
दिल्ली दूरदर्शन के सौजन्य से–
नगरोटा (Jammu) : नगरोटा बन टोल पर जम्मू कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) चेकिंग कर रहा था । उस चेक पोस्ट की सहायता के लिए पास में ही CRPF और सेना की चेक पोस्ट भी बनी हुई थी ।
SOG ने जैसे ही चावल से ट्रक को जांच के लिए रोका, उसका ड्राइवर नीचे उतरकर भाग गया । उसके भागते ही पुलिस को उस पर शक हुआ. एक टीम उसके पीछे लपकी, जबकि बाकी टीम ने ट्रक को घेर लिया ।
SOG ने जैसे ही चावल से ट्रक को जांच के लिए रोका, उसका ड्राइवर नीचे उतरकर भाग गया । उसके भागते ही पुलिस को उस पर शक हुआ. एक टीम उसके पीछे लपकी, जबकि बाकी टीम ने ट्रक को घेर लिया ।
खुद को घिरा देख आतंकियों ने ट्रक से बाहर निकलने के लिए हैंड ग्रेनेड फेंका । ग्रेनेड अटैक होते ही पास की पोस्ट पर तैनात CRPF और सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक को चारों ओर से घेर लिया । इसके साथ जम्मू-कश्मीर हाईवे को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया. तब तक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो चुकी थी । इस गोलीबारी में SOG के 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करीब ढाई घंटे तक दोनों ओर से चली फायरिंग में आतंकियों ने ट्रक से बाहर निकलने की खूब कोशिश की । लेकिन सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर चारों आतंकियों को मार गिराया. हैवी फायरिंग की वजह से ट्रक में आग लग गई ।




Comments