in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : MAY 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

अप्रेल माह के  बड़े समाचारों से अपडेट रहें

SHARE With Your Friends

 31 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने अजमेर रैली में कांग्रेस को बताया कमीशनखोर पार्टी

Posted : 31 May 2023, 6:20 PM

नई दिल्ली : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के ‘जनसंपर्क अभियान’ की शुरुआत करने राजस्थान के अजमेर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जहां एक ओर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. वहीं, कांग्रेस पर निशाना भी साधा. पीएम ने कहा कि कांग्रेस लूटने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है. सबको समान भाव से लूटती है. कांग्रेस विकास के कामों में 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है.

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा

Posted : 31 May 2023, 1:42 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है. श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी.

JNU में उठी साक्षी के हत्यारों को फांसी की मांग

Posted : 31 May 2023, 10:20 PM

नई दिल्ली : JNU : साक्षी नाम की नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या के विरुद्ध ABVP के साथ जेएनयू छात्रों ने निकाला जस्टिस मार्च.आ रोपी के विरुद्ध त्वरित जांच कर फांसी की सजा दी जाए.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेएनयू द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में दिल दहला देने वाली घटना जिसमें साहिल नाम के युवक द्वारा चाकू से गोद कर की गई नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या के विरुद्ध न्याय की माँग को लेकर गंगा ढाबा से साबरमती ढाबा तक जस्टिस मार्च निकाला.



30 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस के हवलदार की केरला स्टोरी पार्ट 2

Posted : 30 May 2023, 10:20 PM

अपनी हिंदू पत्नी के साथ दरिंदगी, धर्म परिवर्तन और अपने भाई से जबरन दुष्कर्म करवाने का आरोप

नई दिल्ली : (Hapur, Uttar Pardesh) दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाने मे तैनात हेड कांस्टेबल वसीम के खिलाफ जिला हापुड़ के हापुरनगर थाने मे उसकी हिंदू पत्नी ने धोखे से शादी करने, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की एफआईआर दर्ज करवाई है. पत्नी नेे आरोपी वसीम के पिता, भाई व माँ पर भी धोखे से धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

पीड़िता का आरोप है वह जब दिल्ली की पुलिस कालोनी में रहती थी क्योंकि उसके पिता पुलिस में कार्यरत थे. वहीं कय्यूम अली नाम के पुलिसकर्मी का भी परिवार रहता था. उस मुस्लिम परिवार में आना जाना था. एक दिन धोखे से नशे की चीज खिलाकर वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसको बदनाम करने की धमकी देकर उससे वसीम का जबरन निकाह करा दिया.

विवाह के बाद उस पर अत्याचार किए जाने लगे. उसका धर्म परिवर्तन करवाया फिर उसको नशे का पाउडर और दवाइयां खिला कर उससे अप्राकृतिक यौन शौषण करता था. वसीम अपने सगे भाई से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था. ऐसा न करने पर तलाक देने और उसके बाद हलाला कराने की धमकी देता था. इसके छोटे भाई ने उसकी अस्मत लूटी. विरोध करने पर उसे पीटा जाता था.

युवती ने वसीम पर आरोप लगाया की शादीशुदा होने के बावजूद उसने दिल्ली पुलिस में तैनात एक युवती से प्रेम संबंध बनाये हुए हैं. उसे कई दफा श्रद्धा पारकर की तरह 36 टुकड़े करने की धमकी देता था. उसके पति वसीम ने कई बार कबूल किया है की उसने कई हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका मजहब बदलवाया है.

जिला हापुड़, थाना हापुर नगर पुलिस ने युवती द्वारा दिए गंभीर ब्यानों के आधार पर जेठ इमरान, आरिफ, अजरूद्दीन, सास जमीला ससुर कय्युम अली, पति वसीम, उसका चचेरा भाई शहीद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.

दिल्ली पुलिस के सिपाही का दमदार एक्शन हथियार बंद लुटेरे को लाइव पकड़ा

लुटेरे को पकड़े हुए दिल्ली पुलिस का सिपाही विवेक
Posted : 30 May 2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के रानी बाग थाने के कांस्टेबल  विवेक का बहादुरी का  वीडीयो सामने आया है. एक कारोबारी को लूटने वाले तीन लुटेरे भाग निकले. एक लुटेरा हांथ में खुले आम पिस्टल लेकर दौड़ रहा था.  वहां कांस्टेबल विवेक ने पेट्रोलिंग के दौरान लूटपाट कर भागे रहे लुटेरों को बहादुरी दिखलाते हुए उसको मौके पर ही पिस्टल सहित पकड़ लिया.

सिपाही विवेक के पराक्रम को देख दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सम्मानित किया.

पकड़ा गया लुटेरा हरियाणा का अमरजीत है . यह जमानत पर बाहर आया हुआ है. इसपर हत्या लूटपाट सहित 6 मुकद्दने चल रहे है.

गाली देना बना एक महिला की मौत का सबब

मृतका रानी ( फाइल फोटो)
Posted : 29 May 2023, 8:10 PM

नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के मजनू का टीला अरुणा नगर में एक महिला ने अपनी रूम पार्टनर महिला को चाकू मारकर हत्या कर डाली. हत्या का कारण आपसी झगड़ा, गाली गलौच बताया गया है.
पुलिस ने हत्या के मामले में  सपना नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को सुबह 7 बजे हत्या की सूचना मिली, मौके पर एक कमरे में रानी (35) नाम का महिला खून से लथपथ शव मिला. उसकी बाईं छाती पर चाकू मारा गया था.



29 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली के शाहबाद डेरी हत्याकांड को अंजाम देने वाला साहिल खान रुद्राक्ष की माला पहनता था, लव जिहाद की आशंका

Posted : 29 May 2023, 10:20 PM

नई दिल्ली : Shahbad Dairy Girl Murder :  दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिक हिंदू लड़की की चाकू और पत्थरों से कुचलकर हत्या के मामले में आरोपी साहिल खान को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. इस दुर्दांत हत्यारे तस्वीरों में उसके दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ है. जोकि हिंदू परंपरा और रीति-रिवाज का एक हिस्सा माना जाता है. इंस्टाग्राम में साहिल खान  तस्वीर ऐसी भी मिली हैं जिसमें उसने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है. भगवान शिव के उपासक इस रुद्राक्ष को पहनते हैं. इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है यह सोशल मीडिया पर हिंदू युवक बन कर हिंदू युवतियों से संबंध बनाता था.

इस हत्याकांड पर सवाल यह उठता है की इसने हिंदू धर्म से संबंधित चीजों को किस मकसद से पहना हुआ था ? दिल दहला देने वाले इस मामले में जो चीजे सामने आ रही हैं इसमें लव जिहाद की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं.  इसकी इंस्टाग्राम की जांच से पुलिस को कुछ आतंक फैलाने को लेकर चौकाने वाले तथ्य मिले हैं.  फिलहाल पुलिस इस मामले की बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है.

शाहबाद डेरी में नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला गिरफ्तार 

शाहबाद डेरी में नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला साहिल गिरफ्तार
Posted : 29 May 2023, 2:20 PM

नई दिल्ली : #Shahbad Dairy Murder : कल दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रात एक मुस्लिम युवक साहिल ने 16 साल की नाबालिग की हत्या कर डाली। दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से उसे गिरफ्तार किया है. यह हत्यारा खेतों में छुपा हुआ था,  साहिल दिल्ली में ही 2 साल से किराए पर रह रहा था शाहबाद डेरी से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर उसने मकान ले रखा था उसके साथ उसकी मां बाप और बहन भी रहती है. मकान मालिक ने यह भी बताया कि उसने रूप में बुलंदशहर का बताया था.

♦ दिल्ली में अंजलि, श्रद्धा के बाद साक्षी की निर्मम हत्या, हमेशा की तरह लोग फिर बने तमाशबीन 

Posted : 29 May 2023, 1:26 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की तस्वीरें सामने आने से दिल्ली दहल गई. शाहबाद डेयरी इलाके में  नाबलिग लड़की की चाकुओं और पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई.  इस लड़के ने तक़रीबन 20 चाकुओं से अंजलि पर वार किये और जब इसका कलेजा शांत नहीं हुआ तो इसने पत्थरों से उसे कुचल दिया.

पुलिस को सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी शाहबाद डेयरी उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है और उसका शव गली में मिला था. पुलिस को जानकारी मिली है कि साक्षी गली से आ रही थी और अचानक साहिल नाम का लड़के ने लड़की को रोका और उस पर ताबड़तोड़ चाक़ू और पत्थर से वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

सूत्रों के अनुसार साहिल और मृतक लड़की के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया, आज मृतका अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी. आरोप है कि साहिल ने उसे रोका और  उसे चाकू और पत्थर से मार डाला. वारदात के बाद आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.



28 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

धरने पर बैठे पहलवानों ने नव निर्मित संसद भवन के उद्धघाटन के रंग में भंग करने की कोशिश की पुलिस ने किया मामला दर्ज

Posted : 28 May 2023, 9:32 PM

नई दिल्ली : आज देश को नई संसद भवन का लोकार्पण किया गया. जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवान संसद भवन की तरफ जाने लगे. बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. वहां मौजूद पुलिस ने जब इनको रोका तो यह हंगामा करने लगे. पुलिस ने इनको वहां से हटाने के लिए जबरन हिरासत में लेना पड़ा. जब इनको बसों में भरकर ले जाने लगे वहां इन पहलवानों ने वहां पुलिस और सुरक्षा बलों से धक्का मुक्की करने लगे. कई पुलिस कर्मियों पर लात घूंसे भी चलाए गए. पुलिस ने भारी मशक्कत करके इनको बसों में लादा और इनको अलग जगहों पर पहुंचाया गया.

नई दिल्ली जिला पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है. पुलिस ने बलवा, सार्वजनिक शांति भंग करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी निर्देश का उल्लंघन करने, सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाने के आरोप के तहत आईपीसी में मामले दर्ज किए हैं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी और वापस भेज दिया. दिल्ली पुलिस मे पहलवानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 188, 332, 353 के तहत केस दर्ज किया है. पीडीपीपी अधिनियम की धारा 3 में भी FIR दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को पूरी तरह से खाली करा लिया है. जंतर-मंतर से पहलवानों के अलावा सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया गया. पहलवानों के टेंट और अन्य सामान को भी हटाकर जंतर मंतर को साफ किया गया.

पीएम मोदी ने राज सत्ता में सेंगोल के दर्शन का उल्लेख किया

Posted : 28 May 2023, 10:00 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने पवित्र सेंगोल की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि “महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को सेवा कर्तव्य और राष्ट्र के पथ के प्रतीक के रूप में देखा जाता था.” उन्होंने कहा कि ” राजाजी और अधीनम के मार्गदर्शन में यह सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का पवित्र प्रतीक बन गया.” प्रधानमंत्री ने एक बार फिर आज सुबह इस अवसर पर आशीर्वाद देने आए अधीनम संतों को नमन किया ! उन्होंने कहा कि “यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस पवित्र सेंगोल की गरिमा को बहाल कर सके’ जब भी इस संसद भवन में कार्यवाही शुरू होगी, सेंगोल हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.”

