in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : OCTOBER 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

Piece of paper torn from a simulated newspaper, designed by the photographer and free of design copyright. Large blank area in which to insert your copy. Isolated on white.

 

31 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

♦ गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में 100 लोग लापता

नई दिल्ली : गुजरात गुजरात के मोरबी में रविवार शाम ब्रिटिशकालीन सस्पेंशन ब्रिज पर लगभग 500 लोग पहुंचे हुए थे. अचानक ब्रिज हिलते हिलते टूटता है और लोग नदी में गिरने लगते हैं. हादसे में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार यह  ब्रिज लोगों की भारी संख्या जो पुल की क्षमता से अधिक थे उसके दबाब के कारण टूटा है. इस बात की जानकारी फॉरेंस‍िक सूत्रों ने दी है. वहीं, करीब 100 लोग अभी भी लापता हैं. गुजरात दुर्घटना स्‍थल पर आज के लिए राहत-बचाव कार्य बंद किया गया है.

♦ सरदार वल्लभभाई पटेल को राजनीतिक दलों ने याद किया

नयी दिल्ली : आजाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद 550 से अधिक स्वतंत्र राज करने वाली रियासतों को भारत के संघीय ढांचे  के साथ जोड़ने में उनकी अग्रणी भूमिका रही.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “अगर पटेल को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता, तो आज देश को कई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता”.

♦ उत्तर प्रदेश के मदरसों के सर्वे पर विवाद 

नई दिल्ली : देवबंद : यूपी में मदरसों के सर्वे को लेकर चल रहे विवाद बीच जमीयत-ए-उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को देवबंद में मदरसा संचालकों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हम मदरसों को किसी बोर्ड से जोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने यूपी सरकार की ओर से कराए जा रहे सर्वे में सहयोग की बात कही है.

मुस्लिम संगठन जमीयत उलेम ए हिंद के नेता मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि दुनिया का कोई भी बोर्ड मदरसों की स्थापना के मकसद को नहीं समझ सकता, इसलिए मदरसों के किसी बोर्ड से जुड़ने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. देश की आजादी में दारुल उल उलूम ने अहम भूमिका निभाई है, आज मदरसों को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है.

इधर, बीजेपी का कहना है कि यूपी सरकार ने जो सर्वे कराए हैं वो मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए हैं. अरशद मदनी जानबूझकर मदरसों के बच्चों को पिछड़ा रखना चाहते हैं. बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि यूएन भी कहता है कि पांचवी तक सभी बच्चों की शिक्षा सामान्य होनी चाहिए. उनको धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकती योगी बच्चों का भला चाहते हैं. लेकिन ये लोग नहीं चाहते हैं बच्चे आगे बढ़ें.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश :  यूपी के चित्रकूट जेल में पिछले साल हुए एनकाउंटर और यूपी में एनकाउंटर को बढ़ावा देने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैलेस्टिक एक्सपर्ट, फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट, कमीशन ऑफ इंक्वायरी रिपोर्ट कोर्ट और याचिकाकर्ता को देने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से रिपोर्ट्स पर अपना जवाब दो हफ्ते में दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगी.

पिछले साल चित्रकूट जेल में शार्प शूटर अंशु दीक्षित और पश्चिम के कुख्यात बदमाश मुकीम काला और पूर्वांचल के अपराधी मेराज अहमद के बीच गैंगवॉर हो गई थी, जिसमें अंशु दीक्षित ने 9MM की पिस्टल से मुकीम काला और मेराज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इतना ही नहीं उसने पांच बंदियों को बंधक भी बना लिया. तत्काल पुलिस फोर्स के साथ PAC मौके पर पहुंची तो अपराधी अंशु दीक्षित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर एनकाउंटर करते हुए अंशु दीक्षित को वहीं मार गिराया था.

30 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

♦ गुजरात के मोरबी में पुल गिरा

नई दिल्ली: गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में आज एक केबल पुल गिर गया. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे. मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक मोरबी में आज सस्पेंशन ब्रिज गिर गया. करीब 100 लोगों के अभी भी पानी में फंसे होने की आशंका है. इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद खोला गया था.

♦अब भारत देश में विमानों का निर्माण होगा

नई दिल्ली : देश में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक सैन्य विमान का विनिर्माण निजी कंपनी की तरफ से किया जाएगा. इस संयंत्र में बनने वाले इस मध्यम परिवहन विमानों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना को की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन विमान बनाने वाले संयंत्र की आधारशिला रखी. इन विमानों का उत्पादन टाटा समूह और एयरबस का गठजोड़ करेगा. इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत का बड़ा कदम है. देश में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक सैन्य विमान का विनिर्माण निजी कंपनी की तरफ से किया जाएगा. इस संयंत्र में बनने वाले इस मध्यम परिवहन विमानों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना को की जाएगी. इसके अलावा विदेशी बाजारों को भी ये विमान भेजे जाएंगे.

 

 

 

29 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

♦सरकारी अधिकारी से बदसलूकी करने पर बीजेपी सांसद पर शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी से बदसलूकी करना बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा को भारी पड़ गया है. इस मामले में पीड़ित अधिकारी ने सांसद वर्मा के खिलाफ कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रवेश वर्मा द्वारा संजय शर्मा (दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ट्रीटमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल ) के साथ बदसलूकी का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिख रहा था कि प्रवेश वर्मा यमुना में उठ रहे झाग को लेकर कालिंदी कुंज पहुंचे हैं.

राहुल गांधी ने किया आदिवासी नृत्य

नई दिल्ली : हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज तेलंगाना में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने आदिवासी डांस से सभी को रोमांचित में किया.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह राज्य में आदिवासी समुदायों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

♦बहन के छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या

नई दिल्ली :  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पटेल नगर इलाके में एक पूसा इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले छात्र की चाकू मारकर दो नाबालिग लड़कों ने हत्या कर दी। यह हत्या का मामला 28 अक्टूबर की रात तकरीबन 9:00 बजे का है यह छात्र जब कंप्यूटर की क्लास लेकर घर आ रहा था तब तो नाबालिग लड़कों ने इसको घेरकर चाकू से क्या कर दी।

मृतक मनोज नेगी का फोटो

परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे में बताया था कि उसकी बहन से दो नाबालिग लड़के छेड़छाड़ करते हैं जिसका उसने विरोध किया था और थप्पड़ भी मारा था । इस थापड़ का बदला लेने के लिए उन्होंने कल रात उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है ।

♦एशिया और अफ्रीका पर आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद रोधी प्रतिबंध व्यवस्था उन देशों को आगाह करने के लिए प्रभावी है, जिन्होंने आतंकवाद को राज्य द्वारा वित्त पोषित उद्यम बना लिया है. दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद रोधी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने आतंकवाद को मानवता के लिए ‘‘सबसे गंभीर खतरों में से एक” बताया. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बावजूद आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, खासतौर से एशिया और अफ्रीका में.

 

♦दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई हादसा टला 

नई दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला. जहाज के दाएं इंजन में लगी आग.


इंडिगो विमान संख्या 6E-2131 के इंजन में आग के बाद टेक ऑफ रद्द किया गया

28 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे के आदिवासी बच्चों का एक म्यूजिकल बैंड 31 अक्टूबर को केवड़िया में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया जाएंगे।

यह पहला मौका नहीं है जब म्यूजिकल बैंड प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देगा। इससे पहले 30 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक समारोह के लिए अंबाजी पहुंचने पर उनके स्वागत में इस बैंड ने प्रस्तुति दी थी। प्रधानमंत्री ने उस समय विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की और 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने न केवल युवा बैंड के प्रदर्शन की सराहना की और उसका आनंद लिया, बल्कि उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक समारोह शुरू होने से पहले वे व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत करें। अपने युवा दोस्तों को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रधानमंत्री ने उनके साथ एक ग्रुप फोटो खिंचवाई।

ऐसे असाधारण संगीत कौशल सीखने वाले इन जनजातीय बच्चों की कहानी बताने लायक है। बच्चे कभी अपनी बुनियादी जरूरतों और शिक्षित होने का मौका पाने के लिए लड़ रहे थे। वे अक्सर अंबाजी मंदिर के पास पाए जाते थे जहां वे आगंतुकों के सामने भीख मांगते थे। अंबाजी में स्थित श्री शक्ति सेवा केंद्र नामक एक स्थानीय एनजीओ ने इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए न केवल इनके साथ काम किया बल्कि उनके कौशल को भी पहचाना जिनमें वे अच्छे हैं। एनजीओ श्री शक्ति सेवा केन्द्र म्यूजिकल बैंड वाले जनजातीय बच्चों को भी कुशल बनाया।

नई दिल्ली : छठ पूजा के दौरान पटना, गया, दरभंगा, बनारस जाने वाली फ़्लाइट का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है. ट्रेन की टिकट से वंचित रह गए लोगों का आखिरी आसरा फ़्लाइट ही थी लेकिन किराए में वृद्धि ने अच्छे-अच्छे लोगों को यात्रा कैंसिल करने पर मजबूर कर दिया है.

