर गोली मार कर घायल कर दिया. एनकाउंटर के दौरान 3 बदमाश पकड़े गए हैं और बाकी की तालाश जारी है।
♦सलाम बालक ट्रस्ट NGO ने तीन अज्ञात बच्चों को बचाया

Posted : 22 JAN 2023, 4:17 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके से तीन बच्चों के लापता होने की खबर से सनसनी फैल गई. परिवार के लोगों ने बच्चों बच्चों के अपहरण की शिकायत गुलाबी बाग थाने मी दर्ज करवाई. यह मामला 19 जनवरी का है जब किशनगंज एक सुनीता नाम की महिला गुलाबी थाने में अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी. इसके बाद नई बस्ती की रहने वाली रानी गुलाबी बाग थाने पहुंची उसने बताया की उसकी 7 साल की बेटी 4 साल का बेटा घर से गायब हैं. पुलिस ने तीनों बच्चों की जानकारी लेने के बाद उनको तलाश करने की कार्रवाई शुरू कर दी जिला डीसीपी ने बताया कि 7 टीम बना कर लापता बच्चों की खोज में लगा दी गई.
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट जिले का मिसिंग सेल भी तकनीकी जांच में जुट गया. पुलिस ने गुलाबी बाग इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे देखें उनको एक सीसीटीवी कैमरे में बच्चे खेलते नजर आए.
पुलिस टीमों ने बस अड्डा रेलवे स्टेशन और बाजारों में जाकर तलाश करने से पता लगा कि इन बच्चों को सलाम बालक ट्रस्ट नाम की एक एनजीओ के कार्यकर्ता ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पर भटकते देखा तो इनको लेजाकर होली क्रास चिल्ड्रन होम में सुरक्षित भेज दिया. पुलिस ने अपने मिलाप अभियान के अंतर्गत होली क्रॉस चिल्ड्रन होम पहुंचकर तीनों बच्चों की पहचान करवाकर परिवारों को सुरक्षित सौंप दिया.
21 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली मुंबई राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की कॉल से मचा नई दिल्ली स्टेशन पर हडकम

Posted : 21 JAN 2023, 8:17 PM
नई दिल्ली : आज नई दिल्ली स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को एक कॉल मिली कि दिल्ली-मुंबई राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम है. इस ट्रेन को दिल्ली से मुंबई जाना था इसकी रवानगी का टाइम प्लेटफार्म नंबर 3 से 4:55 PM था. किंतु सुनील संगवान नाम एक व्यक्ति ने जो इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट है उसने 4:56 PM पर दिल्ली पुलिस की पीसीआर दिल्ली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम की कॉल कर दी. यह काल एक बार नही बार बार की गई थी. सुनील संगवान को नई दिल्ली स्टेशन से दिल्ली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस से जाना था.
पुलिस को जब दिल्ली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की कॉल मिली तो नई दिल्ली GRP थाने के इंचार्ज अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रेन को रुकवा दिया. यह सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंची तो RPF की दस्ता और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा.
पुलिस ने 45 मिनट के अंदर पूरी ट्रेन सर्चिंग कर डाली मगर बम बरामद नही हुआ. इसके बाद इसकी कॉल को ट्रेस करने के बाद कालर को हिरासत में लिया गया.
कालर ने पुलिस को जांच में बताया की अपने गांव दादरी छपार से रास्ते से दिल्ली राजधानी तेजस एक्सप्रेस को पकड़ने नई दिल्ली स्टेशन पर आना था किंतु लेट होने के कारण उसने यह बम की झूठी कॉल कर थी.
20 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली रोड़ रेज के दौरान नाबालिग को चाकू घोंपा
Posted : 20 JAN 2023,11:10 PM
नई दिल्ली : एक स्कूटी की थोड़ी सी टक्कर लगने से एक शख्स ने गुस्से की हदें पार कर डाली स्कूटी चलाने वाले नाबालिग के पेट में चाकू घोंप दिया.
यह मामला सेंट्रल दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाने का है. कल गुरुवार की रात फिल्मीस्तान राज स्वीट्स के पास आदित्य (17) साल अपने चचेरे भाई अमित के साथ अपने घर आ रहा था. नाबालिग को उमेश (27) ने राज स्वीट्स के सामने उनकी स्कूटी ने मिठाई की दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, इसके बाद इनमें तीखी बहस और हाथापाई हुई. इसी हाथापाई के दौरान उमेश (27) ने से एक ने आदित्य को चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गया.
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पीड़ित को चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी उमेश को घटना के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चाकू बरामद कर लिया गया. इस वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है.
♦नई दिल्ली स्टेशन पर 26 जनवरी से पहले सुरक्षा अभ्यास

Posted : 20 JAN 2023,7:10 PM
नई दिल्ली : 26 जनवरी जैसे जैसे करीब आ रही है देश की सुरक्षा एजेंसियां भी अपने सुरक्षा अभ्यास को करने में जुटी हुई हैं ।
गणतंत्र दिवस के मद्दे नजर दिल्ली में अति संवेदनशील जगहों पर लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है. आज नई दिल्ली स्टेशन पर दिल्ली पुलिस रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से सुरक्षा अभ्यास किया.
नई दिल्ली स्टेशन पर रोजाना तकरीबन 5 लाख यात्रियों का आवागमन रहता है इसलिए यहां पर पुलिस की सतर्कता अहम हो जाती है.

आज हुई मॉक ड्रिल में आतंकियों द्वारा बम ब्लास्ट की सूचना दी गई. दिल्ली पुलिस की GRP थाना पुलिस अपने कमांडों सहित 5 मिनट में मौके पर पहुंची. पहले स्टेशन को यात्रियों से खाली करवाया गया. कुछ ही मिनट के मौके पर फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ता, एंबुलेंस 15 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गए थे. घायल लोगों एंबुलेंस, पुलिस वैन और निजी वाहनों से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इसके स्टेशन पर छुपे आतंकियों को पकड़ लिया गया.
इस प्रकार के अभ्यास का मकसद आतंकी हमले में लोगों की समय रहते मदद पंहुचाई जा सके.
♦पैसे के लेनदेन के चलते की गई थी जिम कारोबारी की हत्या