स्वदेशी नव निर्मित संसद भवन को भारत के प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया

Posted : 28 May 2023, 9:32 AM

नई दिल्ली : श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया. उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए.

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि “प्रत्येक राष्ट्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो अमर होते हैं. कुछ तिथियां समय के चेहरे पर अमर हस्ताक्षर बन जाती हैं”. प्रधानमंत्री ने कहा कि “28 मई, 2023 एक ऐसा ही दिन है”. उन्होंने कहा कि “भारत के लोगों ने अमृत महोत्सव के लिए खुद को उपहार दिया है”. प्रधानमंत्री ने इस गौरवशाली अवसर पर सभी को बधाई दी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि “यह केवल एक भवन नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ये विश्व को भारत के दृढ संकल्प का संदेश देता हमारे लोकतंत्र का मंदिर है”.

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया

Posted : 28 May 2023, 7:32 AM

नई दिल्ली : श्रमिकों के योगदान को यादगार  बनाने के उद्देश्य से नए संसद भवन में नई  गैलरी बनाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ट्वीट में लिखा “आज, हम अपनी संसद के नए भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, हम श्रमिकों को उनके अथक समर्पण और शिल्प कौशल के लिए भी सम्मानित कर रहे हैं.”



27 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला वीडियो भी वायरल, सेल ने किया गिरफ्तार

आरोपी नवनीत हुड्डा
Posted : 27 May 2023, 9:32 PM

नई दिल्ली : Delhi Police Special Cell: साउदरन रेंज के एसीपी अत्तर सिंह और इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने नीरज बवानिया गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई करने वाले नवनीत हुड्डा को रोहिणी से गिरफ्तार किया है. इसके पास से 03 जिंदा कारतूस के साथ .32 बोर की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है

इंस्टाग्राम पर विडियो वायरल 
नवनीत का इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो पोस्ट करने का मकसद लोगों को हथियार खरीदने का लालच देना था. यह पहले दिल्ली और नोएडा, यूपी में हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के 02 आपराधिक मामलों में शामिल है.पुलिस के अनुसार यह नीरज बवानिया गैंग के सक्रिय सदस्य नवीन बाली का रिश्तेदार है.

रोहिणी में किया गिरफ्तार
25 मई को स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर शिव को सूचना मिली नवनीत हुड्डा हथियारों की डील करने के लिए रोहिणी के यूनिटी माल पर आएगा. पुलिस की टीम के पास सटीक सूचना थी. रात दस बजे माल के पास उसे घेर कर पकड़ लिया गया.

नीरज बवानीय गैंग से संपर्क
नवनीत हुड्डा नीरज बवानिया गैंग के शार्प शूटर नवीन बाली की मार्फत पिछले पांच वर्षों से गैंग के संपर्क में है और तकरीबन 20 पिस्टल बेच चुका है. यह उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के शख्स से हथियार खरीद कर गैंग के लिए सप्लाई करता था.

PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर विचार विमर्श

Posted : 27 May 2023, 2:32 PM

नई दिल्ली : राजधानी के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में ‘विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है. इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. हालांकि इस बैठक में आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए हैं. पीएम मोदी इस बैठक में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.

नीति आयोग ने कहा इस दिन भर चलने वाली बैठक के दौरान आठ प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें (पहला) विकसित भारत@2047, (दूसरा) एमएसएमई पर जोर, (तीसरा) बुनियादी ढांचा और निवेश, (चौथा) अनुपालन को कम करना, (पांचवा) महिला सशक्तिकरण, (छठा) स्वास्थ्य और पोषण, (सातवां) कौशल विकास, और (आठवां) क्षेत्र विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति शक्ति जैसे विषय शामिल है.

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मणिपुर हिंसाग्रस्त इलाकों की समीक्षा करेंगे दौरा

Posted : 27 May 2023, 12:32 PM

नई दिल्ली : इम्फाल : थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को राज्य की यात्रा करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कालिता भी सेना प्रमुख की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उनके साथ होंगे.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ने बताया कि “पांडे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा करेंगे.”

गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें हुई थीं.

मणिपुर में हुए इस जातीय संघर्ष में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी.

और पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए लगभग 10,000 सैन्य और अर्ध-सैन्य कर्मियों को तैनात करना पड़ा था.



26 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 26 May 2023, 10:32 PM

नई दिल्ली : इमरान @ राजा (29) जिसकी तिहाड़ केंद्रीय जेल नंबर 04 में आत्महत्या करने से मौत हो गई है. इमरान को माडल टाउन थाना पुलिस ने डकैती, धमकी और अवैध हथियार के मामले में जेल भेजा था.
आज जेल नंबर 04 के वार्ड नंबर 06 के शौचालय में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जेल के डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत घोषित कर दी गई थी.

दिल्ली पहाड़गंज के रेस्टोरेंट में खाने के वसूले जाते थे तिगुने दाम, पुलिस ने लगाई सील 

ठगी करने वाले रेस्टोरेंट में पुलिस द्वारा लगी सील
Posted : 26 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पहाड़ गंज नई दिल्ली स्टेशन के सामने बने रेस्टोरेंट ग्राहकों से खाने में किया करते थे ठगी. पुलिस को पहले भी इस मामले कई शिकायतें मिली थी किंतु किसी शिकायतकर्ता द्वारा इनकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई जिसके चलते इन रेस्टोरेंट वालों के हौसले बढ़े हुए थे और वो खुलकर  ग्राहकों से मनमानी कर रहे थे.

यह पहले सस्ते दाम वाला खाने का मेन्यू दिखाते थे, जब ग्राहक खाना खा लेता था तो उसको तिगूने दाम का बढ़ा हुआ मेन्यू दिखा कर. भारी बिल बना देते थे और यदि ग्राहक इसका विरोध करता था तो उसे घेरकर मारपीट भी करते थे । कल पुलिस को प्योर वेज फूड रेस्टोरेंट से एक ग्राहक की शिकायत मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल संचालक प्रमोद निषाद को गिरफ्तार कर उसके तीनों रेस्टोरेंट को सील कर दिए.



25 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से मंडौली जेल में लाया गया

Posted : 25 May 2023, 6:19 PM

नई दिल्ली : बुधवार देर रात फ्लाइट से कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को वापस दिल्ली लाया गया. कई सालों से तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को अब दिल्ली की मंडोली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. लॉरेंस बिश्नोई मंडोली को हाई सिक्योरिटी वार्ड के 15 नंबर सेल में रखा गया है.
मंडौली जेल में लाने का कारण, दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद लॉरेंस को भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही थी.

आत्मनिर्भर भारत मिग-29K ने आईएनएस विक्रांत पर रात के अंधेरे में लैंडिंग कर इतिहास रचा

Posted : 25 May 2023, 5:45 PM

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मिग-29K ने आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर रात के अंधेरे में लैंडिंग कर इतिहास रचा है.

आईएनएस विक्रांत भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसका निर्माण केरल में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की ओर से किया गया था. 45000 टन के आईएनएस विक्रांत को 20000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था.

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा है कि यह नौसेना की आत्मानिर्भरता के प्रति उत्साह का संकेत है. भारतीय नौसेना ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम के रूप में मार्क किया है. भारतीय नौसेना ने पहली रात लैंडिंग का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.



24 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस के हवलदार राम भजन ने पास की UPSC की परीक्षा 

Posted : 24 May 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कॉन्सटेबल कार्यरत राम भजन ने इस बार यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है. राम भजन ने ये सफलता दिल्ली पुलिस में ड्यूटी करते हुए हासिल की है.  राम भजन को प्रारंभ में यह परीक्षा कठिन लगती थी, किंतु ड्यूटी के बाद जो समय मिलता था स्लेब्स की किताबों के अध्ययन में लग जाता था. एक एक पुस्तक को कई कई बार पढ़ता था. सीनियर अधिकारी भी मार्ग दर्शन करते थे. परीक्षा के कुछ दिन पहले छुट्टी ले ली थी.

दिल्ली में क्लास्टर बस का ब्रेक हुआ फेल, कई वाहनों को रौंद डाला

Posted : 24 May 2023, 8:30 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ब्रेक फेल हो जाने से बेकाबू हुई डीटीसी बस ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसा दोपहर में साउथ ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मशी गढ़ चौक पर हुआ. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक, क्लस्टर बस जिसकी रूट संख्या 534 है, वह नेहरू प्लेस से महारानी बाग की ओर जा रही थी. अचानक से बस का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद बस बेकाबू हो गई और इसने टैक्सी, स्कूटी समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी.

PM मोदी गुरुवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे सत्र का करेंगे उद्घाटन

File Photo
Posted : 24 May 2023, 6:30 PM

नई दिल्ली : लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे सत्र का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन करेंगे. इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 25 मई से तीन जून तक उत्तर प्रदेश में आयोजित किये जायेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

इन खेलों में 4750 से अधिक एथलीट 21 खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे.  खेल वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित किये जायेंगे.



23 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा मोदी BOSS हैं 

Posted : 23 May 2023, 4:00 PM

नई दिल्ली : सिडनी : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी के ओलिंपिक पार्क स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ. खचाखच भरे स्टेडियम में मोदी मोदी की गूंज थी. वहां मौजूद लोगों ने मोदी के भाषण पर जमकर तालियां बजाईं. और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में द “लिटिल इंडिया” गेटवे की आधारशिला रखी. स्टेडियम में 20 हजार लोग मौजूद थे.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- पीएम मोदी बॉस (The BOSS) हैं. उन्होंने आगे कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है. 

राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसौदिया के गले में हांथ मामले पर पुलिस का तीखा जवाब

Posted : 22 May 2023, 4:30 PM

नई दिल्ली : सीएम केजरीवाल और उनकी सरकार के मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर उठाए जा रहे सवाल पर दिल्ली पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है. वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी. न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है.



22 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में गोली मार कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मृतक बिजेंद्र यादव
Posted : 22 May 2023, 4:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में रोजाना चाकूबाजी और फायरिंग की वारदातों ने दिल्लीवासियों में डर पैदा कर दिया है. नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के थाना जहांगीर पुरी इलाके में बिजेंद्र यादव नाम के प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा दिया है.

इस घटना के बाद मृतक के परिजन बाबू भारी तायदाद में अस्पताल में जमा हो गए हैं. पुलिस बल और क्राइम टीम मौके पर मौजूद है और वारदात का मुआयना किया जा रहा है.सूत्रों का कहना है मृतक को 6 गोलियां लगी हैं .