फ़्लाइट से आज दिल्ली से गया का किराया 16000 रुपये हो गया है. दिल्ली से दरभंगा का किराया 18000 रुपये हो गया है. दिल्ली से पटना 17800 रुपये और दिल्ली से वाराणसी 17000 रुपये हो गया है. वहीं कल 29 अक्टूबर को दिल्ली से दरभंगा 13000 रुपये, दिल्ली से गया 10000 रुपये, दिल्ली से पटना 10000 रुपये, दिल्ली से वाराणसी 9000 रुपये हो गया है. आम दिनों ये किराया अधिकतम 5000 रुपये होता है.

नई दिल्ली : हरियाणा :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ शुक्रवार को पुलिस के लिए एक विचार रखा.

उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक वर्दी  का विचार प्रस्तुत किया और कहा कि “यह उनकी तरफ से एक विचार मात्र है और वह इसे राज्यों पर थोपने का प्रयास नहीं कर रहे हैं”.

नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

नई दिल्ली : T20 World Cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत (Pakistan vs Zimbabwe) के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति का एक ट्वीट जबरदस्त वायरल हुआ. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति Emmerson Dambudzo Mnangagwa ने पाकिस्तान पर एक क्रिकेट से अलग तंज कसा थी. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (Pakistan PM Shahbaz Sharif) ने ट्विटर पर इसका जवाब दिया है.

शहबाज शरीफ ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति (Zimbabwe President tweet) के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, “हमारे पास भले ही असली मिस्टर बीन नहीं हो, लेकिन हमारे पास असली क्रिकेट भावना है .. और हम पाकिस्तानियों को वापसी करने की एक अजीब आदत है. श्रीमान राष्ट्रपति: आपको बधाई. आपकी टीम ने वास्तव में आज अच्छा खेला.”

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति (Emmerson Dambudzo Mnangagwa) ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत (Zimbabwe beat Pakistan) के बाद अपनी क्रिकेट टीम को बधाई दी थी. हालांकि, उन्होंने अपने मजाकिया बयान से पाकिस्तान की ओर इशारा किया, जिससे काफी लोगों को हैरानी हुई.उन्होंने लिखा, “जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत है! टीम को बधाई. अगली बार, असली मिस्टर बीन को भेजना…#PakvsZim”

27 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारियों के मकसद से तैयार दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने गुरुवार को अधिकारियों को वार्डों के नए परिसीमन के अनुसार मतदान केंद्रों की मसौदा सूची तैयार करने का निर्देश दिया.

दिल्ली नगर निगम के चुनाव इस साल के अंत या अगले साल होने की प्रबल संभावना को देखते हुए, आयोग ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्र भूतल पर स्थित होने चाहिए. प्रत्येक मतदान केंद्र में 1,500 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए.

राज्य निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक आदेश में कहा, ”दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान केंद्रों की मसौदा सूची संबंधित निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) द्वारा वार्डों के नए परिसीमन के अनुसार तैयार और सत्यापित की जाएगी. इसे संबंधित कार्यालयों में सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए प्रकाशित किया जाएगा.”

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद जतायी. नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई. यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर मैंने उन्हें बधाई दी. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे. हम एक व्यापक और संतुलित एफटीए के शीघ्र निष्कर्ष के महत्व पर भी सहमत हुए.

पीएम मोदी के ट्वीट के जवाब में सुनक ने लिखा कि धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.  हम अपने सुरक्षा, रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में लगे हैं, ऐसे में हमारे दो महान लोकतांत्रिक देश क्या कुछ हासिल कर सकते हैं, उसे लेकर मैं उत्साहित हूं.

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम को बंद करने की कथित कोशिश के मामले पर चर्चा करने के लिए वह उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलेंगे.

सिसोदिया ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अधिकारियों पर दबाव डालकर इस कार्यक्रम को बंद करने की ‘साजिश करने’ का आरोप लगाया था.

 

26 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ढाबे की पार्किंग पर हुए विवाद ने एक युवक जान ले ली. ये मामला मंगलवार देर रात का है. पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो गाजियाबाद के लोनी भोपुरा मोड़ का है. ये इलाका गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में आता है. वीडियो एक ढाबे का है जिसका नाम बिहारी का ढाबा है, उसके सामने की पार्किंग में ये विवाद हुआ. वीडियो में देख जा सकता है कि एक युवक सड़क पर पड़ा है और कुछ लोगों ने उसे घेरा हुआ है और उसके सर पर वार कर रहे हैं. सड़क पर पड़ा हुआ युवक अरुण उर्फ वरुण है. जो पास के ही जावली गांव का रहने वाला है. इसके पिता दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है और डेयरी चलाते हैं.

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार से अहम अपील की. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने और भारत अमीर देश बने हम सब चाहते हैं कि हर भारतवासी भारत का हर परिवार अमीर परिवार बने. इसके लिए बहुत सारे कदम उठाने की जरूरत है. हम देखते हैं कि जो लोग भी व्यापार करते हैं वह अपने यहां लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति लगाकर रखते हैं, ऐसे में मेरी केंद्र सरकार से अपील है पीएम से अपील है कि हमारी करेंसी पर जो गांधी जी की तस्वीर है वहीं रहनी चाहिए लेकिन उसके साथ साथ करेंसी पर दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भारतीय करेंसी पर लगाई जाए.

नई दिल्ली  :सुल्तानपुर (उप्र) : समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के सुरक्षाकर्मी पर मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में कुछ अपराधियों ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर चाकुओं से हमला किया और वे उसकी कार्बाइन बंदूक लेकर फरार हो गए. घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम वाराणसी से नई दिल्ली जा रहा था. उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया.

25 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

भोपाल : उज्जैन से भोपाल शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक कार में सवार लगभग चार युवकों का वाहन जब अमलाह टोल प्लाजा पर पहुंचा. तब टोल शुल्क फास्टैग को लेकर टोल कर्मियों और कार में सवार युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसमें वाहन में सवार चार यात्रियों ने मिलकर टोल कर्मी किशोर वर्मा के साथ मारपीट की और उसे चाकू मार दिया.

वीडियो में युवकों को टोल प्लाजा पर मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है. पुलिस वीडियो के आधार पर छानबीन कर रही है. वहीं, चाकू लगने से किशोर वर्मा घायल हुए, जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया.

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में बीती रात दीपावली के जश्न में शुमार लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. पटाखे फोड़कर दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में भी दीवाली मनाई जा रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पटाखे जलाने से मना करने पर विवाद हो गया, जिसमें आरोपियों द्वारा 3 राउंड गोलियां चलाई गई. जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नई दिल्ली : भारत में आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा है. सूर्य ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखेगा. लद्दाख के लेह और हानले में सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. अब अमृतसर, लखनऊ, जम्मू, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रहा है. मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा. सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ. अब भारत में भी विभिन्न स्थानों पर देखा जा रहा है. भारत में सबसे पहले अमृतसर में ये दिखाई पड़ा. दिल्ली में 4 बजे इसकी शुरुआत हुई और 4 बजकर 30 मिनट पर इसका असर पूर्ण शक्ति पर था. 6 बजकर 33 मिनट पर इसकी समाप्ति थी.

नई दिल्ली : (New UK Prime Minister Rishi Sunak) : ब्रिटेन को तीन महीने के अंदर तीसरा प्रधानमंत्री मिल गया है. मंगलवार को भारतीय मूल के ऋषि सुनक (New UK Prime Minister Rishi Sunak) ने नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. 42 साल के ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की.