Posted : 20 JAN 2023,6:10 PM
नई दिल्ली : पुर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में जिम ओनर की गोली मारकर हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है हत्या में शामिल जिम ऑनर के पूर्व मैनेजर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है.
पुर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में जिम कारोबारी महेंद्र अग्रवाल की हत्या के मामले में महेंद्र अग्रवाल के पूर्व मैनेजर को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक कारोबारी के पूर्व मैनेजर इंदर वर्धन शर्मा से पैसे कंव लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते इंदर वर्धन ने कारोबारी को किडनैप करने की कोशिश की थी जिसके चलते इंदर वर्धन को जेल भी जाना पड़ा था उसी का बदला लेंव के लिए अपने साथियो के साथ मिलकर 31 दिसंबर को महेंद्र अग्रवाल की उसके दफ्तर में सारे शाम गोली मारकर हत्या कर दी
19 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ शाकिर से समीर बना और कर डाली हिंदू महिला की हत्या
Posted : 19 JAN 2023,6:10 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने फैजान और शाकिर नाम के दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हिंदू महिला की 25 लाख की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए जिसका नाम सुशीलावती था उससे हिंदू नाम समीर बता कर दोस्ती की फिर बहलाकर बुलंदशहर में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
18 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ मामा पर लगा 5 साल की भांजी पर दुष्कर्म का आरोप
Posted : 18 JAN 2023,6:10 PM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज थाने में एक 28 वर्षीय व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इस व्यक्ति पर आरोप है कि इसने अपनी 5 साल की भांजी से दुष्कर्म किया है. जानकारी में यह बात सामने आई है कि तकरीबन डेढ़ साल पूर्व जब
बच्चे तीन साल छः की थी उस वक्त उसके साथ उसके मामा ने यह दुष्कर्म किया है मामला की शिकायत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के थाना पहाड़गंज में डेढ़ वर्ष बाद दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पहाड़गंज के मुल्तानी ढांढा का रहने वाला है
♦भारत के उत्तरपूर्व तीन राज्य नागालैंड में चुनाव की तारीख का ऐलान
Posted : 18 JAN 2023,7:10 PM
नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड, मेघालय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान की तारीख तय की है. मतों की गिनती दो मार्च को होगी. नागालैंड के साथ त्रिपुरा और मेघालय में भी चुनावी ऐलान बिगुल बज गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नागालैंड में 12 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव से जुड़ी प्रमुख तिथियों की घोषणा की. मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा.
राजीव कुमार ने कहा, “तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के वोटरों को मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा, “इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है.
चुनाव एक का चरण होगा, चुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी 2023, नामांकन भरने की अंतिम तिथि- 07 फरवरी 2023, नामांकन वापसी की तिथि- 10 फरवरी 2023, मतदान कब होगा- 27 फरवरी 2023, वोटों की गिनती- 02 मार्च 2023
♦भारत के शुबमन गिल का एक दिवसीय मैच में तूफानी दोहरा सैंकड़ा

Posted : 18 JAN 2023,5:50 PM
नई दिल्ली : भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शुबमन गिल (Shubman Gill Double Century) ने इतिहास रच दिया. गिल ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है. शुबमन गिल ने 149 गेंद में 208 रन की विस्फोटक पारी खेली है. गिल के करियर का ये पहला दोहरा शतक है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गिल की जबरदस्त पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 349/8 रन बनाए है. गिल के अलावा भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31 और हार्दिक पांड्या ने 28 रन की पारी खेली.
A SIX to bring up his Double Hundred 🫡🫡
Watch that moment here, ICYMI 👇👇#INDvNZ #TeamIndia @ShubmanGill pic.twitter.com/8qCReIQ3lc
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
♦50 हजार का इनामी ड्रग्स का तस्कर उड़ीसा से गिरफ्तार

Posted : 18 JAN 2023, 13:50 PM
नई दिल्ली : पुलिस की स्पेशल सेल की दक्षिणी क्षेत्र के एसीपी अत्तर सिंह की द्वारा संचालित टीम के इंस्पेटर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह ने शातिर मादक पदार्थों के तस्कर बड़ाक्लू लुडू उर्फ सुशांत को डिगपह्नडी सा से गिरफ्तार किया है. यह ड्रग्स के एक मामले में दो साल से फरार चल रहा था.
बड़ाक्लू लुडू उर्फ सुशांत पर 50 हजार का इनाम घोषित था. यह दिल्ली एनसीआर में पिछले 5 सालों से गांजे के कारोबार को कर रहा था
17 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦मिस इंडिया 202 दिल्ली पुलिस PFWS के कार्यक्रम में मंच पर धिरकी
सिनी शेट्टी : में भारत के दिल के रक्षकों के साथ आज गर्व महसूस कर रही हूं

Posted : 17 JAN 2023, 10:PM
नई दिल्ली : पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी (PFWS) ने मनाया अपना वार्षिक उत्सव “परवाज” इस समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी जिन्होंने कम उम्र में यह खिताब हासिल किया है. इस मौके पर सिनी ने अपनी एनजीओ “आशाएं-द पावर ऑफ होप” लॉन्च किया.
पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार, सांस्कृतिक कार्यक्रम “परवाज़” का आयोजन किया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की पत्नी श्रीमती रितु अरोड़ा जो पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा है वह इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं.
♦दिल्ली के पांच सितारा होटल को फर्जी अरब अमीरात का अधिकारी बन कर ठग गया
Posted : 17 JAN 2023, 10:AM
नई दिल्ली : दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ठगी की वारदात के था चोरी भी कर गया. दरअसल एक शख्स यूएई अरब अमीरात सरकार के युवराज के कार्यालय का उच्च अधिकारी बनकर पांच सितारा होटल में रूका.
आरोपी ने अरब सरकार के फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर होटल में अपनी पहचान के लिए जमा किए थे. फिलहाल होटल की ओर से शिकायत मिलने पर सरोजनी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
16 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦फिनलैंड ट्रिप के मुद्दे पर अरविंदकेजरीवाल दिल्ली LG हाउस तक अपने विधायकों को लेकर पहुंचे
16 JAN 2023, 15:02 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आप पार्टी के विधायकों ने एलजी हाउस तक पैदल मार्च किया. मुख्यमंत्री का आरोप है की दिल्ली सरकार के निर्णय में एलजी विनय सक्सेना के द्वारा फिनलैंड शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर योजना को खारिज कर दिया . एलजी के कार्यालय ने प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने से इनकार किया है. केजरीवाल सहित सभी विधायक हाथों में तख्तियां लिए नजर आए, जिन पर लिखा था, ‘मिस्टर एलजी, शिक्षकों को फिनलैंड जाने की इजाजत दीजिए.’
केजरीवाल और उनके सहयोगी एलजी के आवास के पास पहुंचे, तो एलजी के कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, “इसके विपरीत कोई भी बयान जानबूझकर भ्रम फैलाने और शरारत से प्रेरित है.
15 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦78 गैंग का सरगना गिरफ्तार, रंगदारी के चलते पहाड़ गंज के BC की हत्या
15 JAN 2023, 7:30 PM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर, प्रेम नगर में 13 जनवरी की रात एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मरने वाले का नाम नितिन उर्फ चेला है और यह पहाड़ गंज का शातिर बदमाश (बीसी) था. इस पर तकरीबन 35 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. हत्या का कारण इलाके में रंगदारी को बताया जा रहा है.
♦नॉर्थ दिल्ली के कमला नगर में गोली मारकर 5 लाख की लूट
15 JAN 2023, 7:30 AM
नई दिल्ली : उत्तरी जिले के शक्ति नगर इलाके में गोली मार कर पांच लाख की लूट. शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे राशन गोदाम शक्ति नगर, रूप नगर क्षेत्र के पास, एक हनी कुमार कालरा निवासी विजय नगर, दिल्ली, 42 वर्षीय को दाहिने पैर में गोली मार कर घायल करके 5 लाख रुपये 4 लोगों ने लूट लिए, लुटेरे 2 बाइकों पर सवार थे.
घायल शख्स कीर्ति नगर के प्लास्टिक के दानों के व्यापारी की दुकान पर काम करता है और अपनी बाइक से बहादुरगढ़ रोड, सदर बाजार से शालीमार बाग मनी कलेक्शन के लिए जा रहा था.
14 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली में आधी रात को सड़कों पर उतरती है नकली दिल्ली पुलिस

