in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : DECEMBER 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

रोजाना बड़े समाचारों से अपडेट रहें

SHARE With Your Friends

­

 31 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नये साल के जश्न पर शराब पीकर ड्राइव करने वालों की खैर नहीं

दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी दिल्ली पुलिस
31 DEC 22 : 12 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नये साल के जश्न पर किसी भी तरह के हुडदंग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे राजधानी दिल्ली में जिला और यातायात पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को तैनात किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर में 125 स्थानों की पहचान की गई है. जिसमें मुख्य रूप से कनॉट पैलेस, साउथ दिल्ली, पहाड़ गंज, पटेल नगर, राजेंद्र नगर. मैहरौली.

बिहार शराब कांड मौत के सौदागर को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

31 DEC 22 : 8:44 AM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है दिल्ली पुलिस की चाणक्य पूरी क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार में शराब से हुई मौत मामले के मुख्य सरगना रामबाबू महतो को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है
रामबाबू महतो ही शराब बनाने का मास्टरमाइंड था इसी में ही शराब में ऐसा केमिकल मिलाया था जिससे कई दर्जन लोगों की मौत हो गई


30 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

पूर्वी दिल्ली प्रीत विहार जिम कारोबारी को गोलियों से भूना

30 DEC 22 : 9:30 PM

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में जिम कारोबारी की गोली मारकर हत्या,,शाम 7 बजे तीन नकाबपोश पहली मंजिल पर स्थित ऑफिस में घुसे और एक के बाद एक तीन गोलियां मार जिम कारोबारी के सर में गोली लगी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है पुलिस मौके पर जांच में जुटी

कुख्यात गैंग लीडर दीनबधु सहित चार बदमाश गिरफ्तार 

  • नॉर्थ दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने कुख्यात अपराधी दीनबधु और उसके साथी सोमवीर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.

  • इस दीनबंधु गैंग ने पूरी दिल्ली में लगभग 25 से भी अधिक लूट, डकैती को अंजाम दिया हुआ है.

30 DEC 22 : 6:30 PM

नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्टिक पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो कुख्यात अपराधियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
19 दिसंबर को सिविल लाइन इलाके में एक कारोबारी से ₹300000 की लूट के बाद पुलिस के मामले की जांच में जुट गई.
स्पेशल स्टाफ की टीम ने लोकल इन्फोर्मेशन जुटा कर पहले विजय तोमर और कमल यादव को पकड़ा जो दीनबंधु नाम किए गैंग के लिए काम किया करते थे ।
इन दोनों ने पुलिस को दीनबंदु और उसके साथी सोमवीर के बारे में सारे राज उगल दिए. पुलिस इन दोनों का पीछा करने में जुट गई. कल जब यह दोनों सिविल लाइन के रिज एरिया में एक नई वारदात के लिए आए तो पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से दो राउंड गोली चली.
पुलिस ने घेरकर दीनबंधु और उसके साथी सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया. मौके पर इनके पास से दो देसी कट्टे बरामद हुए. दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में दीनबंधु के घर से चार सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, चार मैगजीन 120 जिंदा कारतूस और 8 लाख रुपए की रकम बरामद हुई.

दीनबंधु और सोमवीर के बारे में बताया जाता है कि बहुत कुख्यात अपराधी है, दीनबंदू जब 11वीं कक्षा में था तब इसने अपने टीचर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी थी कि इसे परीक्षा में बैठने नही दिया था. तब सी दूसरे अपराधी सोमवीर ने दिल्ली में दो हत्या की थी एक नई दिल्ली के बुद्धा गार्डन में और दूसरी शाहदरा इलाके में।
इस गैंग ने दिल्ली में तकरीबन 25 रॉबरी की वारदातों को अंजाम दिया है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा नॉर्थ दिल्ली ऑपरेशन सेल में

नॉर्थ दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के ऑपरेशन सेल में पहुंच कर पुलिस टीम को बधाई दी ।

ऑनलाइन ईजी लोन लेने वाले सावधान लाखों का चूना लगा सकते हैं साइबर ठग

30 DEC 22 : 6:00 PM

नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाने की टीम ने इंश्योरेंस के नाम पर लोन दिलवाने का झांसा देकर लाखों की रकम ठगने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
इनके नाम मोहित शर्मा, प्रेम शर्मा मोहम्मद फैसल हैं. यह तीनों दिल्ली NCR के रहने वाले हैं.

यह मेज पर सजाए गए 188 मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग करने वालों से बरामद नही किए गए हैं, यह सभी फोन साइबर क्राइम करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे. इसमें अधिक संख्या उन मोबाइल्स की है जो कीपेड वाले हैं. सभी मोबाइल्स में फर्जी आईडी पर अलग अलग नामों से सिम का इस्तेमाल करके लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे ।
बुराड़ी के रहने वाले शिकायतकर्ता ललन शाह को लोन की जरूरत थी. जो उन्होंने ऑनलाइन पर ईजी लोन के लिए इनसे संपर्क किया. इन ठगों ने ललन शाह को पांच लाख का लोन लेने से पहले LIC की इंश्योरेंस पॉलिसी करवाने के लिए कहा. ललन शाह ने इंश्योरेंस पॉलिसी करवा ली, उसके पास इंश्योरेंस पॉलिसी का सर्टिफिकेट भी भेजा गया. इसके बाद ललन शाह को प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुछ रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई. इसके बाद इन ठगों ने 30 लाख का लोन पास हो जाने की बात कह कर 14 लाख की रकम अपने खातों में डलवा ली. जब लोन के नाम पर एक पैसा शिकायतकर्ता को नहीं मिला तो पुलिस के ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नोएडा में फर्जी काल सेंटर चला रहे मोहित शर्मा, प्रेम शर्मा मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से
188 मोबाइल फोन, 130 सिम कार्ड, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, 12 इस कॉल सेंटर के कर्मचारी पहचान पत्र, और कई कॉल सेंटर से कागजात बरामद।किए हैं
इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पुलिस इनसे जांच में जानकारी ले रही है कि इन लोगों ने इस तरह कितने और किन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.

प्रधानमंत्री मोदी की मां निधन, देशभर में शोक

File photo
30 DEC 22 : 8:10 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन (Hira Ben Passes Away) का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल (UN Mehta Institute of Cardiology and Research Centre) में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी.

सड़क हादसे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत गंभीर जख्मी 

  • ऋषभ पंत की कार दुर्घटना का कारण सड़क पर छाया घना कोहरा बताया जा रहा है. 

  • जलती कार में आसपास के लोगों ने समय रहते शीशा तोड़ कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला.

30 DEC 22 : 8:00 AM

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : Cricketer Rishabh Pant Car Accident भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। सुबह 5:30 बजे यह हादसा रुड़की जाते वक्त मोहम्मद पुर झाल के पास नारसन गुरुकुल के पास हुआ.  ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार तड़के पंत की कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराई और उसमे आग लग गई. कार में फंसे पंत को शीशा तोड़ कर निकाला गया. उनको गंभीर हालत में दिल्ली रोड पर निजी अस्पताल सक्षम में  भर्ती करवाया गया है. पंत को दिल्ली ले जाया जाएगा जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी. दुर्घटना का कारण सड़क पर कोहरा को बताया जा रहा है. इस दुर्घटना में कार पूरी तरह जल कर स्वाह हो गई है.


29 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

भाजपा के विधायक के सामने थप्पड़ मारने के वीडियो से विवाद

 

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को लक्ष्मी नगर के बीजेपी विधायक अभय वर्मा पर दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया. दूसरी तरफ विधायक ने मारपीट से खुद को अलग कर लिया और कहा कि उन्होंने केवल  सफाई कर्मी से पूछा था कि उन्होंने सार्वजनिक शौचालय को बंद क्यों कर रखा है.

भाजपा विधायक लक्ष्मी नगर के अभय वर्मा ने कहा कि, ”फिर मैंने सफाई कर्मचारी से कहा कि टॉयलेट को खोलो, इसको बंद करके नहीं रख सकते. वह पहले कहने लगा कि उसके पास चाबी नहीं है. उस पर जब दबाव बना तो फिर वह चाबी लेकर आया और उसने टॉयलेट को खोला. मैंने उससे कहा कि यह टॉयलेट झुग्गी बस्ती वालों के लिए बना है, इसलिए आप इसको बंद करके नहीं रखोगे.” उन्होंने कहा कि, ”फिर लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर शराब भी स्टोर करके रखता है, तो मैंने यह भी हिदायत दी कि आप ऐसा मत करिए.”

भारतीय वायु सेना ने किया फाइटर जेट से ब्रह्मोस मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को Su-30 MKI फाइटर जेट से ब्रह्मोस मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना ने लंबी दूरी पर जमीन/समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ सुखोई-30 लड़ाकू विमानों से सटीक हमले करने की क्षमता हासिल की. यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में की गयी है. बयान में कहा गया है कि SU-30MKI विमान के साथ मिलने से मिसाइल की विस्तारित सीमा क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. इस सफलता ने भारतीय वायु सेना को एक रणनीतिक पहुंच प्रदान की है.

माना जा रहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल की विस्तारित रेंज 400 किमी दूर समुद्र में लक्ष्य को भेदने की क्षमता होगी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी के साथ दरिंदगी

नई दिल्ली : तिहाड़ जेल नंबर 07 में एक पॉक्सो के आरोप में कैद काट रहे कैदी के साथ कारागार में दरिंदगी हुई. इसके साथ बुरी तरह मारपीट हुई जिसके कारण इसके हांथ और पैरों में चोट आई है. ऐसी भी जानकारी मिली है कि कई कैदियों ने इसको सुडोमी का शिकार बनाया है.

इस बात की जानकारी जेल प्रशासन को दी गई थी. 9 दिसंबर से इस घिनौनी वारदात पर डालता रहा. यहां तक घरवालों को भी मिलने नही दिया गया. जब इसकी हालात बिगड़ी तो पहले कई दिन दीन दयाल अस्पताल और अब ज्यादा गंभीर होने पर लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजनों ने हरी नगर थाने और डीसीपी वेस्ट को दी लिखित शिकायत


28 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

♦ आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान भगदड़ मच गयी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी.

28 DEC 22

नई दिल्ली :  आंध्र प्रदेश :आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान भगदड़ मच गयी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी. नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया था. बुधवार शाम जैसे ही नायडू का काफिला इलाके से गुजर रहा था, नेता की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान ही यह हादसा हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा है कि कई लोग खुली जल निकासी वाली नहर में गिर गए जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई.