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के PM का पदभार संभालने के बाद कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा है. वहीं, ऋषि सरकार की ओर से शाम तक दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं, जिसमें उप प्रधान मंत्री के रूप में डोमिनिक राब को नियुक्त किया गया है. साथ ही जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : के देवरिया जिले में मयिल थानाक्षेत्र के नरसिंहदर के पास रामजानकी रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गयी. एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

नई दिल्ली : नई दिल्ली: किसान आंदोलन की याद में 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से देश भर में राजभवन मार्च का आयोजन किया जाएगा. मंगलवार को SKM की संयोजन समिति एवं ड्राफ्टिंग कमेटी की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सभी राज्यों की राजधानियों में किसानों का राजभवन मार्च करने का निर्णय लिया गया. किसान नेता डॉ दर्शन पाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राजभवन मार्च की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 14 नवंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा से जुडे सभी संघटनो की मीटिंग आयोजित की जाएगी. जिसमें राज्यपाल को दिए जाने वाले ज्ञापन के मुद्दों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा.

किसान नेताओं ने बताया कि विभिन्न राज्यों में राजभवन मार्च की तैयारियां जारी है तथा सभी राज्यों में किसान संगठनों की  तैयारी बैठकें की जा रही हैं.

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे चलाने पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करते हुए दिल्लीवासियों ने दीवाली की रात न सिर्फ आतिशबाज़ी की, बल्कि तेज़ आवाज़ वाले पटाखे फोड़े. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली में दीवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल की सजा और 200 रुपये का जुर्माना लग सकता है.

रात दीपावली के पूजन के बाद ही पटाखों की आवाज़ तेज़ होती गई और इसने अनुमति प्राप्त डेसिबल सीमा का भी उल्लंघन किया. लोगों को पटाखे चलाने से रोकने के लिए नियम बनाए जाने के बावजूद शाम होते ही दक्षिण से लेकर उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिम दिल्ली समेत शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने आतिशबाज़ी शुरू कर दी.

24 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : लंदन : भारतीय मूल के ऋषि सुनक को सोमवार को निर्विरोध सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुन लिया गया, जिसके साथ ही उनका ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए है.   इससे पहले पेनी मॉर्डांट ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता बनने की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था. उनके समर्थन में केवल 26 सांसद थे.

ऋषि सुनक  को 180 से अधिक सांसदों का मिला था. पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) ने आसानी से जीत हासिल की थी. कंजरवेटिव पार्टी के 357 सांसदों में से आधे से अधिक सांसदों ने उनका समर्थन किया. पार्टी का नेता बनने के लिए उन्हें कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी. कंजरवेटिव पार्टी के ‘बैकबेंच’ सांसदों की प्रभावशाली 1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने संसद परिसर में घोषणा की कि उन्हें केवल एक नामांकन मिला है, लिहाजा नेतृत्व प्रतियोगिता में सुनक विजयी रहे हैं. बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद सुनक प्रधानमंत्री के तौर पर लंदन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय 10, डाउनिंग स्ट्रीट में कदम रखेंगे.  आने वाली 28 अक्टूबर को लेंगे पी एम की शपथ लेंगे.

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर : PM मोदी सोमवार जम्मू कश्मीर के करगिल पहुंच गए हैं. वे यहां सेना के जवानों के साथ दीवाली मना रहे हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका परिवार सेना के जवान हैं, उन्हें उनके साथ दीवाली मनाना अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दीवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है:

नई दिल्ली : मुंबई : महानगर मुंबई के शिवाजी नगर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक की हत्या कर दी गई है. तीनों आरोपी  नाबालिग बताये जा रहे हैं.  वारदात सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब हुई. पुलिस के मुताबिक पारेख  परिसर के पास खुले मैदान में 12 साल का बालक शीशे की बोतल में पटाखे फोड़ रहा था, तभी 21 साल के सुनील नायडू ने उसे टोका. इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. फिर उस नाबालिग के 15 साल के भाई और 14 साल के नाबालिग मित्र ने मिलकर सुनील की पिटाई की. बाद में 15 साल के नाबालिग ने सुनील पर चाकू से वार कर दिया. सुनील को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. शिवाजी नगर ने 14 और 15 साल के दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 12 साल का नाबालिग फरार है.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दोनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने ‘‘संपूर्ण मानवता के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर कल की इच्छा” जतायी.राष्ट्रपति मुर्मू ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगवानी करके मुझे बहुत खुशी हुई.

हमने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस त्योहार पर संपूर्ण मानवता के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर कल की अपनी इच्छा साझा की.”

नई दिल्ली : मुंबई : मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी खुद अपने एक ब्लॉग के जरिए दी है.

दरअसल महानायक के साथ यह हादसा उनके पॉपुलर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kon Banega Crorepati 14) के सेट पर हुआ, जहां अचानक उनके बाएं पैर की नस कट गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

23 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली: मेलबर्न :  T20 World Cup) रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की “दीपावली बंपर जीत ( BUMPER VICTORY)” याद रखा जाएगा. विराट कोहली ने अपने बल्ले से ऐसा सुनहरा इतिहास लिख दिया, जिसकी हमेशा मिसाल दी जाएगी. कोहली ने पाकिस्तान के जबड़े से तब जीत छीन कर भारत को फतह दिलवाई जब सभी ने भारत की हार को एक तरह से सभी ने स्वीकार कर लिया, लेकिन कोहली ने 53 गेंदों पर बिना आउट हुए 6 चौकों और 4 चौकों से 82 रन बनाए. एक समय भारत को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर मतलब 18 गेंदों पर 48 रन बनाने थे. मैच के अंतिम क्षणों में नो बॉल को लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने विरोध भी जताया था.

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले खेलते 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने अर्दशतक जमाया औऱ साथ ही इफ्तिखार अहमद ने तेजी से रन बनाकर भारत के गेंदबाजों को परेशान किया. मसूद ने 42 गेंद पर 52 रन की पारी खेली तो वहीं इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए, भारत की ओर से हार्दिक औऱ अर्शदीप को 3-3 विकेट मिला. वहीं, भुवी और शमी के खाते में 1 -1 विकेट आए. वहीं,

नई दिल्ली: लंदन : भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस की जगह नये नेता के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा कर दी और अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता जताई.

बयालीस वर्षीय सुनक संसद में कम से कम 128 टोरी सदस्यों के समर्थन के साथ कंजरवेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. उधर, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समर्थकों का दावा है कि जॉनसन को कंजरवेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में जरूरी आवश्यक 100 सांसदों का समर्थन हासिल है.

नई दिल्ली : धनतेरस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसके परिणामस्वरूप आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर और कई अन्य जगहों पर लोगों को ‘ट्रैफिक जाम’ की समस्या का सामना करना पड़ा. दिल्ली यातायात नियंत्रण कक्ष में शहर के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने कई चौराहों पर भारी ‘ट्रैफिक जाम’ होने के बारे में शिकायत की.

 

नई दिल्ली: अमेरिका : बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखक  सलमान रुश्दी की अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में हुए हमले के बाद  एक आंख की रोशनी चली गयी है. साथ ही उनके एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है. उनके एक प्रतिनिधि ने इस बात की जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एंड्रयू वाइली, जो शाऊल बोलो और रॉबर्टो बोलानो जैसे साहित्यिक दिग्गजों का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने स्पेनिश समाचार पत्र एल पेस के साथ एक साक्षात्कार में रुश्दी पर हुए “क्रूर” हमले में उन्हें लगी चोटों को लेकर जानकारी दी है.

वाइली ने रुश्दी के घावों को काफी “गहरा” बताया और कहा कि एक आंख की दृष्टि उनकी चली गयी है. उन्होंने कहा कि उनके गले में तीन गंभीर घाव थे. एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया है. क्योंकि उसके हाथ की नसें कट गई थी.  उसके सीने और धड़ में लगभग 15 घाव थे.

 

22 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली: आखिरकार साकेत के मॉल (Saket Mall) में पार्किंग कर्मचारी (Parking Staff) पर कार चढ़ाने वाली दिल्ली पुलिस में तैनात ACP की बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने कार को भी बरामद किया है. एसीपी की बेटी की गिरफ्तारी साकेत थाने की पुलिस ने की है. मीडिया में खबर चलने पर पुलिस (Police) ने चार दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

आरोपी महिला ने दिल्ली के साकेत मॉल में 16 अक्टूबर को पार्किंग कर्मचारी के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया था, जिसके कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया था. इस मामले में उसकी जान भी जा सकती थी. इसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान मामले को मैनेज करने का खूब प्रयास किया गया, लेकिन मामला जैसे ही मीडिया में आया तो पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा.