14 JAN 2023, 20:30 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट मैं जिला पुलिस ने फर्जी पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है. सभी पांचों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वे दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रात के समय ट्रैफिक पुलिस अधिकारी होने का ढोंग कर ट्रकों और अन्य वाहनों को रोकते थे और दिल्ली पुलिस के अंदाज में रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर का इस्तेमाल करते थे. अपनी पुलिस जैसी कद काठी और बोलने के तरीके से ट्रकों और अन्य वाहनों से मोटी रकम वसूल करते थे.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
♦दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की राजघाट पर वाहन दुर्घटना में मौत

14 JAN 2023, 13:30 PM
नई दिल्ली : यह सप्ताह दिल्ली पुलिस के लिए सुखद नही रहा : 9 जनवरी को अपने कर्तव्य को निभाते हुए ASI शंभू दयाल बदमाश से लोहा लेते हुए शहीद हो गए. वहीं दिल्ली पुलिस के लिए दूसरा दुखद समाचार आज 14 जनवरी को आया.
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर लटूर सिंह जो सेंट्रल दिल्ली के थाना चांदनी में तैनात थे 13 जनवरी को रात 8:30 बजे राजघाट से शांतिवन लाल बत्ती थाना दरियागंज के बीच रिंग रोड पर एक दुर्घटना के दौरान मौत हो गई. लटूर सिंह सरकारी समन के लिए जा रहे थे. सब इन्स्पेक्टर लठूर सिंह 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत होने वाले थे। नॉर्थ दिल्ली के दयालपुर में उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे यानी एक बेटा और एक बेटी हैं.
13 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली नगर निगम के रिश्वखोरों को CIB ने किया गिरफ्तार

13 JAN 2023, 11:30 PM
नई दिल्ली : पुर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा जोन में पुलिस ने छापेमारी कर नगर निगम के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक जे ई ओर दो बेलदार शामिल है सुत्रो के मुताबिक जूनियर इंजीनियर गोविंद शर्मा ने पहले एक मकान का हिस्सा तोड़ दिया उसके बाद बेलदार के साथ मिलकर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी सी बी आई ने जूनियर ईजीनियर गोविंद शर्मा और बेलदारों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया
♦करोल बाग में बुजुर्ग को घेरकर लूटने वाला CCTV वायरल
13 JAN 2023, 7:30 PM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली की गली नंबर 3, नईवाला, करोल बाग में एक।
वृद्ध को घेरकर 6 लोगों ने की लूट को अंजाम दिया. जब बुजुर्ग को अपने साथ लूट की जानकारी हुई तो वह इन बदमाशों के पीछे शोर।मचाते हुए भागे. हल्ला मचने के बाद पब्लिक ने भी शोर मचाते हुए इनके पीछे भागी उनमें से एक पकड़ा गया. पकड़े गए बदमाश के पास से लूटे हुए 40 हजार रुपए मिले.
♦कंझावला अंजली कार हादसे में दिल्ली के 11 पुलिस वालों पर गाज गिरी
13 JAN 2023, 3:40 PM
नई दिल्ली : कंझावला मामले में 31 दिसंबर की रात अंजली को घसीटने वाली कार के रूट में पड़ने वाली पुलिस पिकेट और पीसीआर में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।गया है. सब इंस्पेक्टर, 4 एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कॉन्स्टेबल, 1 कॉन्स्टेबल पर कार्यवाही हुई है. सस्पेंड पुलिसकर्मियों में से 6 PCR की डयूटी में तैनात थे और 5 पुलिसकर्मी पिकेट पर तैनात थे.
12 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव नहीं रहे

Posted :- 12 JAN 2023, 11:40 PM
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया. रात करीब 10. 19 बजे उनका निधन हों गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल अंतिम सांस ली. नेता के निधन के खबर की पुष्टि उनकी बेटी शुभासिनी शरद यादव ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह जानकारी दी.
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा, ‘शरद यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था. स्वास्थ्य जांच के दौरान, उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी या रक्तचाप दर्ज नहीं किया गया… उपचार के सभी प्रयास नाकाम रहे.
शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया. वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे. मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.“
♦नरेंद्र मोदी के रोड शो में सुरक्षा में गड़बड़ी
Posted :- 12 JAN 2023, 9: 25 PM
नई दिल्ली : हुबली : आज 29वें राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में पहुंचे. यहां वे एक रोड शो कर रहे थे. उसी वक्त एक बच्चा सुरक्षा घेरे के बीच फूलों की माला लेकर नरेंद्र मोदी के करीब आने लगा. मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG ने उसे बीच में रोक दिया. उस बच्चे को एक तरफ करके उसकी माला रख ली गई. मोदी ने फूल माला अपने पास मंगा ली.
♦दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर स्पाइजेट में बम की कॉल से हड़कम

Posted :- 12 JAN 2023, 9: 04PM
नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर एक बम कॉल ने अफरातफरी मचा दी. फोन से एयरपोर्ट से पुणे जाने वाले स्पाइस जेट की फ्लाइट (SpiceJet Flight) में बम होने की सूचना मिली है. फ्लाइट को आईजीआई एयरपोर्ट से शाम 6:30 बजे पुणे के लिए उड़ान भरनी थी. तभी इसमें बम होने की सूचना मिली. इसके बाद फ्लाइट में बोर्डिंग रोक दी गई और बम स्क्वॉड टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जांच में अभी कोई संदिग्ध सामग्री सामने नहीं आई है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनके पास इस बारे में कॉल आई थी. सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा गार्ड, CISF और दिल्ली पुलिस किसी भी स्तिथि से निपटने के लिए तैयार है.
♦राजधानी दिल्ली परिवार को जलाने की कोशिश, परिवार की बाल बाल बची जान

Posted :- 12 JAN 2023, 8:38 PM
नई दिल्ली : उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ख़ौफ़नाक वारदात सामने आई है. भजनपुरा के विनय पार्क में रहने वाले नफीस देर रात अपने परिवार के साथ घर पर थे तभी अचानक घर मे आग लग गई. किसी तरह घर से बाहर निकल कर परिवार ने अपनी जान बचाई. पास लगे cctv फुटेज देखी गई तो हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई. तीन युवकों ने कुछ ज्वलनशील तरल पदार्थ डाला और आग लगा कर फरार हो गए. पुलिस cctv के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है
11 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ PM मोदी वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज–एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे

Posted :- 11 JAN 2023, 11:01 PM
नई दिल्ली : #MVGangaVilas : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
एमवी गंगा विलास
एमवी गंगा विलास उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करके भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों को पार करते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचेगा। एमवी गंगा विलास में सभी लक्जरी सुविधाओं के साथ तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक पूरी यात्रा के लिए जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
♦प्रधानमंत्री ने आरआरआर टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

Posted :- Jan 11, 2023, 10:00 PM
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।
आरआरआर फिल्म के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :”एक बहुत ही विशेष उपलब्धि! एम एम कीरावनी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज को बधाई। मैं एसएस राजमौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने प्रत्येक भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
l
♦22 साल पुराने केस में आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को कारावास