अहमदाबाद के अस्‍पताल में भर्ती मां का हालचाल जानने पहुंचे PM मोदी, डॉक्‍टरों ने कहा-हालत स्थिर

File photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल ले जाया गया है. हीराबा को मंगलवार रात यूएन मेहता अस्पताल ले जाया गया.

28 DEC 22
नई दिल्ली: गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन मोदी की बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुखद जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों के घायल होने के एक दिन बाद आई है. प्रह्लाद मोदी की कार मंगलवार को मैसूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने बयान जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की हालत स्थिर है. मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से वह सीधे अस्पताल पहुंचे.
हीरा बेन 99 साल की हैं अब सौ वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी हैं. प्रधानमंत्री जून में हीरा बेन के 99 वें जन्मदिन पर उनसे मिलने गए थे. सारा देश प्रधानमंत्री की मां के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है.

बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट

थाई स्माइल एयरवेज की उड़ान में विवाद होने पर यात्री आपस में भिड़े, पहले दो यात्रियों के बीच बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी

नई दिल्ली : 27 दिसंबर को बैंकॉक से भारत के रास्ते विमान हवा में सफर कर रहा था, तब यात्रियों के बीच जमकर घमसान हो गया.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोगों को एक दूसरे से बहस करते हुए देखा जा सकता है. इसके साथ एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती हुई दिख रही है. दो पुरुषों में से एक को दूसरे से “हाथ नीचे कर” कहते हुए सुना जा सकता है. जैसे ही साथी यात्री वहां उठकर पहुंचते हैं और केबिन क्रू देखते हैं, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है.


27 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

पुरानी दिल्ली में छत गिरने से मां और बेटे की दबकर मौत 

27 DEC 22 

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रात 4:30 एक 2 मंजिला इमारत के एक कमरे की छत के नीचे गिरने से एक मां और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है.  रुखसार (30) महिला अपने 5 बच्चों के साथ अपने मां के घर आई थी रात में कमरे में सो रही थी तभी अचानक छत गिर गई. उसके अलावा 5 साल का अब्दुल रहमान, 3 साल का आलियान, 1 साल का सुभान और हाल ही में 7 दिन पहले पैदा हुए दो जुड़वा बच्चे जुनैद एम और जुडेरा एफ साथ में रहते थे.

बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग 90 से 100 साल पुरानी है जिसकी हालत जर्जर हो चुकी थी । छत के नीचे दबने से आलियान (3) साल की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर हालत में है । 

4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

22 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान अनिल पाठक को गिरफ्तार कर लिया है. डिस्ट्रिक्ट के भलस्वा डेरी इलाके  में 22 दिसंबर को एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ एक दुष्कर्म मामला सामने आया था. भलस्वा डेरी इलाके के पुलिस स्टेशन में एक 4-5 साल की बच्ची के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई गई थी. बच्ची का पता लगाने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया. रेप के फरार आरोपी को पकड़ने के लिए थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास किए थे.


26 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

चारों साहिबजादों की याद में देश भर में मनाया गया वीर बाल दिवस’

26 DEC 22

नई दिल्ली : लखनऊ : आज देश भर में सिखों के दसवें गुरुगोविंद साहिब के साहिब जादों के शहीदी दिवस को बाल दिवस’ के रूप में मनाया गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी निवास पर शहीदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने ‘छोटे साहिबजादे’ नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया.

ये सप्ताह 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक उन 4 साहिबजादों को समर्पित किया गया है जिन्होंने सिख धर्म की रक्षा के लिए खुद की जान तक कुर्बान कर दिया पर बर्बर मुगलों के सामने वे झुके नहीं और न तो उन्होंने अपना धर्म बदला. ये सप्ताह सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा  जुझार सिंह जी, बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह की बलिदानी की याद में मनाया जाता है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी अतः आज भारत भर में 26 दिसंबर को पहला ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया.

कनाडा में बस हदासा चार की मौत एक भारतीय युवक सहित चार की मौत

26 DEC 22

नई दिल्ली : टोरंटो: कनाडा में एक भारतीय सिख युवक सहित बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में क्रिसमस से एक दिन पहले शाम के वक्त हुई. बर्फ से ढके एक हाईवे पर बस पलट गई. सिख युवक की पहचान करनजोत सिंह सोढी के रूप में की गई है जो जालंधर का रहने वाला था. इस बस के तकरीबन चार दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं.

मदर डेरी दूध पर दिल्ली एनसीआर में 2 रुपए की बढ़ोतरी

26 DEC 22

नई दिल्ली :  मदर डेयरी ने अब दिल्ली-एनसीआर इलाके में अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. दूध की नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी. इसके अलावा अमूल दूध पर कोई बढ़ोतरी की घोषणा नही हुई है. मदर डेयरी ने इस साल पांचवीं बार दूध के दाम बढ़ाए हैं. इसके साथ ही इस साल इसके दूध के दाम नौ रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है. मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी. वहीं डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

♦ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती 

26 DEC 22

नई दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल के मेडिसिन डिपार्मेंट के अंदर भर्ती कराया गया है. 63 साल की निर्मला सीतारमण को दोपहर करीब 1 बजे भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. एम्स के डॉक्टर जल्द ही उनके स्वास्थ्य पर बयान जारी करेंगे. उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत है. एम्स के सूत्रों के अनुसार कुछ जरूरी टेस्ट किए गए हैं.

मौसम का मिजाज : तापमान का गिरा पारा, उत्तर भारत में ठंड ने तोड़े रिकार्ड

26 DEC 22

नई दिल्ली : श्रीनगर : नई दिल्ली : उत्तर भारत में अचानक तेजी से जाड़े का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दिसम्बर माह के अंतिम 15 दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. यदि बात करें भारत के जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख तक तापमान  माइनस 1 डिग्री से 18 तक पहुंच गया है.

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में आज का न्यूनतम तापमान

कश्मीर क्षेत्र :
श्रीनगर = -3.5°C
काजीगुंड = -4.2°C
पहलगाम = -5.7°C
कुपवाड़ा = -3.5°C
कोकेरनाग = -2.5°C
गुलमर्ग = -5.0°C
अनंतनाग = एन.ए
खुदवानी = एन.ए
गांदरबल = एन.ए
बांदीपोरा = एन.ए
बारामूला = -3.1°C
गुलमर्ग (कोंगडोरी स्टेशन) = एन.ए
बडगाम = एन.ए
पंपोर = -6.0°C
अवंतीपोरा = -5.4°C
श्रीनगर एयरपोर्ट = -2.4°C
कुलगाम = एन.ए
शोपियां = एन.ए
एनए = उपलब्ध नहीं है

जम्मू क्षेत्र:
जम्मू = 4.5°C
बनिहाल = -1.0°C
बटोटे = 0.7°C
कटरा = 7.2°C
भद्रवाह = 0.4°C
कठुआ = 5.6°C
पुंछ = 2.6°C
किश्तवाड़ = 3.1°C
रामबन = 2.7°C
रियासी = एन.ए
सांबा = 5.7°C
चट्ठा = 5.1°C
उधमपुर = 3.0°C
जम्मू एयरपोर्ट = 6.0°C

लद्दाख:
लेह = -13.4°C
कारगिल = -10.3°C
थोइस = -10.2°C
बेस कैंप = -10.2 डिग्री सेल्सियस
ग्रेकोन = -4.4 डिग्री सेल्सियस
खल्त्से = -5.5 डिग्री सेल्सियस
पदुम = -18.8°C
डिस्किट नुब्रा = -8.7°C
चुचोट योकमा = -8.4°C
उपशी = -11.5°C
तांगत्से दुरबुक = -14.0°C
न्योमा = -9.3°C

सीमा पार से हथियारों की तस्करी  : सेना ने बरामद किए घाटी में आतंकियों के लिए भेजे गए हथियार

25 DEC 22

नई दिल्ली : श्रीनगर: हथलंगा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा LOC के पास सुरक्षाबलों द्वारा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए.
लॉन्चपैड के पास एक गतिविधि हुई संभवत: वे (आतंकवादी) घबरा गए और युद्धक सामग्री जैसी चीजों को छोड़कर उस तरफ भाग गए.” मेजर जनरल चांदपुरिया ने कहा कि कई दिनों से सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं. मगर सेना के अभियान से आतंकियों के प्रयासों को विफल किया जा रहा है जिससे सीमापार बैठे इनके आकाओं में हताशा भरती जा रही है.

सेना अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हथलंगा नाला क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जो कई घंटे तक चला और हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्धक सामग्री बरामदगी हुई.

सेना के अधिकारी ने कहा कि बरामद की गईं वस्तुओं में आठ एके-74 राइफल, 24 एके-74 राइफल मैगजीन, एके-74 के 7.62 एमएम के 560 कारतूस, .30 एमएम की 12 चीनी पिस्तौल, चीनी पिस्तौल की 24 मैगजीन, .30 एमएम की पिस्तौल के 244 कारतूस, नौ चीनी हथगोले, पांच पाकिस्तानी हथगोले, 81 गुब्बारे जिन पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ था, और पाकिस्तानी चिह्न वाले पांच सिंथेटिक टाट शामिल हैं.

ओमिकरॉन : चीन से संक्रमित होकर आया भारत में एक शख्स

25 DEC 22

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश आगरा: आगरा में मिला एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति यह व्यक्ति उस दिन पहले चाइना से वापस भारत आया है इसको घर पर ही करंट टाइम किया गया है
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा.
यह व्यक्ति 23 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते चीन से आगरा लौटा था, जिसके बाद एक निजी लैब में उसने जांच कराई थी. श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.

केंद्र सरकार में सतर्कता भरते हुए आदेश जारी किया है, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी.

राज्यों से 27 दिसंबर को एक ‘मॉक ड्रिल’ करने को कहा था, ताकि ऑक्सीजन उत्पादन और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित की जा सके.
आगरा हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर भी यात्रियों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं.

क्रप्शन कांड : दिल्ली पुलिस के दो हवलदारों ने लूटा 50 लाख का सोना

25 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के दो हवलदारों को विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है. हवलदार रोबिन और हवलदार गौरव को  एक मस्कट से आए यात्री जिसका नाम सलाउद्दीन है. दोनों पुलिस वालों ने जबरन 600 ग्राम सोना मारपीट कर लूट लिया था. यह सोना तकरीबन 50 लाख का बताया जा रहा है. यह घटना 20 दिसंबर की है, जब सलाउद्दीन मस्कट से अपने जानकर सिकंदर का सोना लेकर भारत आ रहा था. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से निकलकर रास्ते में जाते हुए इन दोनों हवलदारों ने जिप्सी से पीछा कर कार से उतार कर जंगल में ले गए और मार पीटकर उससे सोना छीन लिया था. इसके बाद उसके मोबाइल की सिम को तोड़ कर डाटा फॉर्मेट कर दिया. सलाउद्दीन ने इसकी शिकायत दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर दर्ज करवाई. शिकायत की जांच के बाद दोनों हवलदारों को सस्पेंड कर दिया गया.