 

21 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : रोहिणी के सेक्टर 3 में बने बैंक्वेट में दोपहर अचानक आग लग है. इस आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुए सेना के चॉपर का मलबा मिला है. रेस्क्यू टीम ने दो शव भी बरामद किए हैं. अरुणाचल के पश्चिम सियांग जिले के मिगिंग में शुक्रवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था. घटना सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई थी, जिसको लेकर खोज अभियान जारी था.घटनास्थल वाले गांव की ओर जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, केवल एक हैंगिंग ब्रिज है. सर्च ऑपरेशन में एक एमआई-17 और दो ध्रुव चॉपर लगाए गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों भी शामिल हैं.

नई दिल्ली: पूरे देश में इस साल अब तक करीब 80 हजार डेंगू के मामले दर्ज हुए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 12 राज्यों में डेंगू की वजह से अब तक 60 मरीजों की मौत हो चुकी है. डेंगू से सबसे ज्यादा केरल में 20 मरीजों की मौत हुई है. राजस्थान और हरियाणा में 6-6 मरीज, पश्चिम बंगाल और पंजाब में 3-3 मरीज हुई है. बिहार, तमिलनाडु में भी डेंगू की वजह से मौत के मामले दर्ज किए गए हैं.

नई दिल्ली : नफरती बयानबाजी या हेट स्पीच (Hate speech) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सख्त हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जरूरत बताई है. सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि धर्म की परवाह किए बिना कार्रवाई की जानी चाहिए. घृणा  का माहौल देश पर हावी हो गया है. दिए जा रहे बयान विचलित करने वाले हैं. ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

 

 

 

20 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाले महामुकाबले के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच गई है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने 2 अभ्यास मैच खेलने थे, जिसमें से टीम इंडिया केवल एक ही मैच हो पाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया पहला अभ्यास मैच भारत ने 6 रन से जीता था. इस मैच में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की थी.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला  का शुभारंभ करेंगे. समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे. युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं.

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू करेगा.

योगी ने ट्वीट किया, ‘मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की कुछ पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद किया गया है. आने वाले वर्षों में छात्र इन विषयों का हिंदी में अध्ययन कर सकेंगे’.

नई दिल्ली : लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस (UK PM Liz Truss) ने बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा (Resigns) दे दिया है. प्रधानमंत्री दफ्तर में केवल 45 दिन बिताने के बाद ट्रस ने यह इस्तीफा दिया. लिज ट्रस ब्रिटेन में सबसे कम दिन पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गईं हैं. उनके आर्थिक कार्यक्रम के कारण ब्रिटेन के बाजार में उथल-पुथल मच गई थी और कंजरवेटिव पार्टी में बहुत से लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

नई दिल्ली : दीपावली (Diwali 2022) के मौके पर पटाखे जलाने (Firecrackers) को लेकर दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण के लिहाज से बैन है. दिल्ली सरकार ने बुधवार को ही पटाखे फोड़ने पर 6 महीने की जेल और जुर्माना का ऐलान किया है. इस बीच बीजेपी नेता ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाये जाने के बाद राज कुमार आनंद के समर्थकों ने पटाखे फोड़े. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को घेरने की कोशिश की है. इस वीडियो को बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना (BJP spokesperson Harish Khurana) ने शेयर किया है.

 

 

 

19 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस : रंजीत नगर हत्या कांड में चौथा आरोपी हमजा दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने की है. हाल ही में 12 अक्टूबर को रंजीत नगर में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को डंडों और लोहे की रॉड से पीटा था जिसके चलते उसकी 17 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी. युवक की मौत के बाद परिवार वालों ने सड़क पर युवक का शव रखकर पटेल नगर रोड़ जाम कर दिया था और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी. पुलिस ने मोहम्मद अकदास ऊर्फ अब्बास, हुजैफा रहमान, अदनान, तीन आरोपियों को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था. हमजा को आज स्पेशल स्टाफ अरेस्ट करके लाई है.

नई दिल्ली: तीन साल तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी पार्टी के आंतरिक चुनाव खत्म होने के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंप रही हैं. पार्टी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया है कि, “वह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनी रहेंगी.” सोनिया गांधी को जून 2019 में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. संसदीय दल की अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी यह तय करेंगी कि राज्यसभा में पार्टी के नेता के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की जगह कौन लेगा.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सजा प्राप्त धार्मिक नेता गुरमीत राम रहीम सिंह ने बुधवार को एक वर्चुअल ‘सत्संग’ कार्यक्रम की मेजबानी की. इसमें हरियाणा के करनाल के मेयर और सत्तारूढ़ बीजेपी के कई नेताओं सहित कई राजनेता मेहमानों में शामिल थे. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 2017 में दोषी ठहराया गया था. उसको उनके परिवार द्वारा दायर एक आवेदन के बाद पिछले सप्ताह 40 दिन की पैरोल दी गई है. उसने उत्तर प्रदेश के बागपत से सत्संग की मेजबानी की.

नई दिल्ली : सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, यहां मृतक नवजात बच्चे के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई. मजबूर होकर पिता मोटरसाइकिल की डिक्की में शव लेकर मदद के लिए कलेक्टर के पास पहुंच गया. कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को दिनेश भारती अपनी पत्नी मीना भारती की डिलीवरी कराने के लिए उसे सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि घरेलू व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए वह वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज (PAK vs WI T20 Series) के लिए मेजबानी जनवरी 2023 के बजाए 2024 में करेगा. PCB ने कहा कि उसने क्रिकेट वेस्टइंडीज (Cricket West Indies) से बात की और दोनों बोर्ड तीन मैचों की टी20 सीरीज को स्थगित करने पर सहमत हैं. पहले इसका आयोजन जनवरी 2023 में होना था लेकिन अब इसे 2024 के पहले तीन महीनों में आयोजित किया जाएगा.

18 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस : पूर्वी दिल्ली पुलिस के पटपड गंज पुलिस स्टेशन के एक हवलदार से ईमानदारी की शानदार मिसाल पेश की है, इसके साथ ही इस हवलदार ने 10 लाख की चोरी भी खुलासा किया है जो नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के रूप नगर से की गई थी. एक नेपाल के रहने वाले शख्स को पकड़ा है जिसके पास से 10 लाख रुपए बरामद हुए. यह आनंद विहार बस अड्डे से नेपाल जा रहा था. संदिग्ध हालत में थाने के हवलदार राजेश मीणा को दिखाई दिया. हवलदार ने जब इसकी तलाशी ली तो इसके बैग से 10 लाख रुपए मिले. इसने हवलदार को छोड़ देने की एवज में सारी रकम देने की पेशकश की किंतु हवलदार ने अपनी ड्यूटी निभाई और इसको थाने ले गया. इस नेपाली शख्स ने पुलिस के सामने 10 लाख की चोरी करने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है.अब MCD में कुल 250 वार्ड होंगे जिनमें 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे. इसके लिए केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है. अब दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की जल्द ही घोषणा हो सकती है.

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज UG प्रवेश परीक्षा CUET, के माध्यम से सीट आवंटन के लिए पहली मेरिटलिस्ट जारी करनी थी. जिसका जारी होना आज रद्द कर दिया गया है. अब यह लिस्ट बुधवारको जारी की जाएगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को कहा गया की सेंट स्टीफन कालेज द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के खिलाफ बुधवार को कॉलेज में दाखिले को लेकर याचिका पर सुनवाई करेगा इसके बाद मेरिट सूची को टाल दिया गया.

दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेज को निर्देश दिया गया है कि स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET को 100% वेटेज सख्ती से दिया जाए. हालांकि सेंट स्टीफन कॉलेज CUET को सिर्फ 85 फ़ीसदी और इंटरव्यू को 15 फ़ीसदी वेटेज देना चाहता है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्टीफन की याचिका पर सुनवाई की और कहा कि मामला विचार के ‘योग्य है’ इसके बाद से बुधवार के लिए सूचीबद्ध किया गया.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : नोएडा में 7 महीने के मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला कर दिया, जिसमें बच्चे की मौत हो गई है. घटना नोएडा के लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की है. कुत्तों के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. जिस समय ये घटना हुई उस समय बच्चे के माता-पिता सोसाइटी में मजदूरी का काम कर रहे थे. अचानक तीन कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे का इलाज यथार्थ अस्पताल में चल रहा था. इस वाकये के लिए सोसाइटी के लोगों ने मेंटनेंस और डॉग लवर को जिम्मेदार ठहराया है. बच्चे के माता-पिता मध्य प्रदेश के दामोह के रहने वाले हैं.

