in ,

1 NOV : सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमला करने जा रहे एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

नई दिल्ली :श्रीनगर : दक्षिण कश्‍मीर में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार संदिग्‍ध आतंकियों को मार गिराया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन आतंकियों को अवंतीपोरा में हुए एनकाउंटर में ढेर किया गया जबकि एक अन्‍य आतंकी बिजबेहरा क्षेत्र में मारा गया. पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा में मारे गए तीन आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक एएसआई और 2 आरपीएफ कर्मियों की हत्या और क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले की कई घटनाओं में शामिल थे.
एडीजी (पुलिस)विजय कुमार ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने कहा इसमें लश्कर-ए-तैयबा का एफटी और एक स्थानीय आतंकवादी मुख्तियार भी शामिल हैं. सूत्र के अनुसार, वह एफटी के साथ सुरक्षा बलों के शिविर पर फिदायीन हमले के लिए जा रहा था. एक एके-74 राइफल, एक एके-56 राइफल और 1 पिस्टल बरामद हुआ है. पुलिस और सेना ने एक बड़ी आतंकी घटना को टाला.

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : OCTOBER 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

1 NOV : हरि नगर का तिहरा हत्याकांड 6 घंटे में सुलझा