Posted :- Jan 11, 2023, 09:00 PM
नई दिल्ली : #MPSanjaySingh : बिजली, पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम करने के करीब 22 साल पुराने एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत छह आरोपियों को बुधवार को तीन महीने कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. विशेष मजिस्ट्रेट (एमपी/एमएलए अदालत) योगेश यादव की अदालत ने 6 आरोपियों को भारतीय दंड विधान की धारा 143 (गैर कानूनी सभा) और 341 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना) के तहत दोषी ठहराते हुए तीन-तीन माह के कारावास तथा डेढ़ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
♦ NOTAM सिस्टम में खराबी से अमरीका की विमानसेवाएं ठप्प

Posted :-11 JAN 2023, 5:01 PM
नई दिल्ली : अमेरिका की विमान सेवाएं रुकी, तकनीकी खराबी की वजह से हवाई उड़ाने रुकी पड़ी हैं. तकरीबन 1200 सौ उड़ाने ठप पड़ गई हैं और 93 उड़ाने रद्द करनी पड़ी. फेडरल एविएशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की वजह से परेशानी आई है. FAA का कहना है की जल्दी है हवाई सेवा बहाल करने के लिए काम जारी है. NOTAM सिस्टम में खराबी इसकी वजह बनी हुई है. इस संकट का असर बाहर की उड़ानों पर भी पड़ा है.
♦ दिल्ली पुलिस के शहीद एएसआई शंभू दयाल के परिवार को दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Posted :-11 JAN 2023, 5:01 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के मायापुरी में 4 जनवरी को दिल्ली पुलिस के एक जांबाज ASI शंभू दयाल को एक मोबाइल स्नैचर ने सरेआम चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए. घायल ASI को BL कपूर अस्पताल भर्ती करवाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान शंभू दयाल की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के जांबाज अधिकारी की शहादत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए उनके इस व बलिदान की सराहना की और परिवार के प्रति दुख और संवेदना व्यक्त की है.
♦ दिल्ली के होटल रूम में दो लोगों की मौत
11 JAN 2023, 11:01 AM
नई दिल्ली : आउटर नॉर्थ डिस्टिक के बवाना इलाके के एक होटल रूम में एक युवक और युवती के शव मिले हैं. पुलिस के अनुसार जो जानकारी मिली है युवक युवती की उम्र तकरीबन 21 साल बताई गई है.
10 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद में दिनदहाड़े कैश वैन को बदमाशों ने लुटा

बदमाशों ने CMS कम्पनी की कैश वैन में तैनात गार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी.
10 JAN 2023, 11:49 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के वजीराबाद में CMS कंपनी की कैश वैन लूट ली गई. लुटेरों ने वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी. आज मंगलवार तकरीबन 4 बजे शाम के वक्त वजीराबाद की गली नंबर 6 के पास ICICI बैंक के ATM में कैश डालने आई एक वैन को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया. इन बदमाशों ने 10 लाख से अधिक रकम लूटी और वैन की सुरक्षा में तैनात गार्ड को पिस्टल से गोली मार कर फरार हो गए. वैन CMS कम्पनी की थी जिसमें ड्राइवर सहित चार लोग थे. गार्ड उदयपाल (55) की छाती के बाएं तरफ गोली लगने से मौत हो गई. उदयपाल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के घोड़ा का रहने वाला था.
बदमाशों ने लूट ली और गार्ड को गोली मारकर फरार हो गए रकम तकरीबन आठ से 1000000 रुपए
♦ दिल्ली की कोर्ट ने की PFI के तीन सदस्यों की जमानत नामंजूर

10 JAN 2023, 10:06 AM
नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आतंकवादी गतिविधियों और मनी लांड्रिंग के एक मामले में आरोपी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन नेताओं को मंगलवार को जमानत देने से इंकार कर दिया. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मोहम्मद इलियास, अब्दुल मुकीत और मोहम्मद परवेज अहमद की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. याचिका में जांच एजेंसी पर देरी करने का आरोप सिर मंढ दिया. कानून की समय सीमा के अंदर आरोप पत्र दायर नहीं किया है यह भी याचिका में लिखा गया था.
पिछले साल जांच एजेंसियों ने PFI का देश विरोधी गतिविधियां में शामिल होना पाया. CAA और NRC को लेकर देशभर में प्रदर्शन करने के लिए फंडिंग करना और कई जगहों पर मजहबी दंगों की साजिशों में पकड़े गए लोगों के तार PFI से जुड़े मिलें. 22 सितंबर, 2022 को इस संगठन के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया था. मोहम्मद परवेज जो दिल्ली में PFI का चीफ है, अब्दुल मुकीत सचिव और मोहम्मद इलियास महासचिव है. फिलहाल तीनों न्यायिक हिरासत में हैं. ED ने 19 नवंबर, 2022 को उनके खिलाफ शिकायत दाखिल की थी. जांच एजेंसियों को शक है इनका आतंकी संगठनों से संबंध हैं.
♦क्लस्टर बस हादसा : सोते हुए गरीबों की झोपड़ी में जा घुसी

10 JAN 2023, 10:06 AM
नई दिल्ली : दिल्ली के रोहतक रोड सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास कलस्टर बस के ब्रेक फेल हो गए और यह बस झुग्गियों में जा घुसी. इस हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया, जिसे पास के ही जीवन माला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यह कलस्टर बस नांगलोई से पुरानी दिल्ली स्टेशन जा रही थी. कमल टी प्वाइंट के पास यह दुर्घटना घटी.
पुलिस सूत्र के मुताबिक पांच लोग घायल हुए हैं एक बच्चा (3) और एक 70 साल की बुजुर्ग केला देवी, आरती (30), सुनीता (35), एक रमेश नाम का बस यात्री घायल हैं. बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.
♦ दिल्ली के कंझावला कांड की पीड़िता के परिवार को LG दिल्ली ने 10 लाख की मदद को मंजूरी दी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार की ओर से अंजली के परिवार को 10 लाख रुपये की राशि देगी.
नई दिल्ली : #Kanjhawala Case : दिल्ली के कंझावला मामले में पीड़ित परिवार की मदद के लिए दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने मंजूरी दे दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा था, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही उपराज्यपाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव अतिरिक्त मदद का आश्वासन भी दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार की ओर से अंजली के परिवार को 10 लाख रुपये की राशि देगी.
9 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ दिल्ली में बैखोफ हुए नाबालिग, हाथों में थामे कट्टे, पिस्टल

9 JAN 2023, 11:53 PM
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में पिस्तौल के साये में बचपन. नाबालिगों का पिस्टल के साथ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राजधानी दिल्ली में कानून का ख़ौफ़ अपराधी तो छोड़ो नाबालिग बच्चों में भी नही है. जिस उम्र में हाथ मे किताब ओर पेन होना चाहिए उस उम्र में बच्चे सरेआम असली कट्टे और बंदूकों से खेल रहे है. शाहदरा जिले में कुछ नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमे कुछ नाबालिग पिस्तौल से ऐसे खेल रहे है जैसे बचपन मे बच्चे खिलोने से खेलते है वायरल वीडियो शाहदरा जिले के विवेक विहार का बताया जा रहा है.
♦कंझावला कांड की शिकार हुई अंजली के घर चोरी
9 JAN 2023, 12:53 PM
नई दिल्ली : दिल्ली कंझावला अंजली के घर का ताला तोड़ कर चोरी हो गई है. जानकारी मिली है की घर में हुई चोरी, में LCD टीवी भी चोरी हुआ है. पीड़ित परिवार को निधि और बाकी आरोपियों पर शक है.परिवार का कहना है जिस वक्त चोरी हुई घर में पुलिस के लोग मौजूद नही थे.
♦ नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, ब्राजील सरकार को भारत का समर्थन.