17 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : मध्य दिल्ली के रंजीत नगर (Ranjit Nagar’s) इलाके में 27 साल के नितेश की पीट- पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम उफीज़ा, अदनान और अब्बास हैं. नितेश की मामूली झगड़े में पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गई थी. कल हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. मारपीट की घटना में नितेश के दो दोस्त घायल हैं. हत्या का आरोपी मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर है. हत्या के विरोध में लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दी थी, जिसके बाद इलाके में पीएसी को तैनात करना पड़ा था. मृतक नितेश बजरंग दल से जुड़ा था. पुलिस का कहना है हत्या के पीछे की वजह मामूली बात पर हुआ झगड़ा है कोई साम्प्रदायिक मामला नहीं है.

नई दिल्ली: देश में सबसे अधिक वाहनों की चोरी दिल्ली एनसीआर में होती है. साथ ही चोरों की सबसे पंसदीदा रंग सफेद है. एनसीआर में हर 12 मिनट में एक वाहन चोरी होती है. एनसीआर में दर्ज अपराधों में 20 प्रतिशत वाहन चोरी के होते हैं. एको व्हीकल थेफ्ट रिपोर्ट में यह दवा किया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में सबसे ज्यादा वाहन दिल्ली एनसीआर में चोरी हुए हैं.

दिल्ली के उत्तरी हिस्से जैसे रोहिणी, भजनपुरा, दयालपुर और सुल्तानपुरी में ज्यादा वाहन चोरी होते हैं. अन्य जगहों में पश्चिम में उत्तम नगर, नोएडा में सेक्टर 12 और गुरुग्राम में साउथ सिटी 1 में वाहनों की चोरियां ज्यादा होती हैं.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मंगलवार को यहां होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालेंगे जिसमें आईसीसी चेयरमैन पद को लेकर भी चर्चा होगी.

 

16 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है.

 

इसके बाद जहां डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह सीबीआई हेडक्वार्टर जाएंगे और पूरा सहयोग करेंगे. वहीं, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सीबीआई सोमवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेगी.

 

नई दिल्‍लीसेंटर दिल्ली के रंजीत नगर में एक मॉब लिंचिग का मामला आने से इलाके में तनाव पैदा हो गया है.  एक विशेष समुदाय के लोगों ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी.

यह मामला 12 अक्टूबर की रात का है, दो युवकों का अन्य समुदाय के लोगों से झगड़ा हुआ इसके बाद वहां एकत्रित भीड़ ने उन युवकों की पिटाई कर और फरार हो गए. घायलों को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया. नितेश नाम को आज मृत घोषित कर दिया गया. मृतक भी अन्य समुदाय से ताल्लुक रखता है. मृतक के परिवार वालों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर भारी प्रदर्शन किया

 

 

15 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्‍ली : प्रयागराज : वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद का केस इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. वाराणसी अदालत के ऑर्डर 7 रूल 11 के मामले में 12 सितंबर को आए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी है. वाराणसी की अदालत ने ऑर्डर 7 रूल इलेविन के तहत सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला दिया था कि यह याचिका सुनवाई योग्य है, क्योंकि इसमें मस्जिद के किसी आकार के बदलाव की नहीं बल्कि श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन की मांग की गई है. सन 1993 से पहले यहां नियमित दर्शन पूजन होते रहे हैं, लिहाजा यह याचिका सुनवाई योग्य है.

नई दिल्ली : सीतापुर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रही एंबुलेंस के दूसरे वाहन से टकराने के कारण 6 पुलिसकर्मी और 2 डॉक्टर सहित 8 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नानकारी गांव की है. घटना के वक्त उपमुख्यमंत्री पाठक लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ के दौरे पर थे.

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक के पहाड़ गंज मुल्तानी ढांढा में दो दोस्तों का एक किन्नर से प्रेम को लेकर में आपस में झगड़ा होने के बाद अनिल नाम के शख्स ने अपने दोस्त गुड्डू की चाकू मार कर हत्या कर दी. इस घटना में सुनीता किन्नर को भी चाकू लगे हैं. सुनीता को अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है . सुनीता किन्नर पहले अनिल के साथ ढाई साल से लिविंग रिलेशन में रहती थी. इसके अनिल को छोड़ कर गुड्डू के पास रहने लगी जो अनिल को गवारा नहीं था. अनिल से 40 हजार का खर्चा भी सुनीता ने करवाया था. अनिल ने अपने पैसे मांगे तो सुनीता ने इनकार कर दिया. अनिल ने गुस्से में सुनीता किन्नर और गुड्डू पर चाकूओं से हमला कर दिया. गले की नस कटने से गुड्डू की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में अनिल को गिरफ्तार कर लिया.

14 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल IGI एयरपोर्ट से फर्जी एयरफ़ोर्स अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. एयरपोर्ट पर यह खुद को विंग कमांडर बता रहा था. आरोपी का नाम फिरोज गांधी है. 43 वर्षीय फिरोज दिल्ली की गीता कॉलोनी में रह रहा था. पुलिस ने इसके पास से फर्जी ID कार्ड ओर यूनिफॉर्म बरामद की है. आरोपी फिरोज गांधी से IB और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ में जुटी हैं.  जांच एजेंसियां ये पता लगा रही हैं कि यह खुद को विंग कमांडर बताकर कहां-कहां फर्जीवाड़ा कर चुका है.

नई दिल्‍ली : हिंदू देवी-देवताओं (Hindu deities) के कथित अपमान मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam)के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. देश के 100 से भी अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर यह मांग की है.

 पत्र में लिखा गया है कि गौतम ने बतौर मंत्री एक ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें यह शपथ ली गई कि भगवान विष्णु, महेश और ब्रह्मा की पूजा नहीं करेंगे. गौतम यह भूल गए कि भगवान बुद्ध की हिंदू भी पूजा करते हैं और उन्हें अवतार माना जाता है.

नई दिल्‍ली : सेंट स्टीफंस कॉलेज बनाम दिल्ली विश्वविद्यालय केस में सुप्रीम कोर्ट में अब जस्टिस केएम जोसेफ ने भी सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा कि वे बतौर वकील अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए पेश हुए थे.

उन्होंने कहा कि मामले को किसी और बेंच के पास जाने दें. इससे पहले जस्टिस संजय किशन कौल ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया था. जस्टिस कौल ने कहा था कि चूंकि वे सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र रहे हैं इसलिए माहौल ये इजाजत नहीं देता कि वे मामले की सुनवाई करें.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की ओर से कहा गया था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई नहीं करेगा तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेंगे.

नई दिल्ली सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) : लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ”उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद सुलतानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.”

नई दिल्ली : वाराणसी : यूपी के वाराणसी में चार लोगों की हत्‍या के मामले में डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट ने महत्‍वपूर्ण फैसला दिया है. कोर्ट ने इस मामले में तीन दोषियों को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें, वर्ष 2012 में शहर के चौक थाना अंतर्गत बेनियाबाग मैदान के पास कब्रिस्‍तान पर चार लोगों की हत्या कर दी गई थी.

घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्‍य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. शुक्रवार को वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 10 साल चली कोर्ट की कार्यवाही और तमाम तारीखों के बाद चार आरोपियों में से तीन को फांसी की सजा सुनाई है जबकि एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील आलोक चंद्र शुक्ला ने पैरवी की.

13 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की एंटी गैंग स्क्वैड (AGS) क्राइम ब्रांच ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद जाहिद, पवन सिंह, रवि मित्तल नाम के तीनों आरोपी गिरफ्तार किए हैं.

क्रेडिट कार्ड बनवाने, 5 G सेवाओं के नाम पर और फास्टैग का उपयोग करने जैसी आकर्षक योजनाएं प्रदान करने के बहाने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे.