24 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : सोनिया गांधी भी बेटे के साथ चली चार कदम

24 DEC 22

नई दिल्ली : शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया.

इसके बाद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया है. बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया.

श्रीमती सोनिया गांधी शनिवार को दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं. यह दूसरी बार है, इससे पूर्व जब यात्रा राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर कन्याकुमारी, कर्नाटक थे तब दोनो यात्राओं में सोनिया गांधी शामिल हुई थी.

श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद : हिंदू सेना ने ठोका श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर मंदिर का दावा

इस मस्जिद पर श्रीकृष्ण मंदिर होने का दावा

ज्ञानवापी मस्जिद के मामले के बाद अब श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर मंदिर के दावे के बाद फिर एक बार देश में सभी के निगाहें अब मथुरा की तरफ उठ गई हैं. स्थानीय अदालत ने सर्वेक्षण का आदेश तो दे दिया है अब देखना यह भी है किइस सर्वेक्षण के  विरोध के लिए कौन कौन से राजनैतिक दल और मुस्लिम संगठन सामने आते हैं

24 DEC 22

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : हिंदू सेना द्वारा किए गए दावे पर मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद को ईदगाह का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है. इस आदेश के पश्चात अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 जनवरी तय की है. अमीन को इससे पहले संबंधित रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

वादी के अधिवक्ता शैलेश दुबे ने बताया कि आठ दिसंबर को दिल्ली निवासी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की न्यायाधीश सोनिका वर्मा की अदालत में दावा किया गया था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़कर ईदगाह तैयार कराई गई थी. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के समक्ष पेश किया.

साथ ही उन्होंने साल 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ बनाम शाही ईदगाह के बीच हुए समझौते को भी अवैध बताते हुए निरस्त किए जाने की मांग की है.

दुबे ने बताया कि अदालत ने वादी की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकृत करते हुए अमीन द्वारा सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं.

अग्निकांड : जनरल स्टोर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग

किराना स्टोर में लगी आग

24 DEC 22

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में जनरल स्टोर की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:00 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली। मौके पर एक 19 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है और ना ही किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना है।

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 5:50 पर विकासपुरी के डीडीए मार्केट स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। जनकपुरी, हरि नगर और आसपास के फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली गाड़ियां तुरंत भेजी गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 55 कर्मियों की टीम लगी हुई है।


23 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली नगर निगम : शैली ओबेरॉय को  AAP ने मेयर पद की उम्मीदवार बनाया, आले मोहम्मद इकबाल होंगे डिप्टी मेयर उम्मीदवार 

शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार

23 DEC 22

नई दिल्ली : शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार होंगी. शैली पटेल नगर विधानसभा के वार्ड 86 से पार्षद हैं. आम आदमी पार्टी ने आज यह घोषणा की. आम आदमी पार्टी की तरफ से डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे. मोहम्मद इकबाल मटिया महल के वार्ड 76 से पार्षद हैं.

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 सीटों में से 134 और भाजपा को 104 सीटें मिलीं थी. इस तरह से आम आदमी पार्टी  के पास बहुमत है. 6 जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होनी है. इसी में मेयर और डिप्टी मेयर पर फैसला होगा.  भाजपा के कुछ नेताओं ने हार के बाद घोषणा की थी कि मेयर भाजपा का ही बनेगा। इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था की भाजपा की तरफ से हमारे निगम पार्षदों से संपर्क करने के लिए फ़ोन आ रहे हैं शायद उनको खरीदना चाहते हैं. इस बात को लेकर यही अटकले तेज थी कि कहीं मेयर के चयन के वक्त कोई बड़ा उल्टफेर हो सकता है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा को  फरीदाबाद में विजिलेंस टीम ने रिश्वत कांड में रंगे हाँथ पकड़ा 

30 हज़ार की रिश्वत लेने वाले उत्तर प्रदेश के दरोगा को विजिलेंस के लोग गिरफ्तार करके ले जाते हए

दरोगा सुरेन्द्र सिंह एक लड़की को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को बचाने के लिए रकम की डिमांड कर रहा था.

23 DEC 22

नई दिल्ली : हापुड़ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस व्यवस्था को साफ़ सुथरा बनाये रखने के लिए बहुत सख्त कदम उठाये हैं और कई रिश्वतखोरों को बाहर का रास्ता भी दिखाया है. किन्तु आज भी उत्तर प्रदेश पुलिस के कई लोगों ने रिश्वत लेना बंद नहीं किया है. ऐसा ही उत्तर प्रदेश पुलिस का एक रिश्वतखोर दरोगा रिश्वत लेने के लिए हरियाणा तक जा पहुंचा। लालच में डूबा यह दरोगा राज्य की विजिलेंस द्वारा रंगे हांथों पकड़ा गया.  थाना बाबूगढ़ में एक किशोरी को भगा ले जानें के आरोपियों की मदद के बदलें फरीदाबाद में 30 हजार की रिश्वत लेते हुए हरियाणा की विजिलेंस टीम ने रंगें हाथों गिरफ्तार किया. रिश्वत लेने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर- 81 पहुंच गया था. शिकायत मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार बुढ़ना गांव निवासी आदेश के भाई के खिलाफ हापुड़ के बाबूगढ़ थाना में किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. इस मामले की जांच बाबूगढ़ थाने का सब- इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह कर रहा था.

22 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में फिर 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत

22 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ एक दुष्कर्म. यह मामला भलस्वा डेरी इलाके का है. पुलिस स्टेशन में एक 4-5 साल की बच्ची के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई गई. बच्ची का पता लगाने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया. रात में मस्जिद से अनाउंसमेंट भी किया गया और बच्चे की तस्वीर सभी पुलिस अधिकारियों को भेजी गई. पुलिस को बच्ची गंभीर हालत में मिली जिसको अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद रिपोर्ट में रेप की पुष्टि कर दी गई है. मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला हैवान फरार है और देखना यह है की पुलिस कब तक उसको पकड़ती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए सब-वेरिएंट BF.7 पर हाई लेवल मीटिंग

22 DEC 22

नई दिल्ली : चीन में कोरोना फिर से तबाही मचा रहा है. भारत में भी इस नए वेरिएंट के खौफ से राजनैतिक प्रशासनिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. भारत में भी कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट BF.7 के चार केस मिले हैं. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए. पीएम ने कहा, ‘कोराना अभी खत्म नहीं हुआ है. इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाकी जगहों पर सतर्कता और बढ़ाई जाए.’ पीएम मोदी ने जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर फोकस के साथ मजबूत निगरानी की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने सभी लोगों को मास्क पहनने को कहा है. गौरतलब बात यह है की जब कोविड की गति थम गई थी तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश दिया था उन्होंने कहा था “करोना को यह मत समझो की वह चला गया है इसलिए मास्क पहनना न छोड़ें”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग में कहा, ”कोविड को लेकर पूरी तैयारी रखिए. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है.” उन्होंने राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट कराने की सलाह दी.” मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के अधिकारी, सिविल एविएशन के अधिकारी, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर मौजूद रहे. बैठक में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए.


चीन में नए वेरिएंट से लाशों का अंबार लगने लगा है

22 DEC 22

बीजिंग : चीन में कोरोना वायरस की नई लहर ने दुनियाभर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है. संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में आने वाले दिनों में रोजाना एक मिलियन यानी करीब 10 लाख कोविड मामले सामने आ सकते हैं. साथ ही 24 घंटों में 5000 लोगों की कोरोना से मौत हो सकती है. हालांकि, चीन हमेशा की तरह अपने आंकड़े नहीं दिखा रहा है. चीन ने कोविड डेटा भी रिलीज करना बंद कर दिया है.

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में लंदन स्थित एक एनाटिक्सि फर्म एयरफिनिटी लिमिटेड के आंकड़ों का हवाला दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जीरो कोविड पॉलिसी को जब से हटाया गया है, तब से ही ओमिक्रॉन का नया सब-वेरियंट ज्‍यादा आक्रामक हो गया है. इसकी वजह से अगले एक महीने के अंदर कोरोना के नए मामलों की संख्‍या 3.7 लाख तक हो सकती है. मार्च में ये आंकड़े 4.2 मिलियन (45 लाख) तक पहुंच सकते हैं.

चीन ने कोविड संक्रमणों की कोई विस्तृत संख्या जारी नहीं की है, लेकिन बीजिंग में संक्रमण दर 50 प्रतिशत से अधिक हो सकती है, यहां तक कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में यह संख्या 70 प्रतिशत से अधिक हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिति गंभीर है. रिपोर्ट के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट से अपेक्षाकृत कम लोगों की मौत होती है, मगर देश की बड़ी बुजुर्ग आबादी के कारण यह वेरिएंट चीन को भारी झटका दे सकता है.

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में कोरोना वायरस के प्रकोप से चीनी राजधानी के अस्पताल भर गए थे. इसमें कहा गया, अस्पताल भरे हुए हैं. 104 डिग्री बुखार वाले बुजुर्ग मरीजों के पास अस्पतालों के बाहर छह घंटे इंतजार करने या फिर घर जाने का विकल्प है. कई घर जाने का विकल्प को चुन रहे हैं. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को केवल दो अतिरिक्त मौतों की घोषणा की. रिपोर्ट में कहा गया है, चीन में कोई भी यह नहीं मानता है कि मरने वालों की संख्या इतनी कम है. क्योंकि कई लोगों ने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों या पड़ोसियों की मौत देखी है.


21 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

चार्ल्स शोभराज :  बिकनी किलर होगा 19 साल बाद नेपाल की जेल से रिहा

21 DEC 22

नई दिल्ली : काठमांडू: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा किया जाएगा.  नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने आज शोभराज की रिहाई का आदेश दिया. चार्ल्स शोभराज 1970 के दशक में एशिया महाद्वीप में हत्याओं का दोषी है. नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि 78 वर्षीय शोभराज, जो कि दो उत्तरी अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में है, को स्वास्थ्य के आधार पर मुक्त किया जाना चाहिए.