दिल्ली  के अशोक विहार में झगड़ा, मारा चाकू हो गई मौत

Posted : 22 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : कल रात अशोक विहार पार्क के पास सरे राह एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. रविवार की रात लगभग रात 9 बजे,  आरविंद (28)  जो नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन-1 में रहता था, वह सफदरजंग अस्पताल में ठेकेदारी का काम करता था. उनके छोटे भाई विशाल  ने बताया कि वे रेलवे ट्रैक के पास एक पार्क से गुजर रहे थे। उसी बीच, तीन व्यक्तियों ने उनके रास्ते को रोका जिसके कारण झगड़ा हुआ और उसके भाई की हत्या कर दी गई.

BMW कार ने खाई हवा में कई कलाबाजी, दिल्ली पुलिस की PCR ने कार चालक बचा लिया

Posted : 22 May 2023, 2:00 AM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने वक्त रहते दुर्घटना ग्रस्त कार में फंसे हुए एक व्यक्ति को निकाल कर उसकी जान बचा ली। आधी रात के बाद तकरीबन 1:30 बजे सेंट्रल दिल्ली के सलीमगढ़ बाईपास पर तेजी से आ रही बीएमडब्ल्यू सड़क पर लगे साइन बोर्ड के खंबे से जा टकराई और इसके बाद सड़क पर कई कलाबाजी खाकर पलट गई.

दिल्ली पुलिस की पीसीआर ऑस्कर 10 को इस हादसे की सूचना मिली, पीसीआर बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गई. पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर कन्हैयालाल और ड्राइवर हवलदार महेंद्र ने गाड़ी में फंसे चालक को फुर्ती से सुरक्षित निकाल लिया. उसी वक्त मौके पर पीसीआर टाइगर 57 के सब इंस्पेक्टर राम प्रताप और सिपाही ड्राइवर मनीष भी पहुंच गए.

बीएमडब्ल्यू कार चालक को कार से सुरक्षित निकालने वाला पीसीआर स्टाफ

बताया जा रहा है आशुतोष गोयल जो दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहते हैं अपने दोस्त को टैगोर गार्डन छोड़ कर अपने घर वापिस जा रहे थे तभी उनकी बीएमडब्ल्यू कार का टायर फटा और कार दुर्घटना का शिकार हो गई. संतोषजनक बात यह रही कि सूचना मिलते ही टाइम पर पीसीआर ऑस्कर -10 के दल ने पलटी हुई गाड़ी में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया वरना कार में आग भी लग सकती थी .



21 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पहले मोबाइल की चोरी फिर अपहरण और मांगी गई 2 लाख की फिरौती

Posted : 21 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी जिला में एक अपराध के घटना क्रम में चोरी, अपहरण और फिरौती के तीन  सनसनीखेज मामले सामने आए हैं., जिसमें दो लाख रुपये और आभूषण की फिरौती मांगी गई थी. कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने 4 घंटे के अंदर अपहृत युवक को मुक्त करवा लिया है. एक अपहरणकर्ता हबीब को गिरफ्तार कर लिया है. इसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए हैं.

खबर विस्तार से जानने के लिए खबर के लिंक को क्लिक करें :

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी पर चरण स्पर्श किए

Posted : 21 May 2023, 8:00 PM

नई दिल्ली  :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं.  जापान के हिरोशिमा में G-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के  बुलावे पर पहुंचे थे. इस बात की जानकारी बताना जरूरी है कि भारत G-7 का सदस्य नही है.

भारत के प्रधान मंत्री मोदी ने हिरोशिमा में विश्व के कई प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ कई वैश्विक मामलों पर सार्थक चर्चा की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे जहां पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने रेड कार्पेट पर ऐसा स्वागत किया जो विश्वभर के लिए मिसाल बन गई है. पीएम मोदी ऐसे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका स्वागत अद्भुत तरीके के साथ स्वागत किया गया.

पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारापे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका सम्मान किया प्रधान मंत्री मोदी ने जेम्स मारापे को गले लगा लिया.



20 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली

दिल्ली पुलिस के हवलदार ने छः महीने पहले आर्य समाज मंदिर में की थी शादी. घायल पत्नी गर्भवती है जिसे खतरे से बाहर बताया गया है.

Posted : 20 May 2023, 10:20 AM

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के बुराड़ी में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल (Head Constable) और उसकी पत्नी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या का प्रयास किया. दोनों रात में खाना खाने के बाद नाइट वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. लूट के दौरान यह वारदात हुई है. दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में लूट के दौरान वारदात की आशंका जताई जा रही है. हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया. और उनकी पत्नी को एलएनजेपी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और पुलिस के मुताबिक, दोनों खतरे से बाहर हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.



19 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

बाहर से फैकें जाने वाले मोबाइल और ड्रग्स रोकने के लिए दिल्ली के तिहाड़ जेल में लगाए गए बर्ड नेट

Posted : 19  May 2023, 5:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में मोबाइल और ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए उठाया गया है अहम कदम. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बर्ड नेट डाला गया है. इस जाल के जरिए प्रशासन की कोशिश है की जेल में आने वाले मोबाइल और ड्रग को रोका जा सके.

तिहाड़ जेल में बाहर से मोबाइल और ड्रग फेंका जाता है जिसे कैदी उठा लेते हैं. तिहाड़ में एक जेल से दूसरे जेल में भी यह सामान फेंका जाता है. पिछले कुछ महीनों में रेड के दौरान कई मोबाइल फोन बरामद किए गए थे जिसके बाद ये कदम उठाया गया है.

2000 के बैंक नोटों पर विराम लगाया जा रहा है, 30 सितम्बर तक बदल सकेंगे नोट

Posted : 19  May 2023, 3:20 PM

नई दिल्ली : देश में 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर किया जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को 30 सिंतबर तक यह नोट बदलवाने की सलाह दी है. बैंक में एक बार में 20 हजार रुपये, यानि 2000 के 10 नोट तक बदलकर उनकी जगह छोटे नोट लिए जा सकेंगे. सभी बैंकों में 2000 के नोट बदलने की सुविधा मिलेगी. आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि वे 2,000 रुपये के नोट जारी करना तुरंत बंद करें.



18 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ के बैन हटाने और सुरक्षा देने के आदेश जारी किए

Posted : 18  May 2023, 3:25 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बैन हटाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही तमिलनाडु सरकार को सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की पूरी सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है. फिल्म निर्माता ने माना किया है कि 32,000 महिलाओं के डेटा के लिए कोई प्रमाणित सत्यापित आधार नहीं है. उन्होंने बताया है कि 20 मई तक डिस्क्लेमर जारी किया जाएगा जिसमें कहा जाएगा कि इस आंकड़े के लिए कोई पुख्ता आधार नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता को आदेश दिया है कि फिल्म में इसे फिक्शन के रूप में दर्शाने का डिस्क्लेमर दिया जाए। ‘द केरल स्टोरी’ के टीजर में बताया गया था कि केरल में 32 हजार महिलाओं का धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटाने और डिस्क्लेमर जारी करने के आदेश दिए हैं.
इससे पहले कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाया और कहा है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि बाध्यकारी एकता को दिखाने के लिए नियमों का उपयोग नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने बजट में खेल और कार्टून के अलावा सभी फिल्मों के स्थान पर खुद को पाने के आदेश दिए हैं। इस विवादित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता बताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को जातीय गणना लेकर बड़ा झटका दिया

Posted : 18  May 2023, 3:15 PM
नई दिल्ली : पटना : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जातीय गणना (Caste Survey) को लेकर एक बड़ा झटका दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक को हटाते हुए अंतरिम रोक हटाने का आदेश दिया है और फिर 14 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया है. बिहार सरकार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। बिहार सरकार की तरफ से कहा गया कि मामले में हाईकोर्ट ने पूरे पक्ष को नहीं सुना. हाईकोर्ट ने तत्काल रोक लगा दी. सर्वे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 10 दिन का समय दिया जाए ताकि सर्वे पूरा किया जा सके.

ओडिशा में ‘अटल टिंकरिंग लैब’ की स्थापना के लिए पीएम मोदी का समर्थन

Posted : 18  May 2023, 3:12 PM

नई दिल्ली : ओडिशा : ओडिशा के विकास के लिए और भी कई महत्वपूर्ण पहलू हैं जिन्हें पीएम मोदी ने समर्थन और प्रोत्साहन दिया है। इनमें से एक है ‘अट्टल टिंकरिंग लैब’ (Atal Tinkering Lab) की स्थापना। यह एक ऐसी पहल है जो ओडिशा के युवाओं को नवाचारी और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इसके माध्यम से, छात्रों को नवीनतम तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे और उन्हें खुद को सर्जनात्मक रूप से विकसित करने का मौका मिलेगा।

एक और महत्वपूर्ण पहलू है ‘आदर्श वाणिज्यिक पोर्ट’ (Adarsh Vanyajeevi Port) की योजना। इस पोर्ट का निर्माण ओडिशा के तटीय क्षेत्र में होगा और यह तटीय वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। यह पोर्ट ओडिशा के व्यापारिक और आर्थिक विकास को स्थायी रूप से सुनिश्चित करेगा और क्षेत्रीय और आंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देगा।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी महत्व दिया है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत ओडिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए उचित आवास की व्यवस्था की जा रही है। यह योजना गरीब और असमर्थ लोगों को सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का उद्देश्य रखती है और उन्हें एक आदर्श आवास प्रदान करती है।

ये सभी पहलू और योजनाएं पीएम मोदी द्वारा ओडिशा के विकास और सामरिक संघर्ष में मदद करने के लिए की गई हैं। इनमें से प्रमुख योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी संसाधन, कृषि, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में विकास को ध्यान में रखती हैं। इन पहलों के माध्यम से, ओडिशा के निवासियों को बेहतर जीवनस्तर और विकास की संभावनाएं मिलेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ओडिशा के विकास के लिए घोषणाएं: राष्ट्रीय औद्योगिक कोरिडोर, सोने के खदानों की खोज और नई सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स

ओडिशा के लिए विकास की घोषणाएं करते हुए प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी
Posted : 18  May 2023, 3:10 PM

नई दिल्ली : ओडिशा : वंदे भारत ट्रेन योजना के अलावा, पीएम मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को भी दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय औद्योगिक कोरिडोर (National Industrial Corridor) की घोषणा की है, जिसका मुख्य उद्देश्य है ओडिशा के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना। यह कोरिडोर विभिन्न उद्योग क्षेत्रों को जोड़ने, उद्योगिक निवेश को बढ़ाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास करेगा। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सोने के खदानों की खोज और खनन के लिए एक स्थानीय संस्थान की भी घोषणा की है, जिससे सोने के खदानों के विकास और उपयोग में सुधार हो सके।

इसके अलावा, ओडिशा में नई सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। यह ओडिशा को ग्रीन और सस्ती ऊर्जा के स्रोतों के साथ आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास है। सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों के माध्यम से, ऊर्जा के स्रोतों में वृद्धि करके ओडिशा में ऊर्जा आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सकता है और पर्यावरण को बचाने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने ओडिशा में पावर प्रोजेक्ट्स, जल संरचनाएं, सड़क और पुल निर्माण, रेलवे लाइन विस्तार, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे कई विकासी पहलुओं को भी प्रोत्साहित किया है। ये सभी कदम ओडिशा के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास हैं, जो आम जनता को गरीबी से उबरने और अधिक संभावनाएं प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

इन सभी पहलों के साथ, पीएम मोदी द्वारा ओडिशा के विकास को सुनिश्चित करने के लिए नए योजनाओं और पहलों की अभिव्यक्ति की जारी रखी जा रही है। इन पहलों का उद्देश्य है ओडिशा के समृद्धि, गतिशीलता, और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी, वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिला

18 2023िििििि PMि
Posted : 18  May 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : ओडिशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा को 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है.

