in

नगरोटा (JAMMU) : सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों की ट्रक में बना दी कब्र 

SHARE With Your Friends
​​
श्रीनगर: जम्मू (Jammu) : पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने एक बार फिर भारत में मुंबई जैसे आतंकी हमले को अंजाम देना था। मुंबई हमले में आतंकयों ने जल मार्ग से बोट से घुसपैठ की थी मगर इस बार अनाज के ट्रक में छुप कर भारत में प्रवेश कर रहे थे।   सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से आतंकियों के मंसूबों पर पानी  फेर दिया और सभी आतंकी सुरक्षाबलों द्वारा जेहन्नुम पहुँचा दिए गए ।
गुरूवार दिन में सुरक्षा बालों ने एक मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से 11 AK राइफलें, हैंड ग्रेंड, रॉकेट लांचर, पिस्टल समेत कई तरह का असलाह बरामद किया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक जैश ए मोहम्मद से जुड़े चारों आतंकी जम्मू के सांबा बॉर्डर के जरिए भारत में घुसे ।  वहां से उन्होंने कश्मीर जाने के लिए चावल से भरे ट्रक में शरण ली । वे चावल की बोरियों के बीच जगह बनाकर बैठ गए और आसानी से कई पोस्ट पार करते हुए गुरुवार सुबह 4.45 बजे नगरोटा बन टोल तक पहुंच गए ।
नगरोटा बन टोल पर जम्मू कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) चेकिंग कर रहा था । उस चेक पोस्ट की सहायता के लिए पास में ही CRPF और सेना की चेक पोस्ट भी बनी हुई थी ।

SOG ने जैसे ही चावल से ट्रक को जांच के लिए रोका, उसका ड्राइवर नीचे उतरकर भाग गया । उसके भागते ही पुलिस को उस पर शक हुआ. एक टीम उसके पीछे लपकी, जबकि बाकी टीम ने ट्रक को घेर लिया ।
खुद को घिरा देख आतंकियों ने ट्रक से बाहर निकलने के लिए हैंड ग्रेनेड फेंका ।  ग्रेनेड अटैक होते ही पास की पोस्ट पर तैनात CRPF और सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक को चारों ओर से घेर लिया ।  इसके साथ जम्मू-कश्मीर हाईवे को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया. तब तक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो चुकी थी  ।  इस गोलीबारी में SOG के 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करीब ढाई घंटे तक दोनों ओर से चली फायरिंग में आतंकियों ने ट्रक से बाहर निकलने की खूब कोशिश की । लेकिन सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर चारों आतंकियों को मार गिराया. हैवी फायरिंग की वजह से ट्रक में आग लग गई । आग लगने के बाद भी जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पानी डालकर फायर को बुझाया गया। उसके बाद चावल की बोरी हटाकर तलाशी ली गई तो वहां पर चार आतंकियों के शव बरामद हुए. आग और फायरिंग की वजह से चारों के शव बुरी तरह जल चुके थे ।
दिल्ली दूरदर्शन के सौजन्य से —
ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें से एके सीरिज की 11 राइफलें, चीन में बने हुए 30 हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर से दागे जाने वाले 6 ग्रेनेड, 3 पिस्टल, 2 आईईडी रिमोट, 2 कटर, दवाई, कंबल, सूखे मेवे और अर्धनिर्मित विस्फोटक मिले।  आग लगने की वजह से उनमें से कई राइफलें जल चुकी थी और हथगोले फट चुके थे।  पुलिस के मुताबिक जम्मू में आतंकियों से हुई हथियारों की यह सबसे बड़ी बरामदगी थी।
इस आतंकी साजिश को नाकाम करने में जम्मू कश्मीर पुलिस की सतर्कता और वहाँ जाँच काबिले तारीफ है। नगरोटा टोल पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते ट्रक ड्राइवर जब घबराकर भागा उसी वक्त पुलिस ने तुरन्त मोर्चा संभाल लिया। और देखते ही देखते CRPF और सेना भी मदद के लिए पहुँच गई।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

76 गुमशुदा बच्चों को एक महिला हवलदार ने ढूंढ निकाला

VIRAL VIDEO : सुरक्षा बालों द्वारा चार आतंकियों को घेर कर गोलियों से भून डालने की वीडियो