अदालत ने कहा “यदि”अगर उसके खिलाफ जेल में रखने के लिए कोई अन्य मामला लंबित नहीं है, तो यह अदालत आज उसकी रिहाई और … 15 दिनों के भीतर उसे अपने देश लौटने का आदेश देती है.”

इस खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :


नशा मुक्त भारत अभियान :  उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जला डाली नशे की लंका

21 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आज “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त की गई दवाओं का दहन कर नष्ट कर दिया गया. इस अवसर पर पुलिस आयुक्त एवं निस्तारण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे. उपराज्यपाल, जिन्होंने एक मशीन में नशीले पदार्थों के का दहन कर दिया. इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल राजधानी में नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। नष्ट की गई ड्रग्स का अनुमानित मूल्य 1513.05 करोड़ बताया गया है.

इस खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :


SDM के तुगलकी फरमान से सिख समुदाय में रोष 

21 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रशासन के एक तुगलकी फरमान ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया, जहां एसडीएम ने गुरुद्वारे को लेकर एक आदेश जारी किया. हालांकि लोगों के रोष को देखते हुए एसडीएम के इस आदेश को डीएम ने रद्द कर दिया.

दरअसल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 21 में बीते दिनों गुरुद्वारे को लेकर रोहिणी के एसडीएम ने एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया. रोहिणी एसडीएम शहजाद आलम ने इस संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आने वाली संगतों की संख्या खुलने का समय और शोर प्रतिबंध के संबंध में एक आदेश जारी कर दिया.

एसडीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गुरुद्वारा में एक समय में 10 से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं करने के आदेश जारी किये. इसके अलावा शाम को 7:15 से 8:15 बजे तक की सीमित समय सीमा के दौरान माइक के उपयोग के बिना गुरुद्वारा खोलने का आदेश जारी किया. हालांकि गुरुद्वारा साहिब रविवार को सुबह 6.45 बजे से 7.15 बजे तक खोला जा सकता है. इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं को गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिना माइक के और अनुमत शोर सीमा के भीतर पाठ/कीर्तन करने की अनुमति दी गई. जबकि गुरु नानक साहिब जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोई समय सीमा नहीं होगी. इस आदेश के बाद सिख समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया. तमाम सिख समुदाय के लोगों ने इस आदेश को गलत बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है.

स्थानीय लोगों के साथ साथ कई सामाजिक संस्था के लोगों ने भी इस आदेश का विरोध किया, जिसके बाद आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा, और एसडीएम के इस आदेश को डीएम ने रद्द कर दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
बहरहाल अभी इलाके में शांति का माहौल स्थापित है, और सिख समुदाय के लोगों ने भी इस बाबत लोगों से शांति की अपील की है. हालांकि शांति व्यवस्था कायम रखने के मकसद से दिल्ली पुलिस द्वारा भी समय समय पर दौरा किया जा रहा है, ताकि हर परिस्थिति में यहां पर शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द का माहौल बरकरार रहे.


लूट और हत्या : मोबाइल लूटने के खातिर युवक की हत्या

21 DEC 22

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली कल रात कमला मार्किट इलाके में जाकिर हुसैन कालेज के पास नदीम नाम का युवक की हत्या कर दी गई. कल रात जब दिल्ली में चारों तरफ धुंध छाई हुई थी वहीं बस्ती की सुनसान गली में खड़े ऑटो में नदीम नाम का युवक शराब पी रहा था. तभी एक शख्स आया और उसने उसके मोबाइल को लूटने की खातिर उसका गला चौक कर दिया इसके बाद इसका मोबाइल लेकर फरार हो गया. पुलिस बेहोश हालत में नदीम को पास के LNJP अस्पताल में ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटो लेकर हत्यारे का सुबह तक लगा पता लगा लिया. आरोपी मारने वाला उत्तर प्रदेश अमरोहा का रहने वाला है जो यहां पर दिल्ली में कैटरिंग का काम करता था. इस हत्या का मकसद मोबाइल लूटना था.


तालिबान और पाकिस्तान : पाकिस्तान ने कार्यवाही करते हुए 33 तालिबानी आतंकी मारे

21 DEC 22

नई दिल्ली : पाकिस्तान में तालिबानी आतंकी अब आतंक का पोषण करने वाले पाकिस्तान के जी का जंजाल बन गए हैं. इस बार उन्होंने काउंटर टेररिज्म सेंटर को अपना निशाना बनाया. पाकिस्तान के बन्नु जिले में स्थित इस काउंटर टेररिज्म सेंटर पर तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने कब्जा कर लिया. जिसके बाद करीब 40 घंटे चले ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना ने सभी 33 आतंकियों को मार गिराया. अपने लोगों के मारे जाने के बाद तालिबान गुस्से में है और इसका बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़ा करने की तैयारी में लगा है.


20 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

कोहरे का सितम : दिल्ली ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर

कश्मीरी गेट, दिल्ली

20 DEC 22

नई दिल्ली : Delhi Fog : दिल्ली में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. दो दिनों से दिल्ली में धुंध की परत छाना शुरू हो गई है. आज रात यमुना के किनारे रिंग रोड़ पर घने कोहरे ने चादर पसार दी है. रात होते ही सड़कों पर कोहरे के कारण विजीबल्टी बहुत कम हो गई है. वाहन चालकों ने भी दुर्घटना के जोखिम से बचने के लिए धीमी गति से वाहन चलाने शुरू कर दिए हैं.
धुंध के इस आलम में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कई सड़कों की जगह जगह लाइटें बंद पड़ी दिखाई दी. इससे दुर्घटना का खतरा ओर भी बढ़ गया है


सतर्कता : दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अकेले पकड़े दो भागते मोबाइल स्नैचर

गिरफ्तार स्नैचर फरमान और अरबाज

राजधानी दिल्ली में मोबाइल स्नैचर्स ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है. हर दिन दिल्ली में सैंकड़ों स्नैचिंग के मामलों के बाद स्नैचरों की गिरफ्तारी की संख्या कम कम है.

20  DEC 22

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करके भाग रहे दो लड़कों को एक सिपाही जिसका नाम धन सिंह है दौड़ कर पकड़ा.

स्नैचर श्रद्धानंद मार्किट में एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे. सामने से आ रहे सिपाही धनसिंह को शोर सुनाई दिया और सामने से भाग कर आते हुए यह दोनों स्नैचर दिखाई दिए. वर्दी में पुलिस वाले को आता देख गली में भागे. धन सिंह ने इनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. इसने अपना नाम फरमान (20) बताया. इसके दूसरे साथी का नाम अरबाज (21) है. इनके पास से छपटमारी किया हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया. यह दोनों आरोपी  पुरानी दिल्ली के रहने वाले हैं ।

एक साथ दोनों स्नैचर्स को पकड़ने वाला सिपाही धनसिंह

इस तरह सिपाही की सतर्कता से यह दोनों आरोपी पकड़े गए किंतु यह बात सच है कि अभी भी पुलिस स्नैचिंग की वारदातों को लगाम लगाने में नाकामयाब है.

19 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

जेल में खेल : अपराधियों और अधिकारियों की मिलीभगत की खुली पोल

नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की मंडोली जेल में विजिलेंस की अचानक छापामारी में मोबाइल और चाकू मिले है. जेल में सजा काट रहे अपराधियों के पास से 8 मोबाइल और आधा दर्जन चाकू बरामद हुए हैं.
इस मामले में दो डिप्टी सुप्रीटेंडेंट, और तीन हेड वार्डन पर कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

 

स्पेशल सेल : मेवात का कुख्यात तौफीक उर्फ नंगा गिरफ्तार

तौफीक और उसके गैंग के लोग मिलकर राजस्थान, हरियाणा से पशु चोरी जैसे अपराध भी किया करते थे 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी अत्तर सिंह और उनके सह अधिकारियों इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मेवात के कुख्यात अपराधी तौफीक उर्फ नंगा गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है. तौफीक दिल्ली में गन प्वाइंट पर अपहरण और डकैती के मामले का आरोपी था और पिछले दो साल से फरार था.
अदालत द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी भी घोषित किया गया था. इसने पहले दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था.

जुल्म : 15 साल की बच्ची की शादी कर बनाया गर्भवती

नई दिल्ली : आज भी हमारे देश में कठोर कानून की अनदेखी कर बच्चियों के बाल विवाह करवाए जाते हैं. बाल विवाह का एक मामला राजधानी दिल्ली में आया है. सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के दरियागंज में एक मुस्लिम परिवार ने अपनी 15 साल की बच्ची की जबरन शादी करवा दी. जब बच्ची बच्ची को गर्भवती हो गई तो बच्ची को गर्भ गिराने की दवाइयाँ खिलाई गयी.

सूत्रों का कहना है बच्ची को खूब मारा पीटा और अनेक प्रकार से यातनाएं दी जाती थी

सेंधमारी : दिल्ली के सिविक सेंटर की 21 वीं मंजिल में चोरी 

पुलिस की गिरफ्त में सिविक।सेंटर में चोरी करने वाला

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के दिल्ली नगर निगम के मुख्याल्य सिविक सेंटर में सेंधमारी करके माल ले जाते हुए सेंधमार पकड़ा गया है. इसका नाम शाहन बताया गया और यह नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के खजुरी खास का रहने वाला है।  गौरतलब बात यह है मध्य जिला डिस्ट्रिक्ट की प्राइम लोकेशन पर बनी इस इमारत की सुरक्षा बहुत चाक चौबंद रहती है इसके बावजूद भी सुरक्षा में सेंध लग गई. आधी रात के वक्त यह चोर दीवार के किनारे लगे पीपल के पेड़ के सहारे सिविक सेंटर की दीवार से कूदा और सिविक सेंटर की खिड़की का शीशा तोड़ कर दिल्ली नगर निगम की 21 वीं मंजिल में घुस गया. यह निगम।का भाषा विभाग, फैक्ट्री लाइसेंस विभाग, श्रम कल्याण विभाग है. इसने वहां से 8 लैपटॉप, CPU बोरे में भर लिए और जहां इसने अपना ई रिक्शा खड़ा किया हुआ था उधर की तरफ जा रहा था. उसी वक्त सिविक सेंटर के ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने इसे माल ले साथ पकड़ लिया ।
सूत्रों का कहना है की जब ईस्ट दिल्ली नगर निगम को सिविक सेंटर में शिफ्ट किया गया था उस शिफ्टिंग के दौरान बहुत से लेबर शिपिंग के दौरान आई थी. उसी में से यह एक था जिसे कीमती सामान के रखे जाने की जानकारी थी. यह सेंधमार चोरी का माल ले जाने के लिए ई रिक्शा भी लेकर आया था जिसे इमारत की दीवार के साथ लगाया हुआ था.
सिविक सेंटर के पास बने कमला मार्किट पुलिस स्टेशन में सूचित किया गया और इस सेंधमार को चोरी के माल सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया.