पीएम ने कहा कि आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है. अब कोलकाता से पुरी जाना हो या पुरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की हो गई है. उन्होंने कहा कि “बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.” पीएम ने कहा कि “आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश में देने की क्षमता बढ़ा रहा है. वंदे भारत ट्रेन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ट्रेन की तकनीकी विशेषताएं और सुविधाएं इसे दुनिया में अग्रणी बना रही हैं.”

पीएम मोदी ने इस मौके पर ओडिशा के विकास के लिए आठ हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की घोषणा की है। इन प्रोजेक्टों में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, स्वच्छता और ऊर्जा संबंधित विकास कार्य शामिल हैं. इससे ओडिशा में जनसंख्या के विकास, पर्यटन, औद्योगिक विकास और कृषि क्षेत्र में उच्चतर स्तर की सुविधाएं मिलेंगी.

पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के सरकार की नीतियों और कार्यों का लाभ देश के सभी नागरिकों तक पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से ओडिशा के लोगों को नए स्थानों के साथ-साथ नई रोजगार और व्यापार की संभावनाएं मिलेंगी.”

इस तरह से, ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इससे ओडिशा के विकास में गति आएगी और लोगों को और बेहतर जीने की सुविधाएं मिलेंगी. यह पहल भारत के विकास की दिशा में एक और उदाहरण है जो सरकार की प्रगति और नागरिकों के लिए उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार का प्रतीक है.

दिल्ली के जामामस्जिद इलाके में फायरिंग से सनसनी, 26 साल के युवक की गोली लगने से मौत

Posted : 18  May 2023, 10:25 AM

नई दिल्ली : आधी रात सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के जामामस्जिद इलाके में एक फायरिंग के घटनाक्रम ने शाही जामा मस्जिद इलाके, गेट नंबर 1 के पास सनसनी मचा दी। इस हमले में 26 साल के समीर नाम के युवक की मौत हो गई। समीर एक होटल में काम करता था. शाका गेस्ट हाउस के मालिक राजू शाका के साथ मौजूद था। समीर ‘या रब चला दे होटल’ में काम करता था. कुछ बदमाशों ने अचानक आकर राजू को मारने की कोशिश की, जिसके बाद समीर ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने गोलियाँ चलाना शुरू कर दी। समीर को सर में गोली लगी और वहीं मौके पर गिर पड़ा. उसे तत्काल एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए हैं।

समीर दो बच्चियों के पिता थे और उनके परिवार सहित पूरे इलाके में दुख का माहौल है। डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की है और बड़े पैमाने पर इस मामले की जांच चल रही है.



17 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

लखनऊ के प्रमुख वकील जफरयाब जिलानी का निधन, बाबरी मस्जिद मामले के रहे थे वकील

Posted : 17  May 2023, 1:25 PM

नई दिल्ली : लखनऊ (यूपी): उत्तर प्रदेश के प्रमुख वकील जफरयाब जिलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. उनकी आयु 74 वर्ष थी. जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष, और यूपी के अपर महाधिवक्ता रहे हैं. उनके बेटे नजम जफरयाब ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु लखनऊ के निषाद अस्पताल में सुबह के लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर हुई. वे बता चुके हैं कि उनके पिता की अंतिम संस्कार सामारिक से लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में किया जाएगा.

जिलानी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, और एक बेटी हैं. उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले में वकालत भी की थी और उत्तर प्रदेश में अपर महाधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं प्रदान की थी.

सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त एक्सपर्ट कमेटी ने हिंडनबर्ग मामले की रिपोर्ट दाखिल की, आगे की सुनवाई 11 जुलाई को

Posted : 17  May 2023, 12:25 PM

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मामले में हिंडनबर्ग का विवाद अपना मुद्दा बनाए हुए है. इस मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त की गई एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पार्टियों को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. यह एक्सपर्ट कमेटी आगे भी सुप्रीम कोर्ट की मदद करती रहेगी.

इस रिपोर्ट के अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को भी मामले की जांच के लिए तीन महीने का विस्तार दिया है. अब SEBI को 14 अगस्त तक का समय दिया गया है ताकि वह अपनी रिपोर्ट जमा कर सके.

देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सुनवाई के दौरान बयान देते हुए कहा कि SEBI को असीमित समय नहीं दिया जा सकता है. CJI ने आगे कहा कि यदि SEBI जांच के दौरान किसी वास्तविक कठिनाई का सामना करता है, तो वह इसे दर्शाए। उन्होंने इसके बाद से 30 सितंबर तक का समय दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट जमा कर दी है. इससे अदालत और संबंधित पक्षों को रिपोर्ट का विश्लेषण करने और एक्सपर्ट कमेटी के सुझावों पर विचार करने की सुविधा मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट की सुनवाई 11 जुलाई को होगी, जबकि SEBI को 14 अगस्त तक जांच की अंतरिम स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी दर्शाया कि एक्सपर्ट कमेटी आगे भी अदालत की मदद करेगी.

सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, कल ले सकते हैं शपथ

Posted : 17  May 2023, 12:25 PM

नई दिल्ली : कर्नाटक में आज एक नई राजनीतिक के भाग्य का एक नया अवसर शुरू हो रहा है. 18 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शपथ लेने के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के शिवकुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी के आवास पर 10 जनपत पहुंचे हैं. यह घटनाक्र्म सुनिश्चित करता है कि कर्नाटक की राजनीति में एक नया संकट आ रहा है, और कर्नाटक की जनता को एक नये मुख्यमंत्री की तरफ बदलाव का अवसर मिल रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कर्नाटक की संवैधानिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अपने विचारों और कार्यों को सुनिश्चित करना होगा.



16 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का महत्वपूर्ण संदेश: “5 करोड़ बिहारी लोगों के मस्तक पर तिलक और धर्म ध्वज लहराने से भारत हिंदू राष्ट्र की ओर महत्वपूर्ण कदम”

Posted : 16  May 2023, 9:25 PM

नई दिल्ली : पटना, बिहार: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पटना में अपने प्रवचनों के दौरान एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनका संकल्प बिहार से पूरा होता दिख रहा है और बिहार के श्रद्धालुओं में उत्साह की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की 5 करोड़ लोग ही अपने मस्तक पर तिलक लगाएं और घरों पर धर्म ध्वज लहराएं, तो भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएगा। उन्होंने इसके साथ ही यह भी बताया कि धर्म ध्वज अपने घर के बाहर रखने से हनुमान जी स्वयं ही रक्षा करेंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संदेश में आग्रह किया कि सभी सनातनी धर्मावलंबियों को अपनी संस्कृति को संजोने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लोग जाग्रत नहीं होंगे, तब तक वे उन्हें जगाना जारी रखेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी सनातनी व्यक्ति रामचरितमानस का पाठ करें, मस्तक पर तिलक करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट के पूर्व विधायक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया

Posted : 16  May 2023, 9:25 PM

नई दिल्ली : चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी का मुद्दा ढिल्लों पर गुरसेवक सिंह और राजविंदर सिंह के साथ भ्रष्टाचार के मामले के रूप में दर्ज किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल, 2017 से पांच साल की अवधि के दौरान ढिल्लों पर उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए एक चेक अवधि निर्धारित की गई थी। जांच के दौरान पाया गया है कि ढिल्लों ने अपनी आय से अधिक संपत्ति कमाई और फरीदकोट जिले के सादिक तहसील में स्थित मुमरा गांव के अन्य व्यक्तियों की संपत्तियों को अपने नाम पर खरीदा। अधिकारियों ने भी खुलासा किया है कि ढिल्लों ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत अधिक खर्च किया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में गहरी जांच की जाएगी और सभी आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रही है और आयकर विभाग को भी इस मामले में शामिल किया गया है।

ढिल्लों पर गिरफ्तारी का मामला बड़ी सनसनी मचाने वाला है क्योंकि वे पूर्व विधायक हैं और इस मामले में उनके साथ और लोग भी शामिल हैं। यह मामला पंजाब राज्य में राजनीतिक दंगल को भी रंग भर सकता है और इसका प्रभाव पूरे राज्य में महसूस हो सकता है।

अब देखा जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान और आयकर विभाग की जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई की जाएगी और क्या आरोपी दोषी साबित होंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर धमकी भरी कॉल, पुलिस जांच में जुटी

Posted : 16  May 2023, 8:25 PM

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित सरकारी आवास पर सोमवार रात को एक लैंडलाइन नंबर से एक धमकी भरी कॉल आई है। इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है.

मंत्री कार्यालय ने तत्काल इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को प्रस्तुत की है. पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने हिंदी में बात करते हुए मंत्री के सरकारी आवास पर फोन किया और बताया कि वह मंत्री से बात करना चाहता है, जबकि धमकी देने की भी जिक्र किया.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की संज्ञानार्थी जांच कर रहे हैं. टीमें कॉलर के नंबर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। अपराधी की पहचान करने के लिए सक्रिय प्रयास जारी हैं.

यह घटना मंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा में नए सवालों को उठाती है. अधिकारियों ने सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस सुरक्षा में अधिक तंगी को देखते हुए आवश्यक इंतजामात कर रही है.

इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इसमें अपराधी की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है. नवीनतम जानकारी के अनुसार, पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए तत्पर है और सरकारी आवास की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

गाजियाबाद: मसूरी इलाके में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आरोपी नाबालिग किशोर हिरासत में

Posted : 16  May 2023, 3:25 PM

नई दिल्ली : गाजियाबाद के मसूरी इलाके में हुई इस भयानक घटना के बाद, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है. छात्रा के परिजनों ने इसमें उनके स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के को ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि उस रात आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ रेप भी किया था. इस दुष्कर्मिक घटना के बाद छात्रा बहुत आहत हो गई थी और उसे इस घटना का सामना करना पड़ा। उसके परिवार वालों ने उसे सहारा देने की कोशिश की थी, लेकिन उसका तनाव और दुख इतना अधिक था कि उसने फांसी लगा ली. छात्रा की मौत के बाद पुलिस घटना स्थल पर जांच करने की कार्रवाई की है. छात्रा के परिवार ने ब्यान के बाद आरोपी किशोर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उस बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है.

खुद लगाई फांसी, तीन की मौत; बेटे की हालत नाजुक, पिता ने अपने ही परिवार पर चाकू से हमला किया

Posted : 16  May 2023, 11:25 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहदरा इलाके मे ज्योति कॉलोनी में एक शख्स ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को चाकू मारकर खुदकुशी की कर ली. बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे पर चाकू से हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली. बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे. पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत हुई है, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है.



15 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली बवाना : फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

Posted : 14  May 2023, 5:16 PM

नई दिल्ली : आउटर दिल्ली के बवाना इलाके के सेक्टर 1 में जूते चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तकरीबन 5 बजे दमकल विभाग को मिली थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग बुझाते वक्त एक दमकल कर्मी मामूली रूप से घायल हो गया है.

छत्तीसगढ़ के शराब कांड के आरोपियों पर ED को मिली चार दिन की रिमांड

Posted : 15 May 2023, 8:5 PM

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ का यह एक बड़ा शराब घोटाला है जिसमें दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और छत्तीसगढ़ के अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और आबकारी स्पेशल सचिव अरुण्पति त्रिपाठी जैसे बड़े शराब कारोबारियों को शामिल माना जाता है। इस घोटाले में सभी आरोपियों को ED की गिरफ्त में लिया गया है। ED ने इस मामले में कोर्ट से रिमांड के लिए चार दिन की मांग की है। अभी उनसे साक्ष्य इकठ्ठा करने की आवश्यकता है और कोर्ट ने ED की मांग को मानते हुए आरोपियों की रिमांड को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद पर मंथन जारी, डी कुमार ने सिद्धारमैया को दी शुभकामनाएं

Posted : 14  May 2023, 8:07 PM

नई दिल्ली : यह खबर कांग्रेस पार्टी के बीच उठे मुख्यमंत्री के मुद्दे के बारे में है. कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में बड़ा 135 सीटें जीतनकार पूर्ण बहुमत हासिल किया है, लेकिन मुख्यमंत्री का चुनाव अभी भी बाकी है। शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के पद के लिए एक टक्कर है। इस समय, कांग्रेस द्वारा सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

सीएम के मुद्दे को लेकर, कांग्रेस नेता और अलाकमान के नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। शिवकुमार ने अपने देशभक्त बनने के लिए जाने जाते हैं। इस मामले से यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी मुख्यमंत्री चयन के मामले में विभाजित है।

कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों ने सीएम के लिए विभिन्न नामों का उल्लेख किया है, लेकिन अभी तक उनके बीच कोई समझौता नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी इस मुद्दे को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं।

शिवकुमार ने दिल्ली जाने से इनकार करने के बाद भी, वह सिद्धारमैया को शुभकामनाएं दे दिए हैं। दिल्ली दौरा रद्द किए जाने का कारण पेट में इन्फेक्शन होने की बात कही है.



14 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली के विष्णु गार्डन, घर में लगी आग से एक की जान गई

Posted : 14  May 2023, 5:16 PM

नई दिल्ली : विष्णु गार्डन के एक मकान में भीषण आग एक की जलकर मौत दिल्ली पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर कई लोगों की जान बचाई. आधी रात के वक्त आग लगी थी. इलाके में लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की मगर काबू नही पा सके. मौके पर फायर की 7 गाड़ियां पहुँची.

दिल्ली पुलिस की PCR ने एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग को बुझाकर बड़ी तबाही से बचाया.

Posted : 14  May 2023, 11:16 AM

नई दिल्ली : दिल्ली  पुलिस की पीसीआर  आम लोगों के लिए भी मददगार साबित हो रही है.  वर्ष 2023 एक अप्रैल को नए परिवेश में आई इस PCR ने अपने बेहतरीन कार्य की कई मि साले पेश की हैं.

रविवार की सुबह दक्षिणी दिल्ली के मुनीरिका इलाके में भयानक विस्फोट होने से बचा. साउथ वेस्ट जोन की PCR दल के दो पुलिस कर्मियों द्वारा इस बड़े हादसे को होने से बचाया गया.

आज सुबह भारत पेट्रोलियम का गैस सिलेंडर से लदा ट्रक मुनिरका विलेज गैस एजेंसी पर डिलीवरी के लिए जा रहा था. अचानक ट्रक ड्राइवर केबिन में धुआं उठा और आग लग गई इसके बाद आग धीरे-धीरे ट्रक के नीचे तक जाने लगी.

साउथ वेस्ट जोन में खड़ी PCR जेबरा 35 अल्फा को सूचना मिली पीसीआर 3 मिनट के अंदर मौके पर थी. गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल चिराग ने वहां  बहादुरी और बुद्धिमता का जो परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है.

PCR पुलिस के दल ने पहुंचकर तेजी से काम करना शुरू किया. PCR में रखे आग बुझाने वाले छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया. जब आग नही बुझी तो उनकी नजर  कैपिटल कोर्ट के बाहर लगे हाई ड्रेन पाइप पर पड़ी. बिना वक्त गंवाए हवलदार दिनेश और सिपाही चिराग ने हाई ड्रेन पाइप का इस्तेमाल करके पानी से ट्रक की आग को बुझा दिया.

हादसे से होती बड़ी तबाही :
इस भारत गैस कंपनी के ट्रक में सैंकड़ों सिलेंडर गैस से भरे हुए थे. हादसे के वक्त PCR कर्मचारियों ने हिम्मत और धैर्य के साथ वहां  मौजूद साधनों का इस्तेमाल नहीं किया होता तो बड़े पैमाने में जान, माल के साथ साथ आसपास के एरिया में तबाही मच जाती. गौरतलब बात यह है कि  फायर ब्रिगेड की सहायता आने से पहले दिल्ली पुलिस PCR दल ने इस विफोटक स्तिथि पर नियंत्रण कर लिया.



13 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 13  May 2023, 5:16 PM

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मतों की गिनती जारी है.उत्तर प्रदेश में मेयर सीट को लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है. सभी 17 सीटों पर बीजेपी आगे है. इधर, नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने 199 सीटों में से 99 पर बढ़त बनाई हुई है. सपा और निर्दलीय में टक्कर चल रही है. राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था. नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

♦कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ रही है

Posted : 13  May 2023, 1:30 PM

नई दिल्ली : कर्नाटक  चुनाव में राज्‍य के 36 मतगणना केंद्रों पर 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर बहुत ज्‍यादा है. रुझानों में कांग्रेस, बीजेपी को करारी शिकस्‍त देती नजर आ रही है.

कांग्रेस को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है. दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक के रुझानों में बीजेपी 67 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है और उसे 37 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है. जेडीएस को भी सिर्फ 22 सीटें रुझानों में मिलती नजर आ रही हैं. वहीं, रुझानों में कांग्रेस ने 129 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है 



12 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

कर्नाटका विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा की राजनैतिक इज्जत दांव पर, कल आयेंगे नतीजे

Posted : 12  May 2023, 11:30 PM

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के कल सुबह 8 बजे  मतगणना शुरू होने के कुछ मिनट बाद रुझान जारी किए जाएंगे. इसके लिए मतगणना की शुरुआत होने के बाद चुनाव (Karnataka Election Results) के ज्यादात्तर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है. कुछ राजनीतिज्ञ भविष्यवाणी लगा रहे हैं की किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं बताए गए हैं. अधिकत्तर एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरते हुए दिखाया गया है. वहीं, भाजपा (BJP) दूसरे नंबर पर आने के आसार हैं. इसके अलावा एग्जिट पोल्स में जेडीएस (JDS) ‘किंगमेकर’ की भूमिका में दिख रही हैं. हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि उन्हें कर्नाटक चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलेगा. यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अहम बताए जा रहे हैं. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को वोट डाले गए थे.

उत्तर प्रदेश के लोनी में छाप रहे थे नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 6.72 लाख की फर्जी करेंसी 

फैक्ट्री से बरामद नकली नोट

एक 100 रुपए का नकली नोट 30 रुपए में देता था

Posted : 12 May 2023, 11:00 PM

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने नकली नोट छापने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 6,72,500 रुपये की कीमत के 2000, 500 और 200 के नकली नोट बरामद किए हैं. आरोपी ने दिल्‍ली पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पकड़ा गया आरोपी अभी तक 5 लाख रुपए के नोट छाप चुका है. 8 मई को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क से नकली नोटों की सप्लाई करने आए प्रशांत को 2 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था.

दिल्ली के सिविल लाइन मर्डर का खुलासा

प्रतीकात्मक फोटो
Posted : 12 May 2023, 8:00 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी जिला पुलिस ने सिविल लाइन में  हत्या और लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है. 9 मई को सिविल लाइन उपराज्यपाल निवास के करीब वीरेंद्र सिंह रावत नाम के शख्स के साथ लूटपाट करके गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी.

जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने इस हत्या में शामिल 6 लोगों में से दो बदमाश जाहिद और फिरोज उर्फ आबिद के साथ आलम को गिरफ्तार कर लिया है. यह बदमाश दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के रहने वाले हैं.



11 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को माना गैरकानूनी, रिहाई का दिया आदेश

Posted : 11 May 2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गलत बताया है. अदालत ने कहा है कि गिरफ्तारी गैर कानूनी है.अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई का आदेश जारी किया है.इसके साथ ही पाकिस्तान की सरकार को अदालत से झटका लगा है.

याद दिला दें 8 मई को पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को (Imran Khan Arrested) गिरफ्तार हो गए थे. इमरान खान एक।रिश्वतखोरी के मामले में कोर्ट में पेश होने आए थे. उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरेस्ट कर लिया गया था.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने निपटाया विवाद

फाइल फोटो
Posted : 11 May 2023, 5:00 PM

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सत्ता विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक फैसले करके निपटा दिया. प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुना दिया कि राज्य में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मुख्यमंत्री बने रहेंगे. शीर्ष अदालत ने साफ किया कि उद्धव ठाकरे ने अगर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले अपना इस्तीफा नहीं दिया होता, तो अदालत उनकी सरकार को बहाल कर सकती थी.