9 JAN 2023, 10:22
नई दिल्ली : #Brasiliya : ब्रासीलिया में भड़की हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा ब्रासीलिया सरकार को समर्थन की बात कही है. प्रधानमंत्री ने अपने टि्वटर हैंडल से लिखा है ‘ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे और तोड़-फोड़ की खबरों से बेहद चिंतित हूं. लोकतांत्रिक परंपराओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। हम ब्राजील के अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते हैं’,.
8 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ गुटखा फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से तीन सफाई कर्मियों की मौत
8 JAN 2023, 11:27 PM
नई दिल्ली : दिल्ली में रविवार को एक बहुत ही दुखद घटना घटी है. राजधानी के नरायणा इलाके में एक गुटखा फैक्टरी में तीन सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ये तीनों एक लिफ्ट में थे और उसके गिरने से इनकी मौत हुई है.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के कारण लिफ्ट गिरी है. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम 5.44 और 5.47 बजे सूचना मिली थी। हादसे के बाद घायलों को डीडीयू अस्पताल और बीकेएल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.
सफाईकर्मियों की पहचान कुलवंत सिंह (30) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी जेजे कॉलोनी इंदरपुरी, दीपक कुमार (26) पुत्र कमस सिंह निवासी जेजे कॉलोनी इंदरपुरी, सन्नू (33) पुत्र पूरन निवासी प्रेम नगर 2, नारायण विहार , किरारी सुलेमान नगर के तौर हुई है। इसके अलावा हादसे में एक अन्य घायल भी है, जिसका इलाज बीएलके अस्पताल में चल रहा है.
♦ मोबाइल स्नैचर ने कर डाली दिल्ली पुलिस के एएसआई की हत्या

8 JAN 2023, 9:27 AM
नई दिल्ली : दिल्ली में स्नैचर अब मौत के सौदागर बनते जा रहे हैं. 4 जनवरी को दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल पर एक स्नैचर को पकड़ने के दौरान चाकू से हमला हुआ. इस हमले में कई चाकू लगे जिससे शंभू दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सेंट्रल दिल्ली के BL कपूर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया. ASI शंभू दयाल के निधन की खबर के बाद दिल्ली पुलिस में दुःख की लहर दौड़ गई.
7 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦हरियाणा से दिल्ली वारदात करने आए आठ बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

7 JAN 2023, 7:27 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की सदर बाजार पुलिस कल रात 8 भाड़े के गुंडों को गिरफ्तार किया जो सदर बाजार एक कारोबारी के साथ किसी खतरनाक वारदात को अंजाम देने के लिए सदर बाजार में आए थे. इनके नाम विकास (22), मनीष उर्फ मोटा (26), राहुल धनखड़ (20), अरुण (19), आकाश उर्फ सागर (20), दीपक उर्फ भोला (19), सूरज (21), नीरज (20). यह सभी हरियाणा के रहने वाले हैं.
<span;>इसके पास से दो देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 4 लठ, एक कार, दो मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं.
इनके मुख्य साजिशकर्ता पपप्ल है जो अपने साथी कपिल के साथ फरार है. पपप्ल हरियाणा में कपड़े का कारोबारी है. सदर बाजार के एक कारोबारी ने इससे कपड़ा लिया था. माल की पेमेंट करने पर टाल मटोल कर रहा था. उससे अपनी रकम वापिस लेने के लिए भाड़े के बदमाश हरियाणा से दिल्ली आए थे.
पुलिस ने जब इलाके में लगभग 10 से 12 लडकों संदिग्ध खड़े दिखाई दिए. पुलिस ने थाने से अन्य स्टाफ को बुलाया यह लोग पुलिस से भिड़ गए अभिषेक नाम के सिपाही की वर्दी फाड़ डाली और दूसरे सिपाही राजेंद्र के ऊपर कट्टा तान दिया मगर फिर भी पुलिस ने आठों को गिरफ्तार कर लिया. पपप्ल और कपिल फरार है जिनकी पुलिस
♦पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

7 JAN 2023, 7:27 PM
नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की एक दुकान में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में एक शख्स जिसका नाम गुलाब बताया गया है जो बिहार का रहने वाला है उसकी मौत हो गई है. इसके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए पास के अस्पताल बाड़ा हिंदू राव ले जाया गया है.
आज शनिवार शाम को तकरीबन 6:20 पर कुतुब रोड पर अंडर गारमेंट्स की दुकान में धमाका हुआ. धमाके के बाद सदर बाजार में बम ब्लास्ट की आशंका के चलते अफरा तफरी मच गई. इस दुकान की मालकिन एक महिला दुकानदार पिंकी अग्रवाल है. जो हादसे के वक्त दुकान में मौजूद थी. ब्लास्ट के बाद पिंकी पर दुकान का मालवा आकर गिरा परंतु पिंकी की किस्मत अच्छी थी जो सुरक्षित दुकान से बाहर आ गई.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस धमाके की आवाज 500 मीटर तक सुनाई दी थी. मौके पर मौजूद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि “ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नही चला है, जांच FSL की टीम करेगी इसके बाद ही बता पाएंगे की यह ब्लास्ट पानी की मोटर में या किसी अन्य चीज़ में हुआ है.
ब्लास्ट के वक्त वहां लगे CCTV कैमरे ने तस्वीर कैद की है जिसमें धूल का गुब्बार निकलता दिखाई दे रहा है. जिस तरह से दुकान के अंदर और बाहर सामान के परखच्चे दिखाई दे रहे हैं उससे बम धमाके की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. यदि यह बात सच साबित हुई तो सकता है आने वाली 26 जनवरी से पहले आतंकियों द्वारा दिल्ली को दहलाने की कोई बड़ी साजिस रची रही हो.
♦एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड का आरोपी गिरफ्तार