FIFA विश्वकप फुटबाल 22 : अर्जेंटीना, फ्रांस को हरा कर बना विश्व का फुटबाल चैम्पियन 

नई दिल्ली : Argentina vs France, FIFA World Cup 2022 Final : अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच रविवार को दोहा के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के सुपर से ऊपर रोमांचक फाइनल मुकाबले में 36 वर्षों के बाद अर्जेंटीना फुटबाल का विश्व चैंबियन बना. पिछली दो बार के चैंपियन अर्जेंटीना ने बहुत ही ज्यादा रोमांचक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप बनने का गौैरव हासिल कर लिया. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम साल 1978 और साल 1986 में विश्व चैंपियन बनी थी. फाइनल मुकाबला एक्स्ट्राटाइम में 3-3 से बराबर रहा था.  फाइनल मुकाबले की खास बात फ्रांस के सुपरस्टार एमबाप्पे की हैट्रिक भी रही, तो वहीं करीब अपना आखिरी विश्व कप खेलने वाले लियोनेल मेसी ने भी मुकाबले में दो गोल दागे.

संपूर्ण खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

19 DEC : FIFA विश्वकप फुटबाल 22 में फ्रांस को पराजित कर अर्जेंटीना बना फुटबाल का बादशाह https://bit.ly/3YA6FTU

18 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

कार हादसा :  फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को बेकाबू कार ने मारी टक्कर

आरोपी कार चालक

18 DEC 22

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक बेकाबू कार की चपेट में तीन बच्चे आ गए. सुबह तकरीबन 9 बजे प्रताप नगर के रहने वाले गजेंद्र (30) लीलावती स्कूल के पास अपनी ब्रीजा कार चला रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई.
दुर्घटना के शिकार हुए बच्चों की उम्र 10, 4  और 2 वर्ष है. जिले के उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने  बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई हैं।  कार व चालक पुलिस हिरासत में ले लिया है। 

नौसेना का जल वीर : नौसेना में आगमन हो रहा है शत्रु की पनडुब्बियों के शिकारी का

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है । भारत की नेवी का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट को 20 दिसंबर को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली में लॉन्च किया जाएगा. इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने तैयार किया है. यह देश के लिए एक उपलब्धि मानी जाएगी. 77.6 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा यह पोत दुश्मन की पनडुब्बियों का शिकार करने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम है।

सेना का बल :  विध्वंसक युद्धपोत आने से नौ सेना बनी महाबली

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आजस्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ को भारतीय नौसेना में शामिल करेगे। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा।

17 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

नशे की तस्करी :  विदेश महिला के पेट से निकली 15 करोड़ की कोकिन

15 करोड़ के कोकिन कैप्सूल

17 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्‍ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से करीब 15 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है. दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट के कस्‍टम अधिकारियों के मुताबिक, जिस महिला से कोकिन बरामद हुई वह गिनी गणराज्‍य की रहने वाली है. उन्‍हें महिला को लेकर पुख्‍ता सूचना मिली थी. कस्‍टम अधिकारियों ने जब एयरपोर्ट से निकलते वक्‍त महिला को रोककर पूछताछ की तो महिला ने खुलासा किया कि उसने नशीले पदार्थ के कैप्‍सूल निगल लिए हैं, जिसके बाद फौरन महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. बाद में महिला के शरीर से नशीले पदार्थ बरामद किए गए.

संपूर्ण खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के पेट में मिले 15 करोड़ के कैप्सूल https://bit.ly/3G0us8n

 

विश्वकप क्रिकेट : भारत के ब्लाइंड बने विश्व चैंपियन, क्रिकेट के विश्वकप पर कब्जा

17 DEC 22

नई दिल्ली : भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर ब्लाइंड विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया है. फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने बांग्लादेश को 278 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 157 रनों पर ही सिमट गई और ये मुकाबला हार गई. बता दें कि इससे पहले पूरे टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. ब्लाइंड विश्व कप का खिताबी मुकाबला बैंग्लुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर भारतीय टीम ने मुकाबले शानदार अंदाज़ में अपने नाम करते हुए धमाल मचा दिया है. लोग भी भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर की सराहना कर रहे हैं.

हादसा : एक परिवार के पांच लोग आग में झुलसे

17 DEC 22

नई दिल्ली : थाना फतेहपुर बेरी रात 11:47 बजे थाना फतेहपुर बेरी में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि एफ ब्लॉक, एफ-14 हरस्वरूप कॉलोनी फतेहपुर बेरी में एक घर में आग लगी है कोई अंदर नहीं फंसा हुआ है. फोन आने के तुरंत बाद थाना फतेहपुर बेरी थाना इंचार्ज अपने स्टाफ के साथ दिए गए पते पर पहुंचा, जहां पांच लोग थे जो आग लगने की घटना में घायल पाए गए.
सभी घायलों को एम्स और सफदरजंग अस्पताल भेजा गया. स्थानीय पूछताछ में पता चला कि अभिनय गुप्ता (35) ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी. उसी बंद कमरे में मौजूद अपने परिवार के सदस्यों से उसकी बहस हुई थी. इसके बाद अभिनव गुप्ता ने तेल डाल कर खुद को जलाने की कोशिश की. आग को बुझाते समय परिजन झुलस गए थे.

अभिनय गुप्ता और उनकी मां परशिला गुप्ता (65) को एम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया और बाकी तीन लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनय गुप्ता 50% जल गया था और उसकी माँ भी 20% जल गई थी और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण दोनों बयान देने के लिए अयोग्य थे और नेहा (30) और उसके दो नाबालिग बेटों के हाथ और पैर मामूली रूप से झुलसे थे.

फर्जीवाड़ा : दिल्ली में पकड़ा गया फर्जी जज

16 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने फर्जी जज को किया गिरफ्तार. आरोपी का नाम नरेंद्र कुमार अग्रवाल है. पुलिस का दावा है कि नरेंद्र कुमार ने समयपुर बदली सब डिवीज़न के एसीपी को व्हाट्सएप मैसेज किया, जिसमें उसने कहा कि वह एक रिट पिटीशन के लिए समयपुर बादली थाने विजिट करेंगे. एसीपी ने इसका मैसेज एसएचओ को भेजा.

कथित जज जब थाने पहुंचा तो उसने एसएचओ से बातचीत करते हुए उसने कहा कि वह रिट पिटीशन को निपटाने के लिए 5 लाख रुपये लेंगे. इस पर एसएचओ को शक हुआ और जांच के बाद ये पता चला कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति फर्जी है.

स्कूल में क्रूरता : दिल्ली में एक अध्यायपिका ने अपनी छात्रा को पहली मंजिल से फैंका

16 DEC 22

नई दिल्ली : आज सुबह डीबीजी रोड सरकारी प्राइमरी स्कूल की महिला शिक्षक द्वारा एक स्कूली बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया गया. गीता देशवाल नाम की शिक्षिका ने पहले वंदना नाम की एक छात्रा को कागज काटने वाली कैंची से मारा और फिर बच्ची को पहली मंजिल की कक्षा से नीचे फेंक दिया.  घायल बच्ची का बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसे डॉक्टर द्वारा खतरे से बाहर बताया गया है. आरोपी महिला शिक्षक 5 वीं कक्षा को पढ़ाती है. आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उसके खिलाफ गवाही के 307 का मुकद्दमा दर्ज किया गया है.

16 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

दुष्ट का दुष्कर्म : मदरसे के मौलवी ने किया मुंह काला

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी मौलवी इसरार

15 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना इलाके में चल रहे मदरसे में 12 साल के युवक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार किया है. मोहम्मद इसरार नाम के आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार करके लाई है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश करने ले जायेगी.

चांदनी चौक अग्निकांड : इमारतों के गिरने का सिलसिला जारी है

15 DEC 22
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलैक्ट्रिक बाजार में अभी तक की सबसे बड़ी आग लगी थी जो अभी तक धधक रही है. 24 नवंबर गुरुवार की रात यह आग लगी और धीरे धीरे विकराल रूप लेकर मार्किट की कई दुकानों को विध्वंस कर डाला था.

12 दिनों बाद भी चांदनी चौक भागीरथ पैलेस में जो आग लगी थी उसमें आग और पानी का असर अब दिखाई देने लगा है. इस हादसे में कमजोर हुई इम्मारते अब एक के बाद एक बिल्डिंग गिर रही है. क्योंकि इस आग को बुझाने का काम तीन दिन तक चलता रहा था. फायर बिग्रेड के 200 पानी के टैंकर इस आग को बुझाने में जुटे रहे थे.

श्रद्धा हत्याकांड : श्रद्धा की डीएनए रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • पुलिस को पहले से ही पूरा शक था जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की हैं क्योंकि अफताब ने अपनी निशानदेही पर इनको बरामद करवाया था. पोलिग्राफ टेस्ट के दौरान भी आरोपी अफताब ने इस बात को कबूला था. CFSL की रिपोर्ट आने के बाद इस हत्याकांड के हत्यारे को सजा दिलवाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

15 DEC 22

नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस की मेहनत रंग लाई है और सनसनीखेज हत्याकांड में खुलासा हुआ है. पुलिस ने जो जंगल से हड्डियों को बरामद किया था, उन हड्डियों की डीएनए जांच से श्रद्धा के पिता का डीएनए मैच हो गया है. अब तस्वीर साफ हो गई है कि वो हड्डियां श्रद्धा की ही थी. इस संबंध में सीएफएसएल रिपोर्ट आ गई है। आफताब की पोलिग्राफ रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है.

14 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

एसिड अटैक : दिल्ली में  छात्रा पर एसिड फैंका गया

छात्रा पर एसिड अटैक करते बाइकर्स
  • ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से मंगवाया गया था एसिड.

  • ऑनलाइन कंपनियों को एसिड की बिक्री पर पुलिस करेगी कठोर निर्देश जारी.

14 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं पर एसिड फैंकने की घटनाओं पर विराम लगा हुआ था बुधवार अचानक वेस्ट दिल्ली के मोहन गार्डन में सुबह के 7 बजे एक 17 वर्षीय छात्रा पर एसिड से हमला किया गया. यह हमला इस वक्त हुआ जब छात्रा स्कूल जा रही थी. सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा ने देर शाम पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि ” मोहन गार्डन थाने इलाके में एक छात्रा पर दो बाइक सवार लड़को ने एसिड फेंका. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और इसके मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और हर्षित को गिरफ्तार कर लिया गया. एसिड कांड में शामिल तीसरे आरोपी  वीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है”.

