
जम्मू कश्मीर : जम्मू और कश्मीर के सोपोर इलाके में आज आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। यह हमला CRPF और पुलिस के जवानों पर किया । इस हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो स्थानीय नागरिगों की मौत हो गई है तथा एक नागरिक और दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकियों ने दिनदहाड़े बाजार में इस हमले को अंजाम दिया था।

सोपोर हमले में IG विजय कुमार का कहना है की “इस हमेल में लश्करे तोयबा का हाँथ है”। इस आतंकी घटना के बाद सारे इलाके में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने सर्च अभियान छेड़ दिया है। इस इस हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सेना हमलावरों को तलाश रही है।
पिछले 24 घंटे में यह दूसरा बड़ा हमला है। आतंकियों द्वारा लगातार इन हमलों के पीछे उनकी हताशा दिखाई पड़ रही है। धारा 370 लागू हो जाने के बाद सेना के हांथो कई आतंकी मारे गए हैं।
इस हमले के बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा ने LOC का दौरा किया।