♦केरल ट्रेन अग्निकांड : शाहीन बाग में NIA का सर्च ऑपरेशन

Posted : 11 May 2023, 10:00 AM

नई दिल्ली : शाहीन बाग में NIA की टीम का सर्च ऑपरेशन करने से लिए पहुंची. 2 अप्रैल को केरल के एलाथुर में कोरापुझा पुल के पास ट्रेन आगजनी मामले में दिल्ली के शाहीन बाग में सर्च अभियान चलाया. गिरफ्तार कट्टरपंथी’ आरोपी शाहरुख सैफी के घर और रिश्तेदारों के यहां जांच हो रही है. 2 अप्रैल को केरल के कोझिकोड पुल के पास एक ट्रेन में आग से एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल थे.

इस घटना के दौरान पुलिस ने पटरी से एक बैग से पेट्रोल की बोतल और 2 मोबाइल बरामद किए थे. जिससे सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ. हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी महाराष्ट्र में ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था. जिसे 5 अप्रैल की रात पकड़ा गया था. आरोपी शाहरुख सैफी दिल्ली के जमिया नगर का रहने वाला ह



10 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

9 साल से गायब लड़की दिल्ली कैंट इलाके में मिली. बताने वाले को 20 हजार के इनाम की घोषणा 

Posted : 10 May 2023, 6:55 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली पुलिस की मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने 9 वर्ष बाद परिवार को उनकी खोई बेटी से मिलन करवाया. 2014 में पहाड़ गंज के आराम बाग की रहने वाली 14 साल की यह लड़की परिवार से नाराज होकर घर से निकल गई थी. पुलिस ने इसको ढूंढ कर लाने वाले के लिए 20 हजार के इनाम की घोषणा भी की हुई थी.

मानव तस्करी निरोधक दस्ते के इंचार्ज इंस्पेक्टर विशुद्धानंद झा की टीम को जानकारी मिली की यह लड़की अपने किसी रिश्तेदार से मोबाइल पर बात करती है. पुलिस ने लड़की की मोबाइल लोकेशन की सहायता से दिल्ली कैंट से बरामद कर लिया. इस तरह 9 साल बाद लड़की की तलाश समाप्त हुई. लड़की ने बताया वह.. दिल्ली से राजस्थान के रिंग्स चली गई थी. वहां एक कारखाने में काम करने लगी थी. वहां उसे  एक लड़के से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनाथ मंदिर पहुंच कर देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना की

Photo by Twitter
Posted : 10 May 2023, 4:55 PM

नई दिल्ली : नाथद्वारा: राजस्थान: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा और दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों के साथ भी बातचीत की और भगवान श्रीनाथ की ‘भेट पूजा’ की.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन और आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनसे देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।”

पीएम मोदी का राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया.

Posted : 10 May 2023, 4:50 PM

नई दिल्ली : नाथद्वारा (राजस्थान) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को 5,500 करोड़ की सौगात की घोषणा की. आज नाथद्वारा में 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने पीएम की मौजूदगी में अपने संबोधन में राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. कहा कि “लोकतंत्र में किसी से दुश्मनी नहीं होती है. केवल विचारधारा की लड़ाई होती है. आज लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है.”



9 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर पाकिस्तानी रेंजर्स ने किया गिरफ़्तार

Posted : 8 May 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को<span;> (Imran Khan Arrested) गिरफ्तार हो गए हैं. इमरान खान एक।रिश्वतखोरी के मामले में कोर्ट में पेश होने आए थे. उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया. इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट किया गया है.
इस्लामाबाद पुलिस का कहना है स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है.



8 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦मणिपुर हिंसा : मणिपुर हिंसा से बचकर दिल्ली पहुंचे हरियाणा के छात्र

Posted : 8 May 2023, 12:00 PM

नई दिल्ली : मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाके बहुत से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हरियाणा के छात्र किसी तरह जान बचाकर रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे हैं. सभी 5 छात्रों .रितु, कमलकांत, शिवानी, नेहा और सगरकुंडु ने बताया की चारो तरफ हिंसा की आग जल रही थी. दिल्ली पहुंचकर उनको बहुत खुशी हो रही है.

दिल्ली एलजी हाउस के पास फायरिंग में एक शख्स घायल

Posted : 8 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में एक शख्स को गोली मार कर घायल कर दिया गया.  राजपुरा रोड दिल्ली के उपराज्यपाल निवास के करीब जहां आसपास की सुरक्षा चाक चौबंद रहती है. वहां यह वीरेंद्र सिंह रावत नाम का शख्स घायल हालत में करहा रहा था. राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वीरेंद सिंह रावत दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले हैं.

जिला क्राइम टीम और फोरेंसिक क्राइम टीम, एफएसएल रोहिणी से क्राइम टीम जांच पड़ताल में लगी हुई है.

♦जंतर मंतर धरना : जंतर मंतर पर पहुंचे किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेट तोड़े 

Posted : 8 May 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के पूर्व अनुमान के अनुसार अब इस आंदोलन में कुछ ऐसे तत्व उपद्रव घुस चुके हैं जो अशांति फैलाने की कोशिश में लगे हैं.    दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह पहलवानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसानों का एक समूह पहुंचा. इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए  बैरिकेड्स को तोड़ दिया.  कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें किसानों को बैरिकेड्स को पार करते और हटाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की झड़प की घटना से इनकार किया गया है. पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली के कार्यालय से ट्वीट किया गया है कि किसानों का एक समूह जंतर मंतर पहुंचा है. वे धरना स्थल पर पहुंचने की जल्दी में थे, जिसमें से कुछ बैरिकेड्स पर चढ़ गए. जिससे बैरिकेड्स गिर गए. पुलिस टीम ने बैरिकेड्स को पीछे की तरफ रख दिया गया है.

वहीं दिल्ली पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने भी ट्वीट को रीट्वीट किया और लोगों से फर्जी खबरों पर विश्वास न करने को कहा है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को सुविधा दी जा रही है. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएफएमडी के माध्यम से प्रवेश दी जा रही है.



7 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦गणतंत्र दिवस 2024 : गणतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कार्तव्यपथ पर महिलामय दिखेगी परेड 

Posted : 7 May 2023, 8:00 PM

नई दिल्ली : इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कार्तव्यपथ पर एक नया इतिहास बनने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर परेड केवल महिलाएं करती दिखेंगी. भारत की महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक प्रेरणा बन कर इस समारोह में शिरकत करेंगी. यहां तक कि परेड, मार्चिंग दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी. रक्षा मंत्रालय के एक प्रस्ताव में कहा गया कि विस्तृत विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि गणतंत्र दिवस 2024 में महिलाओं की भागीदारी होगी.

2023 गणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं का दम परेड में दिखाई दिया था. इस बार भारतीय सेना के तीनों बलों, दिल्ली पुलिस के साथ अतरिक्त सुरक्षा बलों के बैंड और मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व महिलाएं करेंगी. इस बार सांस्कृतिक झांकियां, स्कूली बच्चे, प्रादेशिक नृत्य करने वाले सभी का प्रदर्शन महिला करेगी.

नौसेना का महिला दल आईएनएसवी तारिणी इतिहास रच लौट रहा है भारत

7 May 2023, 1:20 PM

नई दिल्ली : नौसेना का जहाज आईएनएसवी तारिणी 6 महीने के बाद इतिहास रचकर भारत लौट रहा है. आईएनएस तारिणी में सवार नौसेना का यह दल 17 नवंबर 2022 को गोवा से रवाना हुआ था. जो कि अब 24 मई को वापस गोवा लौट रहा है. अपने 6 महीने की लंबी यात्रा में टीम ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से केप टाउन तक का सफर तय किया. केप टू रियो 2023 रेस में हिस्सा भी लिया.

इस दौरान आईएनएस तारिणी 17 हज़ार नॉटिकल माइल्स की दूरी तय करेगा. इस महासागरीय अंतरद्विपीय यात्रा में नौसेना की नौका ने ऊंची लहरों, तेज हवाओं और खराब मौसम का सामना किया. बावजूद इनके बुलंद हौसले , उत्साह और इच्छाशक्ति को डिगा नही पाई. इस दल में  दो महिला समेत छह अधिकारी हैं.

♦ दिल्ली डांस बार : पुलिस पहाड़गंज बार में छापा मार कर पकड़ी 7 बार बालाएं

Posted : 7 May 2023, 1:00 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मुंबई की तर्ज में गैर कानूनी तरीके से शराब की बारों में बार बालाएं डांस कर रही हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब सेंट्रल दिल्ली की ATS की टीम ने पहाड़ गंज के जेम्स बार में छापा मारा. पुलिस ने मौके से 7 डांस करती लड़कियां और 5 ग्राहक पकड़े हैं जो डांस करती लड़कियों पर नोट लूटा रहे थे.

पुलिस ने इस मामले में बार संचालक अखलेश पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस छापेमारी से पहले पुलिस ने अपने दो नकली ग्रहाक भेजे. छापामारी से बचने के लिए वहां एक गुप्त रास्ता भी था. पुलिस के पहुंचने पर जब वहां मौजूद लोगों ने उस गुप्त रास्ते से भागने की कोशिश की तो वहां पहले से मौजूद ग्राहक के भेष में पुलिस वालों ने घेर लिया.

यह लड़कियां रोजाना 2000 से 3000 रुपए की दिहाड़ी पर डांस के लिए रखी गई थी. ये बार की बालाएं दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब, उत्तर प्रदेश से आकर पहाड़ गंज के बारों में नाचने का काम करती हैं.

खास बात यह बतानी जरूरी ही की दिल्ली में बार में डांस और कैबरों पर रोक है, इसलिए यह डांस का धंधा पुलिस से चोरी छुपके किया जाता है.

.



6 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

पहलवान धरना : दिल्ली में दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर एक्शन के आदेश

Posted : 6 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली जंतर-मंतर पहलवानों के धरना मामले में दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ने के हालात पर सख्त पुलिस को सख्त एक्शन लेने का आदेश दे दिया गया है.

खापों के दिल्ली कूच करने पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है. यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ता है उसे हिरासत में लेने का आदेश हैं.

दिल्ली में रविवार के दिन भारी संख्या में जंतर-मंतर पर भीड़ पहुंचने का अनुमान है, जिसको लेकर दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है

पुलिस को ऐसे इनपुट है की हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है जिसको लेकर पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है.

बॉर्डर से दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर चैकिंग करेगी और वाहनों के चेक करने के बाद ही दिल्ली में प्रवेश मिलेग अगर किसी वाहन में टेंट, राशन और ऐसा कोई अन्य सामान मिलता है तो उसे सीज किया जाएगा…उस वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा.

भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा. नई दिल्ली की सीमा और जंतर-मंतर के आस-पास के सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर संघन तलाशी ली जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व कोई हथियार लेकर जंतर -मंतर पर दाखिल न हो पाएं. यदि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के हालात पैदा होते हैं तो सख्त एक्शन होगा.