पुलिस के अनुसार सचिन अरोड़ा की छात्रा से मित्रता थी और कुछ महीने से छात्रा ने सचिन से मित्रता तोड़ दी थी और वह उससे बात भी नहीं करना चाहती थी, इसी बात से तिलमिला कर सचिन अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस को गुमराह करने के लिए सचिन अरोड़ा के साथी वीरेंद्र सिंह ने प्लान तैयार किया. पहले से वीरेंद्र सिंह ने सचिन अरोड़ा का मोबाईल लिया और कपड़े पहन कर दूसरी जगह पर चला गया । ताकि जांच हो तो पुलिस को लगे कि सचिन की लोकेशन कहीं और थी। आरोपियों ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था.

साइबर अटैक : AIIMS दिल्ली पर चीन से हुआ था सायबर अटैक, सर्वर्स से डेटा की हुई रिकवरी.

14 DEC 22

नई दिल्ली :  सायबर सिक्योरिटी के कथित उल्लंघन के लिए सर्वर्स की सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार एनालिस्ट्स में से दो को निलंबित किया गया है. हैकर्स ने AIIMS के 40 फिजिकल सर्वर्स में से पांच में सेंध लगाई थी. सर्वर्स की सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार दो एनालिस्ट्स को निलंबित हुए हैं. हॉस्पिटल की सर्विसेज को मैनुअल तरीके से चलाया जा रहा है.

एलएनजेपी अस्पताल  : मरीजों को दी जा रही हैं लंबी तारीखें

14 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बिहार का एक गरीब मरीज को अपनी गुहार लगाने दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचना पड़ा। दरअसल इस मरीज को अस्पताल ने MRI की तारीख दो वर्षों की दे डाली. मरीज की पर्ची पर 15/7/2024  तारीख दिए जाने के बाद मरीज ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. मरीज की ओर से अशोक अग्रवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका।

13 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश : एक तस्वीर ने हिमाचल की राजनीति में गर्मी ला दी है

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (सांसद)

13 DEC 22

नई दिल्ली : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है और मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू की ताजपोशी कर दी गई है. दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए प्रबल आकांक्षी थी. किंतु कांग्रेस के तीन बड़े नेता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल, और राजीव शुक्ला के निर्णय ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उनका मानना यह है की 50 वर्ष तक उनके पति ने कांग्रेस की सेवा की है तो उनके योगदान को देखकर कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री घोषित कर देगी.

किंतु कांग्रेस ने वंशवाद की परंपरा को एक तरफ करके सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया. इस चुनाव में जीत कर आए वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य को भी साइड लाइन कर के मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बना दिया.

अब जब से हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रतिभा सिंह की मुलाकात की तस्वीर सामने आई हैं. तब से बड़ी-बड़ी अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है. यह तस्वीर जयराम ठाकुर ने अपने टि्वटर हैंडल पर डाली थी और लिखा था कि प्रतिभा सिंह से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की थी. लोगों ने लिखा की यह तस्वीर बता रही है की भाजपा का ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है और कुछ ही महीने बाद सुक्खू का सुख चैन छीनने वाला है.

धर्म परिवर्तन : उत्तर प्रदेश में 80 मुसलमानों की हिंदू धर्म में वापसी 

13 DEC 22

नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर:  तितावी थाना क्षेत्र, बघरा के योग साधना यशवीर आश्रम जिला रामपुर में 80 मुस्लिम लोगों ने यज्ञ विधिपूर्वक हिंदूधर्म में वापसी की है. ये सभी 10 वर्ष पूर्व मुस्लिम धर्म में शामिल हो गए थे. इन लोगों ने आजमखान के कायकर्ताओं पर दवाब बना कर मुस्लिम धर्म अपनाने और जमीने हड़पने का आरोप लगाया है.

उमर खालिद : दिल्ली दंगों का आरोपी बाहर आएगा

13 DEC 22

नई दिल्ली :  दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर आएगा.  दिल्ली की कड़कड़ डूमा कोर्ट ( Karkardooma Court) ने अंतरिम जमानत मंजूर की हैं. पूर्व JNU के छात्र संघ नेता उमर खालिद को एक हफ्ते के लिए 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक की जमानत मिली है. Umar Khalid उमर खालिद को बहन के विवाह के मौके पर शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिली है.

माओवाद पर वार : बिहार में CRPF ने ढूंढ निकाला हथियारों का जखीरा

माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार

13 DEC 22

नई दिल्ली : बिहार : सीआरपीएफ और बिहार पुलिस की 205 कोबरा बटालियन ने औरंगाबाद, बिहार में एक संयुक्त अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल के लडुइया पहाड़ से सर्च ऑपरेशन के दौरान तलाशी और नष्ट करने के अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए.

भारत चीन में टकराव : भारत और चीनी सैनिकों में सीमा पर झड़प.

13 DEC 22

नई दिल्ली : भारत के साथ चीन विवाद के नए नए पैदा कर रहा है . एक बार फिर सीमा पर विवाद खड़ा कर दिया. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प (India-China LAC Border Clash) की खबर है.  जानकारी के मुताबिक, तवांग के यांगत्से  इलाके में एलएसी पर दोनों सेनाओं (Indian Army) के बीच ये झड़प 9 दिसंबर की रात हुई.

इस झड़प के दौरान चीन की तरफ से पत्थरबाजी हुई. भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया. इस झड़प में दोनों सेनाओं के सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. इस झड़प के बाद भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की. जिसके बाद मामला सुलझा लिया गया.

12 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

शोर पर रोक : दिल्ली में तेज आवाज करने वालों पर जुर्माना

12 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगा दी है. अब दिल्ली में किसी भी प्रकार की शोर मंचाने वाली एक्टिविटी करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने  अपने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है. ध्वनि कानून का उल्लंघन करने वालों से एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा.

राजनीती की बकबक : कांग्रेस नेता राजा पटोरिया की भद्दी बयानबाजी पर FIR दर्ज 

12 DEC 22

नई दिल्ली : कांग्रेस के नेता राजा पटोरिया के विवादित बयान से कांग्रेस फिर विवादों में घिर गई है. राजा पटोरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहने की बात कही है. राजा पटोरिया ने कहा कि “आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यक लोगों का जीवन खतरे में है और यदि जीवन और संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो”. इस तरह के बयान पर कांग्रेस ने अपने नेता के इस घटिया बयान से पल्ला छाड़ लिया है. कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा ” कांग्रेस अहिंसा पर कायम है इस प्रकार के बयान पर राजा पटोरिया को मांफी मांगनी चाहिए”.

राजा पटोरिया के इस ब्यान पर मध्य प्रदेश के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने FIR दर्ज करवाई है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान के लिए राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एस.पी. को दे रहा हूं. वर्तमान कांग्रेस इटालियन कांग्रेस है.

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया आई है और कड़े शब्दों में उन्होंने बयान की निंदा की है.

सीएम ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है. माननीय मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं. संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है. मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं. यह विद्वेष की पराकाष्ठा है. यह घृणा की अति है. कांग्रेस की असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं. ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा. एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा.’

इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान के लिए राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एस.पी. को दे रहा हूं. वर्तमान कांग्रेस इटालियन कांग्रेस है.

IGI एयरपोर्ट : भीड़ भाड़ की शिकायतों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे एयरपोर्ट

12 DEC 22

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के चेक-इन के दौरान बहुत देरी होने  शिकायतों के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर सोमवार को एयरपोर्ट ही पहुंच गए. रविवार को बहुत-से यात्रियों को काफी लम्बा इंतज़ार करना पड़ा था, और उनमें से कई ने सोशल मीडिया पर इस दिक्कत के बारे में पोस्ट किया, तथा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) के टर्मिनल 3 (टी3) पर मौजूद भीड़ की तस्वीरें भी शेयर कीं.

दिल्ली एयरपोर्ट तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चार-सूत्री योजना बनाई है, ताकि एयरपोर्ट पर भीड़ को घटाया जा सके, और चेक-इन के दौरान ज़्यादा भीड़ होने और लम्बी कतारें लगने की शिकायतें दूर की जा सकें. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में भी अधिकारियों से मुलाकात की थी.

एक्स-रे स्क्रीनिंग सिस्टम बढ़ाए जाएंगे, रिज़र्व लाउन्ज को खत्म किया जाएगा, और ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (ATRS) मशीन व दो एक्स-रे मशीनें इन्स्टॉल की जाएंगी. दो एन्ट्री प्वाइंट – गेट 1ए तथा गेट 8बी को यात्री प्रयोग के लिए खोला जाएगा.

साइबर क्राइम : फोन मिस्ड काल के बाद 50 लाख खाते से निकले

12 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक शख्स के साथ जालसजी का अनोखा मामला सामने आया है. शख्स के अकाउंट से 50 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं. हैरानी की बात ये है कि पीड़ित ने किसी से ओटीपी तक साझा नहीं किया था. फिर भी उसके खाते से पैसे निकल गए.

मामला 13 नवम्बर का है. जानकारी के अनुसार जब पीड़ित अपने घर पर था उसी समय उसके फ़ोन पर अनजान नम्बर से कॉल आया. पीड़ित ने फोन उठाया लेकिन दूसरे तरफ से कोई आवाज़ नहीं आई. इसके बाद अलग- अलग नम्बर से कई बार फोन आते रहे. जिसमें कुछ मिस्ड कॉल थी. हालांकि पीड़ित ने 2-3 बार फ़ोन उठाया भी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज़ नहीं आई.

11 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

पुण्यतिथि : पूर्व CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत को याद किया गया

11 DEC 22

नई दिल्ली : शिमला : सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) दिवंगत जनरल बिपिन रावत को याद किया और कहा कि उनमें असीम ऊर्जा थी. 8 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों के साथ तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे.

नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि जनरल बिपिन रावत स्ट्रैटेजिक रॉकेट फोर्स के निर्माण पर काम कर रहे थे. नौसेना प्रमुख ने कहा, “वह उन प्रमुख लोगों में से एक थे, जिन्होंने अग्निपथ योजना की अवधारणा में योगदान दिया था और इसके नट और बोल्ट पर काम कर रहे थे. इस योजना को इस साल के मध्य में शुरू किया गया है.”