7 JAN 2023, 3:27 PM
नई दिल्ली : न्यूयार्क से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बेंगलुरु से शंकर मिश्रा को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले, शुक्रवार को महिला के कुछ संदेशों को साझा करते हुए शंकर मिश्रा के वकीलों ने दावा किया था कि पीड़ित महिला ने यह कथित हरकत माफ कर दी थी और शिकायत दर्ज कराने की उनकी कोई मंशा नहीं थी.
6 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली नगर निगम : मेयर चुनाव को लेकर हंगामा, आपस में पार्षदों में खींचा तानी
6 JAN 2023, 3:27 PM
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के चुनाव आज बीजेपी और AAP के पार्षदों की तीखी झड़प और जबरदस्त हंगामे के चलते स्थगित करना पड़ा. कार्यवाही में लगातार व्यवधान के चलते आज मेयर का चुनाव नहीं हो सका.
पीठासीन पदाधिकारी सत्या शर्मा के फैसले को लेकर हंगामा हुआ. 10 मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने को लेकर बीजेपी और ‘आप’ के बीच ठन गई. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने MCD में 10 पार्षद मनोनीत किए हैं. मनोनीत पार्षदों को एल्डरमैन भी कहा जाता है. यह अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ होते हैं.
मेयर चुनाव में 250 चुने हुए पार्षदों को वोट करना है. इसके साथ ही दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद और मनोनीत लोगों में 14 विधायक, जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं, भी मतदान में हिस्सा लेंगे
♦अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली भूकंप के झटके से कांप गई
6 JAN 2023, 12:27 AM
नई दिल्ली : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश की पहाड़ियों में बताया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है. अभी तक भूकंप की वजह से जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है.
बता दें कि नए साल के पहले दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके के साथ हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.
5 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नई दिल्ली :उत्तर परदेश : ग्रेटर नोएडा जोन के ईकोटेक 3 थाने से पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी पवन कुमार, 2 दरोगा समेत तीन कांस्टेबल निलंबित कर दिया था. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थी.
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि खेड़ी निवासी राजीव उर्फ राका के खिलाफ को जिला न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हुए थे.
♦ कंझावला केस : अंजलि मामले में पड़ोसी लड़के ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस में की शिकायत

5 JAN 2023, 11 : 27 PM
नई दिल्ली : कंझावला मामले में अंजलि की सहेली निधि पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है. निधि ने कथित रूप से फोन पर पड़ोसी निशांत को धमकी दी है. निधि ने निशांत से कहा कि उसके खिलाफ जो मीडिया में बयान दिया है उसका अंजाम भुगतना होगा.
निशांत ने मीडिया को बयान दिया था कि निधि ने घर आने के बाद उससे चार्जर मांगा था. उस वक्त वह बाहर बैठा हुआ था, लेकिन उसने दुर्घटना के बारे में नहीं बताया था. निशांत ने सुल्तानपुरी थाने में निधि के खिलाफ शिकायत दी है.
♦श्रीलंका ने भारत को T-20 मैच में हरा जीत की बराबरी की

5 JAN 2023, 11: 16
नई दिल्ली : पुणे में गुरुवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय (IND vs SL) में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया. भारतीय टीम 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 190/8 की बना सकी. विजेता टीम के लिए कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका और दासुन शनाका ने दो-दो विकेट लिए. जबकि भारत के लिए अक्षर पटेल (65 रन) और सूर्याकुमार यादव (51 रन) ने शानदार पारियां खेली लेकिन ये जीत दिलाने में असफल रहे. अंत में शिवम मावी (26 रन) ने भी भरपूर प्रयास किया लेकिन वो भी काफी नहीं रहा. इस जीत के साथ अब तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. इस सीरीज का फैसला राजकोट में होने वाले तीसरे टी 20 से होगा.
♦दिल्ली पुलिस ने फिर भेजा कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 JAN 2023, 11: 15 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिफ खान को गुरुवार के दिन दिल्ली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद आसिफ खान को पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चोरी के मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम शाहीन बाग इलाके में गई थी और इलाके के CCTV कैमरे खंगाल रही थी. आसिफ खान मौके पर पहुंचे और पुलिस वालों से बदतमीजी करने लगे. दिल्ली पुलिस ने आसिफ खान के खिलाफ IPC/ 186, 353, 341,153A IPC में FIR दर्ज किया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
आसिफ मोहम्मद खान ने साल 2021 में एमसीडी कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की थी. यही नहीं उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मारपीट के अलावा उन्हें मुर्गा भी बनाया था. एमसीडी कर्मचारी से अभद्रता किए जाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.
♦दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने दे डाली तिहाड़ जेल के अफसरों को धमकी

5 JAN 2023, 10:50 PM
नई दिल्ली : तिहाड़ जेल के शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर उन्हें धमकी देने और डराने का आरोप लगाया है. सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों ने इस संबंध में महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए जैन तब से जेल में हैं. जेल में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलने के उनके कथित वीडियो ने काफी विवाद खड़ा किया था. इस दौरान विपक्ष ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने की भी मांग की थी.
सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक, जेल संख्या-7 के अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और विधि अधिकारी ने महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी कि जैन ने उन्हें अपशब्द बोले हैं और जेल से बाहर निकलने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी है.
4 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ जीबी रोड की सैक्स वर्कर्स से अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार
आरोपी सुमित शर्म
4 JAN 2023, 07:04
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बनकर पैसा वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम सुमित शर्मा है जो दिल्ली का रहने वाला है. सुमित शर्मा नाम का यह शख्स दिल्ली के रेड लाइट जीबी रोड के कोठों पर पुलिस के चिन्ह की टोपी पहनकर सैक्स वर्कर्स को पुलिस का रोब दिखाकर पैसा उगाही करता था.
यह खुद को दिल्ली पुलिस का कहकर कोठा नंबर 50 में जाकर सैक्स वर्कर से जबरन पैसा मांग रहा था. सैक्स वर्कर ने इस बात की इतला पुलिस दे दी थी. इसके बाद यह वहां से फरार होगा और गाजियाबाद जाकर अपने दूसरे मकान में छुप गया था. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में इसकी कार के नंबर से इसका पता तालाश किया. और यह उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया । इसके पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी आई कार्ड कुछ दिल्ली पुलिस की फाइलें और मंकी कैप मिली है जिस पर पुलिस का लोगो बना हुआ है.
♦इजराइल दूतावास में दिल्ली पुलिस के हवलदार ने आत्महत्या की
4 JAN 2023, 10:01 AM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने आज सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना इजराइल दूतावास की है. हवलदार का नाम अशोक कुमार है और यह दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में तैनात था.
♦कंझावला केस : अंजली की भयानक मौत का नजारा देखने वाली निधि ने खोली उस रात की हकीकत