 

दिल्ली के गोविंदपुरी में अवैध हुक्का बार में चली गोली

Posted : 5 May 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : गोविंदपुरी एक्सटेंशन, पहली मंजिल पर अवैध हुक्का बार में गोली चली. अवैध हुक्का बार में 7 से 08 लड़के पहुंचे थे, पुलिस को पता चला की कुणाल नाम के लड़के को गोली लगी है जिसकी मौत हो गई, बाकी घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. एक आरोपी की पहचान हुई जो नाबालिग बताया जा रहा है



5 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

गैंगस्टर टिल्लू तेजपुरिया की हत्या का तमाशा देखते रहे तिहाड़ जेल के पुलिस कर्मी

Posted : 5 May 2023, 11:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के तिहाड़ जेल (Delhi Tihar Jail) नंबर 8- 9 में मंगलवार को सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की (Gangster Tillu Tajpuriya Murder) कर दी गई. इस वारदात का एक CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया था. एक  और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । हत्या करने के बाद उसे घसीट कर लाया गया.  पुलिस सामने खड़ी डरी डरी हुई तमाशा देख रही है.  ऐसा लग रहा है जैसे टिल्लू ताजपुरिया के शव पर दोबारा वार पर वार करके कोई दुश्मनी का गुब्बार निकाल रहे हों. वे उस पर लगातार वार कर रहे हैं, उसे पैरों से ढोकर मार रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं. इस मामले में एक असिस्टेंड सुप्रिंटेंटेंड समेत जेल के कुल 7 सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में तिहाड़ जेल के डीजी ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने तीन असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट, चार वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. कुल सात अधाकारी-कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं. इसके अलावा तीन वार्डन पर डिपार्टमेंटल इन्क्वारी शुरू की गई है. डीजी ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के कमांडेंट से उसके नौ जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है.

तिहाड़ जेल नंबर 8- 9 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का एक नया सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है. यह सीसीटीवी फुटेज तिहाड़ जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

पहले आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोई भी सुरक्षाकर्मी टिल्लू को बचाने के लिए नहीं आया. दूसरा सीसीटीवी फुटेज 6 बजकर 15 मिनट का है. इसमें टिल्लू की बॉडी को सुरक्षाकर्मी एक चादर में रखकर घसीटकर ला रहे हैं.

इसी बीच सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलवार फिर आते हैं. वे फिर टिल्लू की बॉडी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हैं. तिहाड़ जेल के सुरक्षाकर्मी इस दौरान तमाशबीन बने रहते हैं. तिहाड़ जेल की सुरक्षा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स करती है. यह उसी के जवान हैं.

दिल्ली पुलिस का बेहतरीन एक्शन, पीसीआर ने घर में कैद बुजुर्ग महिला को बचाया

 

Posted : 5 May 2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : आज दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले में तैनात दो पीसीआर कर्मियों ने घर में खुद कैद हो गई अधेड़ उम्र की महिला को बचा लिया. इलाके में तैनात पीसीआर जेबरा -35 अल्फा को सुबह 8:15 बजे सूचना मिली की गुरुद्वारा मुनीरिका के पास एक स्कूटी चोरी हो गई है. पीसीआर में हवलदार सतपाल और ड्राइवर सिपाही चिराग मौके पर पीसीआर के साथ पहुंचे. दोनों स्कूटी चोरी की शिकायत लिख रहे थे तभी वहां एक महिला ने आकर सूचना दी. केनरा बैंक वाली गली में सीनियर सिटीजन महिला ने खुद को कैद कर लिया है जो दरवाजा नही खोल पा रही और मदद के लिए घर से आवाजे आ रही है.

हवलदार सतपाल और सिपाही चिराग ने तुरंत मौके पर पहुंचे. चार मंजिला इमारत के फर्स्ट फ्लोर पर अंदर से एक सीनियर सिटीजन महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी, अंदर से दरवाजा लॉक था जिसे खोल नही पा रही थी. यह महिला 3 घंटे से अंदर बंद थी. दोनों पीसीआर कर्मी मैन गेट के लॉक खोलने की कोशिश की मगर लॉक नही खुला. दोनों ने एक सीढ़ी का इंतजाम किया और उसके सहारे फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर पहुंचे. बालकनी के दरवाजे को मशक्कत करके खोल दिया.

कमरे में एक बुजुर्ग महिला बदहवास हालत में रोती हुई मिली. महिला का नाम जयश्री नाम उम्र तकरीबन 67 वर्ष बताई गई. महिला ने बताया की वह अकेली रहती है, इनके परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं । महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है. पीसीआर कर्मियों ने उन्हें पानी पिला कर नॉर्मल किया और स्थानीय पुलिस स्टेशन में इतला लिखवा दी.

दिल्ली के नागलोई में जीजा ने की साले की हत्या

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 5 May 2023, 4:30 PM

नई दिल्ली : नांगलोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीजा ने साले की हत्या को दिया अंजाम
20 साल के साले की चाकुओं से गोदकर की हत्या कर दी. मृतक का नाम विकास उर्फ आकाश है. आरोपी जीजा पंकज राणा फरार है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में आपसी दुश्मनी में 6 लोगों की हत्या

Posted : 5 May 2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : मुरैना : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में एक दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है. यहां लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई है. मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है. वहीं जिला चिकित्सालय (Hospital) में लाए गए शवों की जांच की जा रही है. देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम होगा. प्रभारी पुलिस अधीक्षक अत्यधिक पुलिस बल लेकर पहुंचे गांव पहुंचे हैं. मुरैना के लेपा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुरानी रंजिश थी

वर्ष 2013 में कूड़ा डालने को लेकर गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर में विवाद हुआ था. विवाद में उस समय धीर सिंह तोमर परिवार के दो लोगों की मृत्यु हुई थी. गजेंद्र सिंह तोमर का परिवार घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया था.

मामले में दोनों के बीच न्यायालय के बाहर हुई सुलह के बाद आज ही गजेंद्र सिंह तोमर का परिवार गांव आया था. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से धीर सिंह तोमर परिवार ने लाठी-डंडों और गोली चला कर परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में गजेंद्र सिंह तोमर और दो पुत्रों, तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई.



4 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

मणिपुर में हिंसा भड़की, देखते ही गोली मारने के आदेश

Posted : 4 May 2023, 6:30 AM

नई दिल्ली : मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हुए व्यापक दंगा भड़क गया है. उसे रोकने के लिए सेना और असम राइफल्स की 55 टुकड़ियों को तैनात कर दिया है. सरकार ने पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है.

इन 500 जवानों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा.’ फिलहाल सीआरपीएफ की कई कंपनियां मणिपुर में शहर के आसपास के क्षेत्रों में तैनात हैं. जबकि असम राइफल्स और भारतीय सेना सबसे अधिक हिंसक प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है. सेना के 14 बटालियन को स्टैंडबाय पर रखा गया है.

मणिपुर हिंसा के पीछे कारण :
राज्य की आबादी में 53 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले गैर-आदिवासी मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग के खिलाफ चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई.

मार्च का आयोजन मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा पिछले महीने राज्य सरकार को मेइती समुदाय द्वारा एसटी दर्जे की मांग पर चार सप्ताह के भीतर केंद्र को एक सिफारिश भेजने के लिए कहने के बाद किया गया. पुलिस के अनुसार, चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में मार्च के दौरान हथियार लिए हुए लोगों की एक भीड़ ने कथित तौर पर मेइती समुदाय के लोगों पर हमला किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में भी हमले हुए, जिसके कारण पूरे राज्य में हिंसा भड़क गई.

दिल्ली के जंतर मंतर पर चारपाई को लेकर आधी रात में पुलिस पहलवानों में दंगल

Posted : 4 May 2023, 12:30 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच आधी रात के वक्त टकराव की स्तिथि पैदा हो गई है.  जब आम आदमी पार्टी द्वारा भेजी गई लकड़ी की प्लाई की चारपाई को पुलिस ने धरना स्थल पर जाने से रोक दिया तो वहां पहलवान और उनके सहयोगी जबरन चारपाइयां अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे.

आम आदमी पार्टी के विधायक रात को अपने साथ कार्यकर्ताओं को लेकर जंतर मंतर पर पहुंचे थे. जब यह पलंग पुलिस बैरिकेडिंग के अंदर पहुंचाए जा रहे थे तो वहां पर मौजूद अधिकारियों ने ले जाने से मना कर दिया. इस बात को लेकर पहलवानों ने पुलिस से झगड़ा शुरू कर दिया.

गौरतलब बात यह है कि जंतर-मंतर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार सुबह 10:00 बजे से और शाम 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन की अनुमति है. इसके बावजूद भी इन पहलवानों का धरना रात दिन जारी है. अब सवाल यह उठता है कि जंतर मंतर पर पुलिस दोहरी नीति क्यों चला रही है ? जैसे अन्य प्रदर्शन और धरना देने वालों के लिए कोर्ट के नियम लागू होते हैं इन प्रदर्शनकारी धरना देने वाले पहलवानों के लिए वो नियम क्यों नही लागू किए गए ?



3 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली का कुख्यात अपराधी गुल्लू स्पेशल सेल के फंदे में फंसा 

Posted : 3 May 2023, 5:10 PM

नई दिल्ली : स्पेशल सेल साउदरन रेंज एसीपी अत्तर सिंह की टीम ने कुख्यात अपराधी गौरव को @ Golu (21) गिरफ्तार किया है. उससे एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टोल का .32 बोर और दो जिन्दा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक मिली है। गौरव @ Golu  हत्या, जान लेवा हमला और चोरी के लिए वांटेड था. इस साल 30 अप्रैल इसने रंजीत झा और दो अन्य साथी के साथ मिलकर आजादपुर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पास एक दुकानदार सोनू कुमार @ डूबे को नौ गोलियाँ मारी थीं जानकारी जुटा कर ऑपरेशन के लिए एक टीम बनाई गई और मुकुन्दपुर फ्लाई ओवर पर ट्रैप लगाया गया. आधी के बाद बजे 4.45 बजे के करीब, गौरव को बुरारी के ओर से फ्लायवर की ओर आ रहे एक बाइक पर देखा गया। उसे रोकने के लिए मजबूर किया गया और पुलिस टीम द्वारा पकड़ा लिया गया. मौके से उससे एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल  .32 बोर दो गोलीयाँ और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई.

फर्जी कंपनियों से अनाज मंगाकर व्यापारियों को ठगने वाले पांच ठग गिरफ्तार

Posted : 3 May 2023, 3:10 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी जिले के लाहौरी गेट थाने की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी रैकेट के पांच लोगों को पकड़ा है, यह फर्जी कम्पनी और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके लाखों की कीमत का अनाज मंगाकर व्यापारियों के साथ ठगी किया करते थे.