हिमाचल प्रदेश : सुखविंदर सिंह सुक्खू की शपथ में गांधी परिवार उपस्थित

11 DEC 22

नई दिल्ली : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ ले ली है. वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली. रविवार को शिमला में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे. गांधी परिवार के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रविवार को शिमला में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में शामिल पहुंचे थे.

मुकेश अग्निहोत्री को राज्य के के पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किए गए हैं. मुकेश अग्निहोत्री दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास करीबी माने जाते हैं और प्रतिभा सिंह के कट्टर समर्थकों में से एक हैं. हालांकि प्रतिभा सिंह के खेमे के बहुत से लोगों को सुक्खू के मुख्यमंत्री बनना राज नही आ रहा है.

दिल्ली बीजेपी : अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप पार्टी के हाथों बीजेपी की पराज  के बाद भाजपा के प्रदेश आदेश गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है.  आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है. उनके इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. दरअसल, एमसीडी चुनाव में बीजेपी की पराजय का कारण आदेश गुप्ता की कमजोर रणनीति का माना जा रहा है. आदेश गुप्ता जिस एरिया से आते हैं वहां से भाजपा की पूरी तरह हार हुई है वहां से एक सीट नहीं निकल सकी है.

10 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

♦ हिमाचल प्रदेश : सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल की प्रजा के नए प्रजापति

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कदम आगे बढ़ा दिया है.  इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद की होड़ में कई नाम सामने आने से प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर समर्थकों में नारेबाजी और हंगामा भी हुआ. इसके बाद कांग्रेश ने राजीव शुक्ला बघेल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पर्यवेक्षक बनाकर हिमाचल भेजा. कांग्रेस की इस तिकड़ी ने हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के लिए आए संकट पर विराम लगाकर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी है इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. कल यह शपथ दोपहर 12:00 बजे ली जाएगी

♦ भारत, बांग्लादेश वन- डे क्रिकेट :  भारत ने 409 रनों के पहाड़ के नीचे बांग्लादेश को रौंदा

10 DEC 22

नई दिल्ली :  India vs Bangladesh ODI Cricket Match : भारत और बांग्लादेश के तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के बल्लेबाज ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा.  ईशान किशन के 210 रन और विराट कोहली के 113 रनों ने बांग्लादेश के  खिलाफ 409 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर डाला. इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम 34 ओवर्स में 182 पर आउट हो गई. भारत को एक दिवसीय क्रिकेट मैच की श्रंखला के दो मैचो में हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने तीसरा और अंतिम एकदवसीय क्रिकेट मैच 227 रनों से जीत लिया है. ईशान किशन को मैच दिया गया.

♦ भारत, बांग्लादेश वन- डे क्रिकेट :  ईशान किशन का डबल धमाल

10 DEC 22

नई दिल्ली :  India vs Bangladesh ODI Cricket Match : भारत और बांग्लादेश के तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के बल्लेबाज ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा.  ईशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रन बनाए. इससे पहले सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरे शतक बना चुके हैं । इस प्रकार ईशान किशन डबल सेंचुरी लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन।गए हैं ।

♦ दिल्ली में दल बदलू राजनीति का ड्रामा : दो निगम पार्षदों के आप पार्टी जाने से लोगों लोग भड़के

10 DEC 22

नई दिल्ली  :  दलबदल कानून दिल्ली के निगम पर लागू नहीं होता है जिसका भरपूर फायदा 2 नवनिर्वाचित पार्षदों ने भरपूर उठाया.  नगर निगम चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के 2 नवनिर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आप (AAP) का दामन थाम लिया है. कांग्रेस के दो नव निर्वाचित पार्षदों के चले जाने से दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.

इस दलबदलू  सियासत की कहानी में जबरदस्त मोड़ तब आया जब इलाके के वो वोटर्स भड़क गए जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया था. इन पार्षदों को कांग्रेस से गद्दारी करना इलाके के वोटर्स को बर्दाश्त नहीं हुई.   हसन अहमद जो पूर्व में कांग्रेस हज कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं. उनके बेटे अली मेहंदी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा और रात को इलाके के लोगों ने लोगों ने जमकर नारेबाजी की और ऑफिस में तोड़फोड़ के साथ इनके पोस्टरों पर कालिख पोती तथा इनके पुतले जलाए.

इन नव निर्वाचित पार्षदों और इनके निर्देशक अली मेंहदी को कतई उम्मीद नहीं थी लोग इस कदर भड़क उठेंगे.  जन आक्रोश को देखकर घबराए अली हसन दोनों निगम पार्षदों को लेकर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए.  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा और अपने पिता हसन अहमद के सामने अपनी सफाई में अली मेहंदी ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने आप पार्टी पर आरोप लगाया है कि उसे बरगलाने के लिए आप पार्टी की तरफ से फोन आया था आप सुनिए इस सारे वाक्य को…

 

9 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

 हिमाचल चुनाव 2022 : हिमाचल में कांग्रेस में सीएम कुर्सी के लिए घमासान

 

9 DEC 22

नई दिल्ली शिमला : हिमाचल चुनाव 2022 के नतीजों ने फिर वही उसी दस्तूर को कायम रखा जिससे लिए हिमाचल में कहा जाता है कि हर पांच साल बाद पार्टी की सत्ता बदलती है. इस बार कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से पांच अधिक हैं, और भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं. आम आदमी पार्टी ने भी सरकार बनाने का दावा ठोका था मगर उसका शून्य सीट की प्राप्ति हुई.

इस जीत का मजा कांग्रेस चख नही पाई क्योंकि मुख्यमंत्री पद के लिए कई विधायकों ने दावेदारी ठोक दी. जिसमें सबसे पहली दावेदारी हिमाचल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह हैं. प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी से लोकसभा सांसद और हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. इनके अलावा तीन अन्य दावेदार हैं, पूर्व राज्य प्रमुख सुखविंदर सिंह सुखू, निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और हर्षवर्धन चौहान. मुकेश अग्निहोत्री का मानना ​​है कि राज्य विधानसभा में पार्टी की स्थिति को मजबूती से सामने रखने के लिए वह शीर्ष पद के हकदार हैं.

इसमें और भी नाम हैं. राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह राठौर का दावा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में गहरी विभाजित पार्टी को एक साथ लाया. कहा जाता है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने इस उम्मीद में चुनाव लड़ा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाएगा. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास हुआ है. इसमें सीएम को लेकर आलाकमान को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है. इस पहाड़ी राज्य में जीत के बाद कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है, क्योंकि इसके लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं. इसी को लेकर प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी.

गुजरात चुनाव 2022 : गुजरात में भाजपा का भोकाल, जीत का टूटा रिकॉर्ड

9 DEC 22

नई दिल्ली:  गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आए, जो रिकॉर्ड तोड साबित हुए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल कर ली. BJP ने विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की. गुजरात के इतिहास में कभी किसी पार्टी को इतना शानदार बहुमत नहीं मिल पाया था. इससे पहले, वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस जीत के बाद भाजपा का 32 वर्ष तक का शासन गुजरात में रहेगा.

इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली, जो उसका सबसे कम आंकड़ा है. भाजपा की जीत के साथ उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ा है.  कांग्रेस ने पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार वोट प्रतिशत भी खोया है और 61 सीटें के घाटे में रही है.

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की, और लगभग 13 फीसदी वोट शेयर उन्हें मिला, जिसकी बदौलत उन्हें अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज मिल गया है.

 हिमाचल चुनाव 2022 : दल बदलू राजनीति, कांग्रेस के दो 2 नवनिर्वाचित पार्षद आप में शामिल

नई दिल्ली : दलबदल कानून दिल्ली के निगम पर लागू नहीं होता है जिसका भरपूर फायदा 2 नवनिर्वाचित पार्षदों ने भरपूर उठाया.  नगर निगम चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के 2 नवनिर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आप (AAP) का दामन थाम लिया है. कांग्रेस के दो नव निर्वाचित पार्षदों के चले जाने से दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के इन दो नवनिर्वाचित पार्षदों के आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग के बाद एमसीडी में AAP के पार्षदों की संख्या 136 हो जाएगी. वहीं कांग्रेस के अब 9 से घटकर 7 पार्षद ही रह जाएंगे.

8 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय : AISA और ABVP ke छात्रों में भिडंत, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

8 DEC 22

नई दिल्ली :  नॉर्थ कैंपस में ABVP और AISA के छात्रों के बीच टकराव जारी है. दोनों संगठनों के बीच 7 दिसंबर को रामजस कालेज में टकराव हुआ. ABVP के छात्रों ने आरोप लगाया है AISA के छात्रों ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर कालेज की छात्राओं के साथ अभद्रता व्यवहार किया है । जब उनकों रोकने की कोशिश की गई तो हाथापाई शुरू कर दी.
AISA के छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने पर छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया. इस सारे मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन मौरिस नगर में दर्ज करवाई गई है.
डूसू सह-सचिव शिवांगी खरवाल ने कहा कि,” कैंपस में वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े असामाजिक तत्व डीयू की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, ये असामाजिक तत्व नशे की अवैध गतिविधियों में भी शामिल हैं. हमने दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगे तथा इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए

 

 स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया नकली नोटों की तस्करी करने वाली सरगना

9 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दक्षिणी रेंज के एसीपी अत्तर सिंह और इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की टीम ने नकली नोटों की तस्करी के अपराध में एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.  महिला का नाम माबिया खातून और उसके साथी का नाम मुनीश अहमद है . यह महिला इस सिंडीकेट की सरगना है. माबीया पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है और मुनीश अहमद दिल्ली के खानपुर का रहने वाला है.
इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद तस्करों के पास से 1, 97,500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं.

इस नकली नोटो को भारत में तस्करी करके भारत बांग्लादेश सीमा के जरिए लाया गया था. इन दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पिछले 2 वर्षों में यह 40 लाख रुपए कि नकली करेंसी भारत में ला चुके हैं.

गुजरात में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी

8 DEC 22

नई दिल्ली : Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना आज  37 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी. .भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था. गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी का चुनावी मुकाबला है. वोटिंग के बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में बीजेपी के लगातार सातवीं बार सत्तासीन होने का अनुमान जताया गया है.

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी चुनावी टक्कर

8 DEC 22

नई दिल्ली : Himachal Pardesh Election Results 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना होगी. राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. राज्य में बीजेपी BJP की सत्ता है. इस बार मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस Congress और आम आदमी पार्टी AAP के बीच है. मतदान के बाद किए गए सर्वेक्षणों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़े संघर्ष का अनुमान जताया गया है.

7 DECEMBER 2022  देश  के मुख्य समाचार

 भारत ने बांग्लादेश में वन डे सीरज गंवाई

दिल्ली : बांग्लादेश : India vs Bangladesh ODI  मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त हासिल कर ली, भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 6 रन की दरकार थी. लेकिन आखिरी गेंद पर रोहित छक्का नहीं जड़ पाए और बांग्लादेश यह मैच 5 रन से जीतने में सफल हो गया. बता दें कि चोटिल होने के बाद भी रोहित क्रीज पर बैटिंग करने उतरे थे. रोहित ने 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में हिट मैन ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि आखिरी गेंद मुस्तफिजुर रहमान ने यॉर्कर लेंथ पर की जिसके कारण हिट मैन छक्का नहीं जड़ पाए, लेकिन रोहित के जज्बे की हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं, अपनी धरती पर बांग्लादेश की टीम लगातार दूसरी बार भारत को वनडे सीरीज में हराने में सफल हो गया है. इससे पहले धोनी की कप्तानी में भी बांग्लादेश ने भारत को अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हराया था बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए. मेहदी हसन ने 83 गेंद पर शतक ठोका, पारी की आखिरी गेंद पर शतक, हसन का वनडे करियर में यह पहला शतक है.

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल ने 56 रन बनाए. लेकिन आखिरी समय में हिट मैन रोहित ने चोटिल अंगुठे के साथ बैटिंग करके यह मैच रोमांचक बना दिया था. बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन को 3 विकेट मिले तो वहीं शाकिब और मेहदी हसन को 2-2 विकेट मिले.

 दिल्ली में मेयर बनाने को लेकर आप पार्टी का भाजपा पर आरोप

7 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव के बुधवार को नतीजे घोषित किए गए. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर पिछले 15 साल के बीजेपी के किले को ध्वस्त कर दिया. आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि दूसरे नंबर पर रही भाजपा ने 104 सीटें जीती. कांग्रेस को केवल 9 सीटें ही मिली. परिणाम आने के बाद अब दिल्ली में मेयर बनाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर उनके पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी का खेल शुरू हो गया. हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फ़ोन आने शुरू हो गए. हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं. हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फ़ोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें.”

दिल्ली के निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी का निगम पर कब्जा

7 DCE 2022

नई दिल्ली : दिल्ली के MCD Election आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. इसी के साथ 15 साल से एमसीडी की सत्ता में काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है. सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी  134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं.  जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान आया है कि “दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं. मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं”.

6 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस : ट्रेफिक ASI ने खुद को मारी गोली

6 DCE 2022

नई दिल्ली : पुलिस स्टेशन द्वारका सेक्टर-23 सुबह 9 बजे PCR को कॉल मिली कि सेक्टर 19, द्वारका डीसीपी ऑफिस के पास पार्क में एक लाश हाथ में पिस्तौल लिए पड़ी है.
मृत व्यक्ति की पहचान एएसआई अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो तुगलक रोड सर्किल पर यातायात में तैनात था.

 

5 DECEMBER 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

PM मोदी : प्रधान मंत्री अपना वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे

5 DEC 22

नई दिल्ली : गुजरात : गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हुस्प. यह मतदान 93 सीटों के लिए हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया और लोगों से भी वोट डालने की अपील की है. चुनाव आयोग ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की गुजारिश की. गुजरात विधान सभा चुनावों के दो चरण आज समाप्त हो गए अब 8 दिसंबर को आएंगे.

नॉर्थ दिल्ली : शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत धाराशायी 

5 DEC 22

नई दिल्ली : सुबह तकरीबन 8:45 बजे उत्तरी डिस्ट्रिक्ट के शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. जिला दिल्ली पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के अनुसार इस इमारत में इसी साल मई में दरार आने की शिक़ायत MCD में की गई थी. दरार आने की वजह से इस इमारत को खाली करवा दिया गया था. इमारत के गिरने से किसी प्रकार का कोई जान और माल का नुकसान नहीं हुआ.

4 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

  दिल्ली के निगम चुनाव : 106 वर्ष की महिला वोट देने पहुंची

4 DEC 22

नई दिल्ली : देश में एक तरफ चुनावों के प्रति लोगों में रुझान कम देखा जा रहा है. चुनावों में मतदान के आंकड़े बता रहे हैं लोगों की रुचि वोटिंग के प्रति घटती जा रही है. मगर दिल्ली में निगम के चुनावों में लोगों को प्रेरणा देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. बाड़ा हिंदू राव डिप्टी गंज वार्ड नंबर 72 के मतदान केंद्र में एक अत्यंत अधेड़ अवस्था की महिला मतदाता ने प्रवेश किया. जिनकी आयु इस वर्ष 106 वर्ष है, इनका नाम शांति बाला है.

मतदान में गिरावट : देश में चुनावों की घटती आस्था,  घट रहा है वोटिंग ग्राफ

4 DEC 22

नई दिल्ली : देश में होने वाले चुनावों में लोगों की मतदान को लेकर बढ़ती बेरुखी से मतदान का ग्राफ घटता जा रहा है. गुजरात 2022 चुनावों में पहले 2017 विधान सभा चुनाव की तुलना में इस बार मातदान में कमी आई है. 2017 के चुनावों में 89 सीटों पर 68 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी. इस बार 2022 के चुनाव में मतदान घटकर 60 फ़ीसदी रह गया है.

इस प्रकार दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 50.47 फ़ीसदी वोटिंग हुई. जबकि 2017 में इसके मुकाबले 50.55 फीसदी मतदान हुआ था.

मतदान में गिरावट : दिल्ली नगर निगम के चुनावों में मतदान का गिरता ग्राफ

4 DEC 22

नई दिल्ली :इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनावों में मतदान कम संख्या में हुआ. शाम पांच बजे तक मतदान 50 फीसदी तक दर्ज किया गया. सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की संख्या इक्का दुक्का नजर आई. दोपहर को मुस्लिम इलाकों में वोट डालने के लिए भीड़ का मंजर दिखाई दिया. पॉश इलाकों के वोटर्स में खासी खामोशी दिखाई दी. इस बार चुनाव आयोग ने भी वोटर्स को जागरूक करने के लिए बहुत बड़े स्तर पर प्रचार में रुचि नहीं दिखाई. दिल्ली के कई ग्रामीण इलाकों में मतदान की प्रक्रिया लोकतंत्र को शर्मशार करने वाली रही. इसका कारण इलाके के राजनैतिक लोगों की विकास को लेकर अनदेखी मानी जा रही है.

  दिल्ली में पुलिस का फ्लैग मार्च

3 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली में निगम के चुनावों से पहले दिल्ली पुलिस ने इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों और गलियों में फ्लैग मार्च किया. दिल्ली में उन संवेदनशील जगहों पर पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की हुई है.

  2047 तक भारतीय नौसेना बनेगी आत्मनिर्भर

3 DEC 22

नई दिल्ली: नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौ सेना दिवस पर दिया बड़ा बयान,  भारतीय नौसेना ने सरकार को अवगत करवाया की  2047 तक ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगी भारतीय नौ सेना. नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले एक साल में बहुत ऊंची अभियानगत क्षमता हासिल की है तथा समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक बल दिया जा रहा है.

 2 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

 सेंट्रल दिल्ली में गन प्वाइंट पर लाखों की लूट

2 NOV 22

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली में आज शाम सनसनीखेज लूट का मामला आया है. दिन दहाड़े एक कारोबारी से लूट का मामला सामने आया है. सूत्रों का कहना है चिकन चंगेजी रेस्टोरेंट के पास सड़क वाली सड़क पर बंदूक की नोक पर बाइक सवारों लुटेरों ने 17 लाख रूपये लूट लिए. गौरतलब बात यह है की दिल्ली में चुनावों की गहमा गहमी में दिल्ली की चाक चौबंद सुरक्षा के बीच यह लूट हुई है.

1 DECEMBER 2022  देश विदेश  के मुख्य समाचार

 कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के कूदे निगम चुनाव प्रचार में

1 DEC 22

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम का चुनाव प्रचार को अंतिम दिन बचा है. एक तरफ भाजपा ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत की खातिर मुख्यमंत्री, से लेकर केंद्रीय मंत्री, सांसद उतार दिए. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल गुजरात में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली में अपने दल बल के साथ दिल्ली नगर निगम के चुनावों के प्रचार में एंट्री कर चुके हैं ।

प्रचार के मामले में कांग्रेस के उम्मीदवारों को अपने नामचीन नेताओं का सहारा नही मिला. अंतिम दिन से एक दिन पहले कांग्रेस के बड़े नेता जगदीश टाइटलर सदर बाजार वार्ड नंबर 72 की उम्मीदवार मनीषा शर्मा के प्रचार के लिए बाडा हिंदूराव इलाके पहुंचे. टाइटलर की एंट्री के बाद वहां की चुनावी फिज़ा कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दी. जगदीश टाइटलर पहले सदर बाजार लोक सभा सीट पर सांसद भी रह चुके हैं. टाइटलर ने वहां मुस्लिम लोगों से मिलकर कांग्रेस को वोट करने की अपील भी की.

 कोरियाई युवती के साथ छेड़खानी करने वालों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार.

1 DEC 22

नई दिल्ली : मुंबई: कल रात मुंबई में प्रताड़ित हुई दक्षिण कोरियाई महिला ने कहा कि उसका लाइव स्ट्रीम देख रहे किसी व्यक्ति ने उसकी मदद की. यह घटना तब घटी जब वह अपने होटल वापस जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर दो युवक चिल्लाए और उसे किस करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

महिला ने कहा कि, “मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति न बिगड़े. उन्होंने मेरी कमर पकड़नी शुरू कर दी और मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर खींच लिया. मैं असहज महसूस कर रही थी.” उसने बताया कि, उन्होंने उसका पीछा करने की कोशिश की और उसका फोन नंबर भी मांगा. महिला ने कहा, “मैंने उन्हें एक फर्जी नंबर दिया, ताकि वे चले जाएं.”

उसने कहा कि वह मुंबई पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट और खुश है, क्योंकि उसने अन्य देशों में ऐसी ही स्थितियों का सामना किया है, लेकिन वहां कोई एक्शन नहीं लिया गया था.

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

29 DEC : LIVE VIDEO बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट

31 DEC : बिहार के शराब कांड की 77 मौत का गुनहागार दिल्ली में गिरफ्तार