4 JAN 2023, 12 : 54 AM
नई दिल्ली : Kanjhawla Girl hit and run Case में युवती की दोस्त निधि ने पुलिस के सामने CRPC की धारा के तहत 164 के बयान दर्ज करवाए. निधि ने बताया कि “मृतक लड़की अंजली बहुत अधिक नशे में थी और होटल के नीचे स्कूटी चलाने को लेकर बहस हुई थी. स्कूटी अंजली चला रही थी और वह खुद पीछे बैठी थी. ब्लैनो कार में बैठे लडकों ने जानबूझ कर टक्कर मारी थी जबकि अंजली ने बचने की भरपूर कोशिश भी की थी मगर लड़के नशे में थे और बार बार स्कूटी पर टक्कर मार रहे थे.
टक्कर लगने के बाद अंजली कार के बीच आ गई और उसकी कोई चीज कार में फंस गई जिसके कारण वह कार के नीचे से निकल नही पाई और उसमें ही फंसी रह गई. लडकों ने पहले कार को आगे पीछे किया और फिर इसके बाद तेजी से कार को दौड़ा दिया और उसे घसीटते हुए कई किलोमीटर तक ले गए.
यह बात निधि के बयान से स्पष्ट रूप से सामने आ गई है कि कार में बैठे लड़के भी शराब के नशे में थे और मृतक अंजली भी नशे में थी.
पुलिस ने सीसीटीवी और अंजली के बयानों का मिलान किया है. न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए 31 तारीख को इन दोनों लड़कियों ने रोहिणी में एक होटल बुक किया था जिसमें इनके दोस्त लड़कों ने अलग रूम बुक किया था. कुछ देर बाद दोनों लड़कियों में बहस हुई और फिर होटल से बाहर आकर अंजली स्कूटी पर निधि को लेकर चली गईं ।
इस हादसे को देखकर निधि घबराकर घर चली गई और किसी को इस घटना का जिक्र तक नहीं किया. स्पेशल सीपी दिल्ली पुलिस सागर प्रीत हुड्डा का कहना है कि “निधि पुलिस को इस जांच में पूरा सहयोग कर रही है”.
♦प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय से टेलीफोन पर बात की
03 JAN 23 7:30 PM
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
यूनाइटेड किंगडम के राजा का पदभार ग्रहण करने के बाद महामहिम के साथ प्रधानमंत्री की यह पहली बातचीत थी। प्रधानमंत्री ने चार्ल्स तृतीय को उनके एक बेहद सफल शासनकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
बातचीत के दौरान पारस्परिक हित के कई विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता का संरक्षण, ऊर्जा के क्षेत्र में बदलावों के वित्तपोषण के लिए रचनात्मक उपाय आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर महामहिम की निरंतर रुचि और हिमायत के लिए उनकी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने महामहिम को डिजिटल सार्वजनिक उत्पादों को बढ़ावा देने सहित जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट की प्रासंगिकता के बारे में भी बताया, जिसके जरिए भारत पर्यावरण के अनुकूल नियमित जीवन शैली को बढ़ावा देना चाहता है।
दोनों नेताओं ने राष्ट्रमंडल एवं इसके कामकाज को और मजबूत करने के तरीकों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक “जीवंत सेतु” के रूप में कार्य करने और द्विपक्षीय संबंधों को समृद्ध बनाने में यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की।
♦ प्रधानमंत्री ने 2022 में गैंडों के अवैध शिकार की शून्य घटना के लिए असम के लोगों की सराहना की

3 JAN 23, 07:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 में अवैध शिकार की शून्य घटना के बाद असम में गैंडों के संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए राज्य के लोगों की सराहना की है.
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया ;
“यह एक सुखद समाचार है! असम के लोगों को बधाई, जिन्होंने राह दिखाई है और जो गैंडों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत रहे हैं।”
This is great news! Compliments to the people of Assam, who have shown the way and been proactive in their efforts to protect the rhinos.
♦वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) में प्रधानमंत्री का संबोधन
![]()
3 JAN 23 06:00 PM
नई दिल्ली : आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियन साइन्स काँग्रेस‘ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया । प्रधान मंत्री ने कहा कि “अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी. 21वीं सदी के आज के भारत में हमारे पास दो चीजें बहुतायत में हैं। पहली– डेटा और दूसरी– टेक्नोलॉजी. इन दोनों में भारत की साइंस को नई बुलंदियों पर पहुंचाने की ताकत है.”
उन्होंने कहा कि “साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से वर्ल्ड के Top Countries में शामिल हो रहा है। 2015 तक हम 130 देशों की ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें नंबर पर थे. लेकिन, 2022 में हम छलांग लगाकर 40वें नंबर पर पहुँच गए हैं.”
नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस बार G-20 के प्रमुख विषयों में भी women development एक बड़ी प्राथमिकता का विषय है। वैज्ञानिकों को Institutional Framework विकसित करने के लिए कहा. जो युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे. उदाहरण के लिए, टैलेंट हंट और हैकेथॉन के आयोजनों के जरिए साइंटिफिक सोच रखने वाले बच्चों की तलाश की जा सकती है. इसके बाद उन बच्चों की समझ को एक proper roadmap के जरिए विकसित किया जा सकता है. इस बात की संभावना जताई कि भारत में आगे ऊर्जा की जरूरत लगातार बढ़ने ही वाली है। ऐसे में भारत की साइंटिफिक कम्यूनिटी अगर Energy requirements से जुड़े Innovations करती है तो इससे देश का भला होगा. उन्होंने यह बात साफ तौर से कहीं हाइड्रोजन एनर्जी को इस्तेमाल में लाने के हाइड्रोजन मिशन पर देश में काम चल रहा है.
♦ कंझावला युवती केस : युवती के अंतिम संस्कार में भारी पुलिस बल की शमशान घाट पर तैनाती

3 JAN 23 06:00 PM
नई दिल्ली : आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में कार कांड में मौत का शिकार हुई अंजलि का अंतिम संस्कार पुलिस की भारी सुरक्षा में किया गया. श्मशान घाट पर भारी संख्या में पुलिस तैनात किया था.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘पीड़िता की मां से बात हुई. बेटी को न्याय दिलवाएंगे. बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे. उनकी मां बीमार रहती हैं. उनका पूरा इलाज करवायेंगे. पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवज़ा देंगे. सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है.
इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है.
♦ भारत अब संभालेगा एशियाई प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व
03 JAN 23 5:24 PM
नई दिल्ली : भारत इस महीने से एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) का नेतृत्व संभालेगा। इसका मुख्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में है। अगस्त-सितंबर 2022 के दौरान बैंकॉक में आयोजित 13वीं एपीपीयू कांग्रेस के दौरान हुए सफल चुनावों के बाद, डाक सेवा बोर्ड के पूर्व सदस्य (कार्मिक) डॉ. विनय प्रकाश सिंह 4 वर्षों के कार्यकाल के लिए संघ के महासचिव का पदभार संभालेंगे।
एशियाई प्रशांत डाक संघ(एपीपीयू) एशियाई-प्रशांत क्षेत्र के 32 सदस्यीय देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। एपीपीयू इस क्षेत्र में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) का एकमात्र प्रतिबंधित संघ है, जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। एपीपीयू का लक्ष्य डाक सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना के लिए सदस्य देशों के बीच डाक संबंधों का विस्तार,सुविधा देना और सुधार करना है। विभिन्न यूपीयू परियोजनाओं के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में, एपीयूयू यह सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है कि यूपीयू की सभी तकनीकी और परिचालन परियोजनाएं इस क्षेत्र में पूरी हो जाएं ताकि क्षेत्र को सर्वोत्तम संभव तरीके से वैश्विक डाक नेटवर्क में एकीकृत किया जा सके। महासचिव डाक संघ की गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं और एशियन पैसिफिक पोस्टल कॉलेज (एपीपीसी) के निदेशक भी हैं जो इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतर सरकारी डाक प्रशिक्षण संस्थान है।
डाक संघ को लेकर अपने दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने कहा, “मेरा लक्ष्य डाक नेटवर्क के माध्यम से व्यापार के विकास में सुधार करने, संघ की स्थिरता सुनिश्चित करने और एपीपीसी में कराए जाने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में सुधार करने के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र में डाक से जुड़े संस्थानों के साथ क्षेत्रीय समन्वय में सुधार करना है।” एशिया प्रशांत क्षेत्र में पूरी दुनिया के मेल का लगभग आधा मेल आता-जाता है और यहां डाक मानव संसाधन पूरी दुनिया का लगभग एक तिहाई है।
डाक विभाग के सचिव श्री विनीत पांडे ने कहा, “यह पहली बार है जब कोई भारतीय शख्स डाक क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व कर रहा है। डाक क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, यह विभाग के लिए सौभाग्य की बात है कि उसका अधिकारी एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) की गतिविधियों का,विशेष रूप से भारत की जी20 अध्यक्षता के इस वर्ष से,नेतृत्व करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “भारत एपीपीयू को अपना पूर्ण समर्थन देना जारी रखेगा और एपीपीयू सदस्यता के सामूहिक दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से साकार करने के लिए अपने योगदान को और मजबूत करेगा।
♦ प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक श्री लक्ष्मण जगताप के निधन पर शोक व्यक्त किया