नई दिल्ली : दिल्ली में ऑनलाइन खरीदारी, डिलिवरी दुकानें, रेस्टोरेंट्स, होटल और परिवहन सुविधाओं सहित 300 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को 24 घंटे चलने की अनुमति उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दे दी है. इसके लिए 300 से ज्यादा व्यापारियों ने आवेदन किया था, जिसमें 314 को मंजूरी मिली है. कई आवेदन 2016 से पेंडिंग पड़े थे. इस संबंध में जल्द अधिसूचना भी आने वाली है. इसी पर दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की नजर है.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : इलेक्ट्रिक वीकल का इस्‍तेमाल देश में तेजी से बढ़ रहा है। तमाम राज्‍यों की सरकारें इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही हैं।  अब यूपी सरकार ने भी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को बढ़ावा देने के लिए एक पॉलिसी को मंजूरी दी है। योगी सरकार ने ‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022′ को स्‍वीकृति दी है। सरकार ने कहा है कि उसका मकसद तीन लक्ष्‍यों को हासिल करना है। पहले लक्ष्‍य के तहत सरकार इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की खरीद पर छूट देगी। दूसरे लक्ष्‍य के तहत राज्‍य में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर जोर दिया जाएगा। तीसरा लक्ष्‍य चार्जिंग स्‍टेशन और बैटरी स्‍वैपिंग सेंटर बनाने वालों को छूट देना है।   नई।नीति के तहत नए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के फैक्‍ट्री मूल्‍य पर 15 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि यह छूट सभी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर लागू होगी यानी टू वीलर से लेकर थ्री वीलर और कार व बस खरीदने पर भी लोगों को छूट दी जाएगी।

नई दिल्‍ली : इस साल दीपावली में भारतीय बाजार में चीनी सामान का धंधा मंदा रहने वाला है. दुकानदार ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्‍ट्स को बढ़ावा दे रहे है.  इसको लेकर भारतीय व्यापारियों के बड़े संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)का अनुमान है कि चीन को इस दीवाली सीजन में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

दीपावली के पर्व को 10 दिन का वक्‍त ही रह गया है, ऐसे में बाजार सज चुका है. खरीदारों की भीड़ भी है लेकिन बाज़ार में चीन के सामान की पहले जैसी भरमार नहीं. CAIT के  दुकानदारों के बीच किए गए सर्वे के मुताबिक, इस दीवाली सीजन में भारतीय बाजार से चीन को करीब 60 हजार करोड़ का झटका लगने वाला है.

नई दिल्ली : नोए़डा : गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर 20 पुलिस ने भोले-भाले मध्यमवर्गीय लोगों को गल्फ देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी पासपोर्ट, टिकट, वीजा आदि कागजात तैयार कर अपने खातों में पैसे लेने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गैंग के दो मास्टरमाइंड अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से 80 पासपोर्ट, 22 फर्जी आधार कार्ड, प्रिंटर, फोन, लैपटॉप सहित 4 लाख 24 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपी 46 साल का सुधीर सिंह बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज का रहने वाला है, जो फिलहाल नोएडा फेस-3 में रह रहा था. वहीं दूसरा आरोपी हमीद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का रहने वाला है. इन्हें गाजियाबाद के सेक्टर-27 से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली, उना : हिमाचल प्रदेश के उना से गुरुवार सुबह वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ हिलाकर उत्‍साहवर्धन किया. ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पीएम मोदी जैसे ही प्‍लेटफार्म पर आए, लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. पीएम की ओर से भीड़ को देखकर हाथ हिलाने और हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद यह आवाजें और तेज होती गईं. लोगों ने “देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया” के नारे भी लगाए.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें करीब तीन घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया है. गोपाल इटालिया को दक्षिण-पूर्वी जिले के ओखला थाने में रखा गया था. गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को गुरुवार दोपहर ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इटालिया को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वो राष्‍ट्रीय महिला आयोग के समन पर आयोग के दफ्तर पहुंचे थे.

इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, ‘आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं.’ इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेखा शर्मा ने कहा, “हमने उन्हें समन किया था लेकिन इनके आने के साथ-साथ AAP  बहुत सारे वर्कर टोपी बैनर के साथ आए. इन लोगों ने हमारे ऑफिस के गेट को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की, बाद में हमने पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी.

 

 

12 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : शाहदरा जिला दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में कई वर्षों से फर्जीवाड़ा करने वाले वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने नकली वकील को एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है. इस वकील का नाम सुमित शर्मा है. इस गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की कई अदालतों में हड़ताल रही.

नई दिल्ली : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नगर निकाय संबंधी ठोस कचरे के अनुचित प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में 900 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि तीन लैंडफिल स्थल (कूड़े के पहाड़) गाज़ीपुर, भलस्वा और ओखला में करीब 80 फीसदी कचरा पुराना है और इसका अब तक निपटान नहीं किया गया, और इन तीनों स्थलों पर पुराने कचरे की मात्रा 300 लाख मीट्रिक टन है.

नई दिल्‍ली : राष्ट्रीय राजधानी में संभवत: इस साल के आखिर में होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं.

नई दिल्ली : 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान मारे गए आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी को हत्या के 2 साल बाद गिरफ्तार किया है.

मुंताजिम उर्फ ​​मूसा कुरैशी अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और फरवरी 2020 से फरार था, इसलिए उसे कोर्ट ने 5 जनवरी 2021 को भगोड़ा घोषित किया गया था. दिल्ली पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर पचास हजार के इनाम की घोषणा भी की गई थी.

नई दिल्‍ली : दिल्ली सरकार एक और घोटाले के विवाद में घिरी.  दिल्ली सरकार के वन और वन्‍य जीव (फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ) विभाग में 223 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने वन और वन्यजीव यानी फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ विभाग , दिल्ली सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा में सावधि जमा के रूप में 223 करोड़ के निवेश में कथित जालसाजी और धोखाधड़ी की जांच के लिए मामला दर्ज किया है.

CBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर एलए खान समेत फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट दिल्ली सरकार के अज्ञात अफसर और बैंक ऑफ बड़ोदा के अज्ञात अफसरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 409, 420, 467, 468, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) 13(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया है.

नई दिल्‍ली : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दिल्ली पुलिस दीपेन्द्र पाठक से जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित रामलीला ग्राउंड में भड़काऊ कार्यक्रम आयोजित करने और मुसलमानों के विरुद्ध बहुसंख्यक समुदाय को भड़काने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की तरफ से इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया.

 

11 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium)ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद के लिए जस्टिस एस. मुरलीधर (Justice S Muralidhar) के नाम की सिफारिश की थी. लेकिन, अभी तक केंद्र ने इसकी मंजूरी नहीं दी है. जस्टिस एस मुरलीधर की सिफारिश को फिलहाल पेंडिंग रखा गया है.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश ATS पुलिस की टीम ने 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से सहारनपुर से 5  विदेशी आतंकी संगठनों के 5 आतंकवादी गिरफ्तार किये जाने के बाद जिले के एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने जिले में ‘हाई अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सचेत रहने को कहा है. एसएसपी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर के 5 मदरसा शिक्षकों और संचालकों को गिरफ्तार किया है. इनका ताल्लुक आतंकी संगठन अलकायदा और इसके सहयोगी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश से है.

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से हिंदू देवी-देवताओं की पूजा के खिलाफ शपथ से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस आज पूछताछ कर रही है. पूर्व मंत्री के घर जाकर दिल्ली पुलिस ने आज उन्हें पहाड़गंज थाने में दोपहर 2:00 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद वो पूछताछ के लिए यहां पहुंचे. हालांकि उनके खिलाफ अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. लेकिन विवाद में फंसने के बाद उन्हें दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के कोतवाली पुलिस स्टेशन, सलीम गढ़ बाईपास, गोल्डन जुबली पार्क, में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को बरामद हुआ है. यह शव झील के पास पड़ा मिला. महिला की उम्र तकरीबन 40 साल की है. शव के पास से सल्फास की खाली शीशी मिली और पानी की बोतल मिली. इसके अतिरिक्त बैग में 300 रुपए, और पानीपत से दिल्ली का टिकट मिला. प्रथम साक्ष्य से यह प्रतीत होता है महिला द्वारा आत्म हत्या की गई है.

नई दिल्ली : वॉशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के आर्थिक विकास दर (India Growth Rate) के अनुमान में दूसरी बार कटौती की है. आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इसे 7.4 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है. आईएमएफ ने कहा, “संक्षेप में सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है. यह समय कई लोगों के लिए 2023 मंदी की तरह साबित होगा.’ जुलाई में आईएमएफ ने भारत के विकास दर को 8.2 फीसदी से घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया गया था. इस तरह आईएमएफ ने इसमें 0.8 फीसदी की कटौती की थी.

 

 

 

10 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट : (SC) में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट (POW Act) के खिलाफ एक और याचिका दायर की गई है. कोर्ट ने करुणेश कुमार शुक्ला की याचिका को भी अन्य याचिकाओं के साथ टैग किया है. सभी पर मंगलवार को सुनवाई होनी है. प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को कई याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट यानी पूजास्थल कानून को लेकर सुनवाई से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. AIMPLB ने फिर SC से प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को नहीं छूने का आग्रह किया है. उसने बाबरी विध्वंस के बाद दंगों और मुंबई विस्फोट लिंक का जिक्र किया. 2002 गुजरात दंगों का हवाला भी दिया. कहा कि कानून के रद्द होने से सांप्रदायिक तनाव पैदा होगा.