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी, सीडीआर और मैन्युअल जानकारी के सभी पहलुओं पर काम किया। इन अपराधियों ने नए नामों में फर्म कार्यालय खोले हुए थे. पहले छोटी रकम देकर माल मँगवाते थे. जब कारोबारी को विश्वास हो जाता था तो उससे मोटी रकम का माल मंगाने के बाद अपने ऑफिस और अपनी पहचान बदल लेते थे.

ये अपराधी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 100 से भी अधिक फर्जीवाडा कर चुके हैं। अनेक शहरों के कई पुलिस स्टेशनों और न्यायालयों में उनके खिलाफ शिकायतें/मुकदमे भी दर्ज हैं.
उनकी कई फर्मों के कागजात विजिटिंग कार्ड और जीएसटी कागजात उनके पास से बरामद किए गए हैं । उनके पास से एमएम फर्जी आधार कार्ड और धोखे के लिए उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी मिले हैं जो टीम ने उनकी गिरफ्तारी के समय बरामद किए.

इन अपराधियों की गिरफ्तारी ने दिल्ली और अन्य राज्यों में लगातार ठगी करने की घटनाओं को भी रोक लगी है

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन, 30 छात्रों को हिरासत में

Posted : 3 May 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ AISA और वामपंथी छात्र संगठनों ने आज आर्ट्स फैकल्टी पर प्रदर्शन किया. हांथों में पोस्टर बैनर लेकर भाजपा और कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ नारेबाजी की. यह जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन के लिए इकठ्ठा हुए थे. यह बृजभूषण सिंह के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.  पुलिस ने वहाँ से  हटने की अपील की, लेकिन पुलिस की अपील को नजरअंदाज करके धरना जारी रखा. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

लगभग 30 छात्रों को हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है इनके पास धरने की कोई अनुमति नहीं थी. इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई. इस घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा को लेकर अत्यधिक चौकन्ना रहने के निर्देश जारी किए गए हैं



2 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान में अपन दूतावास को पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया

भारत ने सूडान में अस्थायी रूप से दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित किया
PHOTO NDTV से साभार
Posted : 2 May 2023, 12:00 PM

नई दिल्ली : भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान में अपने दूतावास को सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगे घटनाक्रम के आधार पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पोर्ट सूडान पूर्वी सूडान में लाल सागर के पास स्थित शहर है और इससे खार्तूम की दूरी 850 किलोमीटर है। भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है और जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में लाया जा रहा है और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके।

वापकोस लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, 20 करोड़ की नकदी जब्त

आय से अधिक संपत्ति को लेकर CBI ने कई जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई दिल्ली, गाजियाबाद समेत 19 जगहों पर की गई है. 

वाप्कोस लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के ठिकानों से CBI ने जब्‍त की 20 करोड़ रुपये की नकदी

Posted : 2 May 2023, 10:00 PM
नई दिल्‍ली : CBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम वाप्कोस लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजेंद्र कुमार गुप्ता के परिसरों में आज छापेमारी की है. सीबीआई ने गुप्‍ता के 19 ठिकानों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. सीबीआई की ओर से हाल ही में गुप्ता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था.
छापेमारी के दौरान गुप्‍ता के ठिकानों से संपत्ति के साथ ही अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है, जिसकी कीमत से जुड़े दस्तावेज समेत 20 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है. वाप्‍कोस सरकार के स्‍वामित्‍व वाला एक केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है. इसे पहले ‘वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता था.

सीबीआई का आरोप है कि आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के बीच अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की. सीबीआई के मुताबिक, आरोपी ने रिटायर्ड होने के बाद दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के नाम से एक कंसल्टेंसी का कारोबार शुरू किया था. आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और फार्म हाउस हैं, जो दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत और चंडीगढ़ में हैं.

आरोपियों में राजेंद्र कुमार गुप्ता के साथ ही उनकी पत्नी रीमा सिंघल, बेटा गौरव सिंघल और बहू कोमल सिंघल शामिल हैं. आज दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में आरोपी के परिसरों में लगभग 19 स्थानों पर जगहों पर तलाशी ली गई. इस दौरान 20 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की नकदी, बड़ी मात्रा में गहने, कीमती सामान और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

 

सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर रोक की याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

फिल्म में दावा किया गया है कि यह केरल की उन 32 हजार लापता लड़कियों की कहानी है, जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में ISIS आतंकवादी बना दिया.

Posted : 2 May 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ The Kerala Story) का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और सुप्रीम कोर्ट से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई और हेट स्पीच याचिकाओं के साथ मामले को टैग करने से इनकार कर दिया है.  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता इसे लेकर हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते. सेंसर बोर्ड ने इसे प्रक्रिया के जरिए प्रमाणित किया  है. दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल तथा अधिवक्ता निजाम पाशा ने न्यायमूर्ति के एम जोसफ एवं न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ को सूचित किया कि फिल्म के ट्रेलर को एक करोड़ 60 लाख बार देखा गया है. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

अधिवक्ता पाशा ने कहा, ‘‘ यह फिल्म घृणा फैलाने वाले भाषण का सबसे बदतर उदाहरण है. विशुद्ध तौर पर यह दृश्य-श्रव्य (ऑडियो विजुअल) दुष्प्रचार है.”

पीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘घृणा भाषण भी कई प्रकार के होते हैं. इस फिल्म को प्रमाणपत्र मिला है और बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है. यह ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति मंच पर चढ़ गया और अनाप-शनाप भाषणबाजी करने लगा. अगर आपको फिल्म की रिलीज को चुनौती देनी है तो आपको प्रमाणपत्र को चुनौती देनी चाहिए और वह भी उचित मंच के माध्यम से.”

इस पर अधिवक्ता सिब्बल ने कहा कि जो जरुरी होगा, वह सब करेंगे. न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता को पहले उच्च न्यायालय जाना चाहिए. अधिवक्ता पाशा ने कहा कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है, ऐसे में वक्त नहीं है. पीठ ने कहा, ‘‘यह कोई आधार नहीं है. ऐसे तो हर कोई सुप्रीम कोर्ट आने लगेगा.” पाशा ने कहा कि इसीलिए उन्होंने घृणा भाषण मामले में हस्तक्षेप अर्जी दाखिल की है.

गौरतलब है कि यह फिल्म धर्मांतरण पर आधारित है. ‘द केरला स्टोरी’ के ट्रेलर में ब्रेन वॉश, लव जिहाद, हिजाब और आईएसआईएस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म में दावा किया गया है कि यह केरल की उन 32 हजार लापता लड़कियों की कहानी है जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में ISIS आतंकवादी बना दिया.

BSF ने बाड़मेर सीमा पर दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया, हेरोइन के तीन पैकेट बरामद

बीएसएफ ने बाड़मेर सीमा पर दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया, हेरोइन के तीन पैकेट बरामद
PHOTO NDTV से साभार
Posted : 2 May 2023, 11:00 PM

आधी रात बाद दो घुसपैठिए तारबंदी क्रॉस कर भारत सीमा में घुस गए.  जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं रुकने पर गोली मार दी

नई दिल्ली : बाड़मेर. (राजस्थान) : बीएसएफ ने घुसपैठियों को लेकर सीमावर्ती जिले बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बीएसएफ (BSF) ने एक मई 2023 को मुनाबाओ से लगभग 10 किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास 13 बटालियन बीएसएफ के गश्ती दल ने 2 पाक घुसपैठियों (Pak infiltrators) को मार गिराया और उनके कब्जे से संदिग्ध वस्तु के तीन पैकेट बरामद किए.
एक मई 2023 को रात में गडरा रोड थाना इलाके के बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्‍ट में दो घुसपैठिए सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुस गए थे, जिन्हें बीएसएफ के जवानों ने अंदर घुसते देख लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और तारबंदी के सपीप पहुंच गए. उन्हें तारबंदी पार करने से रोकने के लिए और आत्मरक्षा में बीएसएफ की पार्टी ने घुसपैठियों की तरफ फायरिंग (Firing) की. कुछ समय पश्चात बीएसएफ द्वारा किए गए इलाके की तलाशी में 2 पाक घुसपैठियों के शव और संदिग्ध हेरोइन के 3 पैकेट बरामद हुए.

दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू तेजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या

टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान
Posted : 2 May 2023, 9 :00 PM

नई दिल्ली : नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या हो गई है. मंगलवार की सुबह जेल में बंद एक बदमाश ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर उस पर हमला बोल दिया. बदमाश ने लोहे की छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया. टिल्लू पर लोह की छड़ से 40 वार किये थे.  इस हमले में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया. जेल कर्मियों ने उसे आनन-फानन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

टिल्लू पर हमला
जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई है. जिस बदमाश ने टिल्लू पर हमला बोला है, उसका नाम योगेश टुंडा है. इस हमले में योगेश के साथियों ने भी उसका सहयोग किया. हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई अपराध के मामले दर्ज हैं. बेहोशी की हालत में टिल्लू अस्पताल लाया गया

घटना की जानकारी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह ऐसी सूचना मिली थी कि जेल के दो लोग जख्मी हुए हैं. उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. टिल्लू को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, हमले में जख्मी रोहित का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है.

आपसी रंजिश

पुलिस के मुताबिक,रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था.इस दौरान दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था. जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने में जिगरी दोस्त थे.  कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी. इसकी वजह थी. क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे.  वह एक-दूसरे पर हमले की फिराक में लगे रहते थे. गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद टिल्लू ताजपुरिया को बदला माना जा रहा है.

टिल्लू पर दर्ज मामले :

टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू आपस में जिगरी दोस्त थे. लेकिन, कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी. इसकी वजह थी. क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे. कॉलेज से निकलकर दोनों अपराध की दुनिया में आ गए. इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर हमले करने लगे.



1 MAY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम में तापमान में गिरावट 

Posted : 1 May 2023, 2 :30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले कई दिनों से मौसम बादलों से घिरा हुआ है हलांकि 20 अप्रेल को दिल्ली में शाम के वक्त मंद मंद बारिश की शुरआत हो चुकी थी. आज बारिश मौसम ने करवट बदली और दिन के वक्त रात जैसा दिखाई देने लगा. कई इलाकों में तेज बारिश हुई और बाद में धीमी हो थी. इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है. दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि देश के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई.  न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर सड़के पानी से लबालब भर गई. मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जताई थी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण पिछले दो दिनों से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है. जो कि आनेवाले दिनों में जारी रहने वाली है. आईएमडी के अनुसार अगले चार दिनों तक पूरे देश के लगभग तमाम राज्यों में बारिश के आसार हैं.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

30 MAY : दिल्ली पुलिस के दबंग सिपाही ने हथियारबंद लुटेरा जान पर खेल कर पकड़ा

6 JUNE : मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, दो जवान घायल