3 JAN 23 05:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक श्री लक्ष्मण जगताप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक श्री लक्ष्मण जगताप जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने लोक कल्याण और पुणे तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए महान योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”
♦ कंझावला युवती केस : युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं
3 JAN 23, 4:00 PM
नई दिल्ली : सुल्तानपुरी कंझावला मामले में मृतक युवती का पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कालेज में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को किया गया. आज पुलिस ने लड़की की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में मृतक युवती के सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में चोट, सदमा और अधिक रक्तस्राव मौत का कारण बताया है. यह सब वाहन दुर्घटना के दौरान घसीटने से होने का अनुमान है. रिपोर्ट में रेप होनी की पुष्टि नहीं हो पाई है. आगे की जांच की जा रही है.
♦ रक्षामंत्री ने अरुणाचल भारत के पूर्वी राज्यों में कई विकास परियोजनाओं को समर्पित किया

3 JAN 23, 2:00 PM
नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश : आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र को सात सीमावर्ती राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में 724 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलों और सड़कों सहित बीआरओ की कुल 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समर्पित किया.
इसके अलावा लद्दाख और मिजोरम में तीन वीसैट-आधारित टेलीमेडिसिन नोड्स का भी उद्घाटन किया गया.

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि “ये परियोजनाएं संवर्द्धित रक्षा तैयारियों और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए सीमा क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार के संकल्प के प्रमाण हैं.
भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता, लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं”.
♦ कंझावला युवती केस : होटल के मैनेजर ने खोले बड़े राज, दोनों लड़कियों ने करवाई थी होटल की रूम बुकिंग
3 JAN 23, 11:00 AM
नई दिल्ली : दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला कांड का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में मृतका और उसकी सहेली दोनों एक ही स्कूटी बैठ करजा रही हैं. होटल के मैनेजर ने बताया की होटल के अंदर दोनों का झगड़ा शुरू हुआ था लेकिन वहां मौजूद होटल में दूसरे काटमर्स ने उसकी शिकायत की थी. उसके बाद होटल स्टाफ ने मृतका और उसके दोस्त को होटल से बाहर कर दिया था. स्कूटी पर बैठने से पहले इन दोनों का होटल के बाहर झगड़ा हुआ था. होटल मैनेजर ने बताया इन दोनों लड़कियों ने अपने आधार कार्ड देकर होटल बुक करवाया था. उसने यह भी बताया की पहले भी होटल का रूम बुक करवाया था.
इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया कि स्कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी. टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी तक घसीटा गया. पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आ रही थी. बाद में पुलिस ने 12 किमी तक घसीटे जाने की पुष्टि की. स्कूटी पर जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई. उसे भी मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने सहेली का बयान भी दर्ज कर लिया है.
2 JANUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ कंझावला युवती केस : भीम आर्मी की एंट्री हो सकती है !

2 JAN 23, 9:00 PM
नई दिल्ली : कंझावला में लड़की की कुचलकर हत्या के मामले में परिवार से बहुजन समाज के लीडर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को पत्र लिखा है उसमें इंसाफ़ दिलवाने की गुहार लगाई है. कल भीम आर्मी चीफ चंदशेखर आज़ाद कर सकते हैं परिवार से मुलाकात.
♦ कंझावला युवती केस : युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
2 JAN 23, 8:00 PM
नई दिल्ली : Kanjhawla Girl Case : कंझावला केस में मृतका का पोस्टमार्टम पूरा, डेढ़ घंटे तक चली प्रक्रिया
दिल्ली के कंझावला मामले में मृतका का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. पोस्टमार्टम तकरीबन डेढ़ घंटे तक चला. तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. परिवार के मुताबिक मृतका का पार्थिव शरीर कल लेकर जाएंगे, कल ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कंझावला मामले पर गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल कमिश्नर शालिनी सिंह को घटना के हर पहलू की गहनता से जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
♦ दिल्ली फिर हुई शर्मसार नये साल के जश्न के दौरान एक लड़की के साथ हैवानियत.

दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है. पांच दरिंदों ने अकेली लड़की को अपनी कार से टक्कर मार कर उसको कई किलोमीटर तक घसीटा.
लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गई. लड़की का शव निर्वस्त्र हालत में बंधा मिला.
1 JAN 23, 8 : PM
नई दिल्ली : जब राजधानी दिल्ली न्यू ईयर के जश्न में डूबी थी और दिल्ली पुलिस के मुख्या संजय अरोड़ा दिल्ली में कानून व्यवस्था का जायजा लेने दिल्ली का भ्रमण कर रहे थे वहीं दिल्ली में एक लड़की के साथ दिल दहलाने वाले घट रही थी. आउटर जिला दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार लड़कों द्वारा एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद उसे 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा गया. इस घटना में पीड़ित लड़की की मौत हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले लड़की की स्कूटी में अपनी कार से टक्कर मारी और उसके बाद उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे. इस दौरान लड़की कार में फंसी रही. इस घटना को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसमे लड़की के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गहरे चोट के निशान हैं. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में की है.
इस मामले में लडकी के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई गई है. लड़की के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था.
आउटर डिस्ट्रिक्ट डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया की ये पांचों लड़के बलोनो कार से नया साल मना कर मुरथल से आ रहे थे.
मृतक लड़की का परिवार अमन विहार में रहता है. मृतक लड़की के घर में मां और चार भाई- बहन हैं, जिसमे यह सबसे बड़ी बहन थी दो छोटे भाई हैं. एक 9 साल और दूसरा 13 साल का. पिता की पहले मौत हो चुकी है. एक बहन शादीशुदा है. डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मृतक लड़की पार्टियों में खाना सर्व करती थी और वो रात करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थी.
इसी बीच कंझावला थाने में सुबह 3:24 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली कि एक गाड़ी में शव बंधा हुआ है जो नीचे लटका हुआ है. बाद में कॉलर ने गाड़ी का नम्बर और गाड़ी का रंग भी बताया. इसके बाद सुबह 4:11 बजे दूसरी पीसीआर कॉल मिली जिसमे बताया गया कि लड़की का शव सड़क पर पड़ा हुआ है. हालांकि, हमारी टीम ने पहली पीसीआर कॉल मिलने के बाद ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, कुछ देर बाद ही पुलिस ने कार सहित सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के मामा ने कहा कि ये मामला ‘निर्भया’ जैसा है. हमारी भांजी के साथ कुछ गलत हुआ है. हम चाहते हैं कि इस मामले में हर पहलू से जांच हो और हमारी भांजी को इंसाफ मिले.
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!