नई दिल्ली : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस. आज सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मुलायम सिंह का निधन हो गया.

22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में मुलायम को किया गया था भर्ती. हालत बिगड़ने पर 01 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे मुलायम सिंह यादव.

नई दिल्ली : लगातार बारिश के चलते सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के फरासखाना इलाके में एक पुरानी इमारत जो तीन मंजिला थी रह गई उसमें परिवार रहते थे तकरीबन 9 से 10 लोगों को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है । एक बच्ची की मौत हो गई है और 9 घायल हैं ।

नई दिल्ली: प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट यानी पूजास्थल कानून को लेकर सुनवाई से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. AIMPLB की तरफ से अदालत से अपील की गयी है कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 के साथ हस्तक्षेप न की जाए.

ई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर से नाइट लाइफ (Night life) बेहतर हो सकती है क्योंकि दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) ने 314 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दे दी है.  उपराज्यपाल सचिवालय के मुताबिक इनमें से कुछ आवेदन 2016 से लंबित थे. उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि इसके लिए 7 दिन के भीतर नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे.

ई दिल्ली : आज दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक हृदयविदारक घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई । यह बच्चा जब घर के बाहर खेल रहा था तब एक कार बैक करते वक्त उस कार के नीचे आ गया ।

8 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में कल रात तकरीबन 9:00 बजे करोल बाग गफ्फार मार्केट के पास 5 से 6 लोगों ने बाइकों पर सवार होकर गन प्वाइंट पर कारोबारी से तीन करोड़ का बैग छीनकर फरार हो गए. भैरो राज पुरोहित नाम का यह कारोबारी राजस्थान का रहने वाला।है उसका मोबाइल ऐसेसरीज का काम है । इनकी करोल में आधा दर्जन दुकानें भी हैं ।  भैरों राज पुरोहित करोल बाग में मार्केट अध्यक्ष भी है. पुलिस ने इस डकैती की सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर जांच  शुरू कर दी है.

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में एक 8 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. लड़की की बड़ी बहन ने आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी. लड़की की बहन ने अपनी शिकायत में आयोग को बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और उनके पिता नहीं हैं. 8 साल की बच्ची नरेला में अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रहती थी. उसने बताया कि उसकी मां घरों में काम करती है. 7 अक्टूबर 2022 को उनका एक पड़ोसी उसकी 8 साल की बहन को खाने का सामान दिलाने के बहाने से ले गया और उसे अगवा कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम अनवर बताया जा रहा है. पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

नई दिल्ली : अमेरिका : एक अमेरिकी पुलिसकर्मी को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया. स्थानीय न्यूज रिपोर्ट के अनुसार ये कार्रवाई उसके द्वारा कार में बैठे किशोर पर की गई अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है. जानकारी अनुसार 17 वर्षीय एरिक कैंटू को सैन एंटोनियो पुलिस के अधिकारी जेम्स बर्नाड ने उस वक्त अंधाधुंध गोलियां दागीं जब वो रविवार को मैक डोनाल्ड की पार्किंग में अपने कार में बैठा था.

7 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (Indian Airforce Day) इस बार दिल्ली की बजाय 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपना 90वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है.

पहली बार वायुसेना दिवस दिल्ली से बाहर मनाई जा रही है. वायुसेना के मुताबिक इस साल 75 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली का गृह सचिव बनाया गया है. अश्विनी कुमार इस समय दिल्ली नगर निगम में स्पेशल ऑफिसर के पद पर हैं. जारी किए गए आदेश के मुताबिक अश्विनी कुमार को तुरंत प्रभाव से नया पद संभालना होगा.

इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ अश्विनी कुमार दिल्ली नगर निगम के स्पेशल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे. अश्विनी कुमार ने इसी साल मई में एकीकृत दिल्ली नगर निगम में विशेष अधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला था.

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के फतह नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने पिता और मां पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पिता की मौत हो गई जबकि मां अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. पुलिस की मानें तो बेटे ने पिता से पैसों की मांग की थी और जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो गुस्से में बेटे ने दोनों पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया.

नई दिल्ली :  दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘शराब नीति’ के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज भी छापेमारी की है. दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद समेत देशभर के कुल 35 जगहों पर ये छापेमारी चल रही है.

मामले में ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है. इससे पहले ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था.

नई दिल्‍ली : हिंदू देवताओं के कथित अपमान को लेकर विवाद में फंसे अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra pal Gautam)ने मामले को लेकर सफाई दी है. गौतम ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा या है, “मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. मैंने किसी की आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला, मैं सब की आस्था की इज्जत करता हूं. जिनको बीजेपी के दुष्प्रचार के कारण पीड़ा हुई उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.’ राजेंद्र पाल गौतम के बयान में कहा गया है, “

नई दिल्ली : दिल्ली में सामूहिक धर्म परिवर्तन शपथ का मामला तूल पकड़ रहा है । सेंट्रल दिल्ली पहाड़ गंज में बने अंबेडकर भवन में  5 अक्टूबर दशहरे वाले दिन बौद्ध सभा के अंदर आम पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल की मौजूदगी में वहां उपस्थित लोगों को  सनातन धर्म से दूर रहने और हिंदू देवी देवताओं के बहिष्कार की सामूहिक शपथ दिलाई गई.

भगवान श्रीकृष्ण.श्रीराम की खुले मंच से निंदा की गई । यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ था इसके बाद यह तेजी से लोगों तक पहुंच गया. इस तरह के कार्यक्रम की चारों तरफ निंदा हो रही है. कुछ हिंदू संगठन और बुद्धिजीवी इस मामले की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं । इस सारे प्रकरण की दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा स्वताः संज्ञान लेने की मांग की जा रही है.

6 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संचार प्रभारी और कारोबारी विजय नायर को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में नायर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी एक आरोपी हैं.

अभियोजन के मुताबिक, नायर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची, जिसके एक हिस्से के तहत दिल्ली सरकार की आबकारी नीति, 2021-2022 तैयार करके इस पर अमल किया गया. अभियोजन में दावा किया गया है कि इसकी मंशा सरकार को चूना लगाकर शराब निर्माताओं और इसके वितरकों को अनुचित और अवैध लाभ प्रदान कराने की थी और इस नीति के परिणामस्वरूप सरकार को बड़ा राजस्व नुकसान हुआ.

नई दिल्ली :थाईलैंड : थाईलैंड में गुरुवार को एक डे-केयर सेंटर में एक सिरफिरे पूर्व  पुलिसकर्मी द्वारा की गई गोलीबारी में 22 बच्चों सहित 34  लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि हमलावर ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी पत्नी और बच्चे को भी मार डाला.  इस घटना के बाद थाइलैंड में शोक छा गया है, हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत का लिंक भारत में बनी चार कफ सिरफ से हो सकता है, इसके बाद केंद्र सरकार ने हरियाणा स्थित एक फार्मास्युटिकल फर्म द्वारा निर्मित कफ सिरप की जांच शुरू कर दी है.

कफ सिरप हरियाणा के सोनीपत में M/s Maiden Pharmaceutical Limited द्वारा बनाई गई हैं. सूत्रों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि फर्म ने इन उत्पादों को केवल गाम्बिया को निर्यात किया था. कंपनी ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : अंबेडकर नगर में रेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है. घर के भीतर की नाबालिग छात्रा का शव मिला है. बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता पुलिस की कार्यशैली से परेशान थी. डीएम, सीडीओ, एसडीएम, एएसपी पीड़ित के गांव पहुंचे हैं. केस की जांच अधिकारी मालीपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि अपहरण कर लखनऊ में गैंगरेप किया गया था. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. छात्रा 16 सितंबर को स्कूल से वापस आते समय गायब हो गई थी. गैंगरेप के करीब 20 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

5 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. रामगढ़ जिला में बुधवार को दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.  CM हेमंत सोरेन ने हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक जताया है. वहीं, मारे गए पांच लोगों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल भी है.

नई दिल्ली : यमुनानगर (हरियाणा): कई बार आयोजकों की लापरवाही के कारण लोगों की जान जाने की नौबत आ जाती है. यमुनानगर में रावण दहन के दौरान बुधवार शाम जमा हुए लोगों पर रावण का पुतला गिर गया.

इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. यमुनानगर में दशहरा समारोह में कई लोग रावण के पुतले के करीब चले गए. इसके बाद, पुतला जलते समय उसके पास खड़े लोगों के ऊपर गिर गया.

