in

17 DEC : विदेशी महिला के पेट से निकले कोकीन के 82 कैप्‍सूल, 15 करोड़ से ज्‍यादा कीमत

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्‍ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से करीब 15 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है. दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट के कस्‍टम अधिकारियों के मुताबिक, जिस महिला से कोकिन बरामद हुई वह गिनी गणराज्‍य की रहने वाली है. उन्‍हें महिला को लेकर पुख्‍ता सूचना मिली थी. कस्‍टम अधिकारियों ने जब एयरपोर्ट से निकलते वक्‍त महिला को रोककर पूछताछ की तो महिला ने खुलासा किया कि उसने नशीले पदार्थ के कैप्‍सूल निगल लिए हैं, जिसके बाद फौरन महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. बाद में महिला के शरीर से नशीले पदार्थ बरामद किए गए.

कस्‍टम अधिकारियों के मुताबिक, महिला सात दिसंबर को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी. अधिकारियों ने महिला को रोककर पूछताछ की तो उसने नशीले पदार्थ निगलने की जानकारी दी. इसके बाद आपात स्थिति में महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी चिकित्‍सा जांच की गई. शरीर से कैप्‍सूल निकालने की प्रक्रिया कई दिनों तक चली.

अधिकारियों के मुताबिक, महिला पर 24 घंटे निगरानी रखी गई और उससे कुल 82 कैप्‍सूल बरामद हुए हैं, जिनमें से 1024 ग्राम सफेद पाउडर निकला. जांच में सामने आया है कि यह सफेद पदार्थ कोकीन है. इस कोकीन की कीमत 15.36 करोड़ रुपये आंकी गई है. कोकीन को जब्‍त कर लिया गया है.

महिला यात्री को तस्‍करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

SHARE With Your Friends

16 DEC : देहरादून में चीते के खूनी खेल की लाइव तस्वीर देखिए

18 DEC : देहरादून में एक चीते के शिकार करने की लाइव वीडियो