नई दिल्ली :  विजयादशमी के अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा “सब पर समान रूप से लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून…”.

भारत को जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है. अगर इस पर जरूरी कदम न उठाए गए तो देश ‘धर्म आधारित असंतुलन’ और ‘जबरन धर्मांतरण’ जैसे मामलों पर बंटेगा.

नई दिल्ली : पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में बीती रात हुई पौड़ी गढ़वाल में हुये बस हादसे में 25 लोगों की मौत (Death) हो गई. पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया; घायलों को पास के अस्पतालों (Hospitals) में भर्ती कराया गया है. डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है.

नई दिल्ली : पीएम मोदी :  #PM मोदी ने कहा कि “उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. बचाव कार्य जारी है. प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी.”

नई दिल्ली :  DDMA की बैठक में तय किया गया कि अब राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर वसूला जाने वाला 500 रुपये का जुर्माना नहीं लिया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में लगातार आ रही कमी के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया. इसके अतिरिक्त यह भी तय किया गया कि कोविड अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मियों की सेवाएं साल के अंत तक के लिए बढ़ाई जाएंगी.

4 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : गुजरात : गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने गरबा स्थल पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने सोमवार रात उंधेला गांव में एक मंदिर परिसर में गरबा कर रहे समूह पर पथराव किया.

पुलिस उपाधीक्षक वी. आर. बाजपेयी ने बताया कि मातर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

नई दिल्लीनॉर्थ ईस्ट दिल्ली :  दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला, बदमाश से भिड़ गईं. यह बदमाश इस महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश कर रहा था. वारदात के वक्त महिला का पांच साल का बेटा भी माैजूद था. बदमाश ने महिला पर चाकू से कई बार वार किए. घायल होने के बाद महिला थोड़ी देर के लिए हिम्मत हार गईं और बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर भाग निकला. पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हाथ लगी है. फुटेज में महिला बदमाश से संघर्ष करते नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली : गाजियाबाद : UP के गाजियाबाद के हर्ष विहार सेकंड कॉलोनी में एलईडी टीवी फटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.

धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की छत से लेकर दीवार तक छतिग्रस्त हो गया. इस धमाके से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर : सोमवार जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी गई. लोहिया की हत्या उनके निवास पर कर दी गई थी. हत्या के बाद आतंकी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इसमें आतंकी हांथ होने के सबूत तलाश रही है. पुलिस ने शक की बिनाह पर हेमन्त कुमार के करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है.

नई दिल्ली : देहरादून : : उत्तराखंड में हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है जबकि 11 अन्य की तलाश जारी है. बता दें, राज्‍य के के द्रौपदी का डंडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं के फंसे होने की सूचना थी.

नई दिल्ली : देहरादून : उत्तराखंड के द्रौपदी का डंडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षुओं के फंसे होने की सूचना थी. हालांकि, 8 पर्वतारोही को रेस्क्यू कर लिया गया. लेकिन अभी भी

21 पर्वतारोहियों के फंसे होने की खबर है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया है कि हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोही प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. भारतीय वायु सेना ने राहत और बचाव कार्य के लिए दो चीता हेलीकॉप्टर भेजे हैं.

नई दिल्ली : बिलासपुर : पूर्व सांसद सुरेश चंदेल (Suresh Chandel) ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल हो गए.

एलैन आस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉज़र और एन्टन ज़ीलिन्गर को भौतिकी का नोबेल.

नई दिल्ली : इटावा (उप्र) : इटावा जिले में भरथना कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारी के समय सोमवार शाम को अचानक आग लग गई जिससे मंच और पंडाल जलकर खाक हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार रामलीला मंच पर आग लग गई और देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, आग में किसी का जान का नुकसान नहीं हुआ है.

3 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : तेहरान से चाइना जाने वाली महान एयर की फ्लाइट संख्या डब्ल्यू-581 में बम होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ये विमान कई देर तक दिल्ली के वायुमार्ग पर रहा और इस दौरान भारतीय वायु सेना के विमानों ने इसपर पूरी तरह से नजर रखी.

भारतीय वायुसेना ने बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के ग्वांगझाऊ जा रहे महान एयर के यात्री विमान को रोकने के लिए अपने लड़ाकू विमान उसके पीछे भेजे. वायुसेना ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. सुबह उस समय हुई, जब उड़ान संख्या डब्ल्यू-581 भारतीय वायु क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रही थी.

नई दिल्ली :  दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर फिर एक विवाद खड़ा हो गया है.  उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के प्रति ‘‘ असम्मान’’ प्रकट करने का आरोप लगाया है.

उप राज्यपाल ने पत्र में कहा कि न तो केजरीवाल और न ही उनके मंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक स्थलों पर आए. जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत में दूसरे देशों के दूतावास के प्रतिनिधि तक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वहां मौजूद थे.

♦ नई दिल्ली : जोधपुर : भारतीय वायुसेना ने देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) को सोमवार को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया.  जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी की उपस्थिति में चार हेलीकॉप्टर को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया.

यह पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर LCH को सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है. भारत दुनिया का सातवां देश हो गया है जिसने अपना स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकसित किया है.

2 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : असम :  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 22 गेंद में 61 रन की शानदार पारी खेली. इससे पहले उन्होंने मात्र 18 गेंद में अर्धशतक जड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

नई दिल्ली :जकार्ता : इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोगों की मौत हो गई और 180 लोग घायल हो गए. इंडोनेशियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने संवाददाताओं से कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच मैच समाप्त होने के बाद, हारने वाली टीम के समर्थकों ने ग्राउंड पर हमला कर दिया. इस पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी जिससे भगदड़ मच गई. हादसे में दम घुटने के मामले सामने आए.

नई दिल्ली : मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वाशी में आयातित संतरे ले जा रहे एक ट्रक से 198 किलोग्राम उच्च शुद्धता क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (बर्फ) और 9 किलोग्राम उच्च शुद्धता वाली कोकीन बरामद की है. बताया जा रहा है कि इनकी कीमत करीब 1476 करोड़ रुपये है.

आरआई की मुंबई शाखा की ओर से बताया गया है कि उक्त बरामदगी के बाद आगे की जांच की जा रही है. वालेंसिया संतरे ले जाने वाले डिब्बों में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाईं गईं थीं. माल के आयातक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

नई दिल्ली :  दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में तांत्रिक सिद्धि के अंधविश्वास का मामला सामने आया है.  दो युवकों ने बलि के नाम पर एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी है. जांच में पता चला है कि आरोपियों ने ये हत्या तंत्र मंत्र की धारणा से प्रेरित होकर की है. पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बच्चे का शव लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार और अजय कुमार के रूप में की गई है.

नई दिल्ली : वाराणसी : उत्तर प्रदेश में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से 50 से ज्यादा लोगों के झुलसने की की आशंका है. घटना भदोही जिले की है. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है. दुर्गा पूजा के समय तकरीबन 200 लोग पंडाल के अंदर मौजूद थे.

1 OCTOBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5जी सेवा को लॉन्च किया. पीएम मोदी के 5जी लॉन्च करने के बाद आज से देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू हो गई है. साल 2023 तक इस सेवा से का विस्तार पूरे देश में करने की योजना है. दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कार्यक्रम के मंच से पीएम मोदी ने इस सेवा की शुरुआत की.

नई दिल्ली : वाराणसी : वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एक अध्यापक को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के बारे में कथित टिप्पणी करने पर उसके पद से हटा दिया गया और विश्वविद्यालय में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई.

राजनीति शास्त्र विभाग में गेस्ट लेक्चरर डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था, जिसमें हिंदू देवी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसकी शिकायत छात्रों ने की.

नई दिल्ली : राजस्थान : नई दिल्ली : नाबालिग लड़की से हैवानियत का एक और मामला सामने आया है. घटना राजस्थान के अलवर की है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 17 साल की बच्ची को पहले किसी बहाने से मिलने बुलाया था, बाद में सभी ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बच्ची से रेप करने का वीडियो भी बनाया था और उससे इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी मांग रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक आरोपी बच्ची के परिवार से 50 हजार रुपये वसूल चुके हैं. पर वो और ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान अरबाज, जावेद, मुस्तकीम, तालीम, सलमान, अकरम, साहिल और अकरम के रूप में की है.

 

29 OCT : Breaking News : दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला इंडिगो विमान संख्या 6E-2131 के इंजन में आग

1 NOV : सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमला करने जा रहे एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर