in ,

19 DEC : FIFA विश्वकप फुटबाल 22 में फ्रांस को पराजित कर अर्जेंटीना बना फुटबाल का बादशाह

FIFA विश्वकप फुटबाल चैम्पियन 2022 में मेसी का फाइनल मैच में दिखा जलवा, माराडोना के बाद अर्जेंटीना में मेसी बन गए फुटबाल के भगवान

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दोहा: Argentina vs France, FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना ने 36 वर्षों के बाद फिर एक बार इतिहास रचा है. फ्रांस के साथ हुए कांटे के मुकाबले में 4 – 2 से जीत हासिल करके दुनिया का फुटबाल का सरताज बन गया है. फ्रांस के बीच रविवार को दोहा के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के सुपर से ऊपर रोमांचक फाइनल मुकाबले में पिछली दो बार के चैंपियन अर्जेंटीना ने बहुत ही ज्यादा रोमांचक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप बनने का गौैरव हासिल कर लिया. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम साल 1978 और साल 1986 में विश्व चैंपियन बनी थी.

90 मिनट का मुकाबला सांस रोकने वाला था, इस 90 मिनट के समाप्त होने के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद फिर मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा और दोनों टीमों ने 1-1 गोल और कर दिया। मैच 3-3 से बराबरी पर रहा. जब बारी आई पेनल्टीज शूट की तो उसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मार ली.

खास खिलाड़ियों का खेल :
फाइनल मुकाबले की खास बात फ्रांस के सुपरस्टार एमबाप्पे की हैट्रिक भी रही, तो वहीं करीब अपना आखिरी विश्व कप खेलने वाले लियोनेल मेसी ने भी मुकाबले में दो गोल दागे.

खेल की बार बार बदलती तस्वीर :

निर्धारित 90 मिनट में मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद 30 मिनट के एक्स्ट्राटाइम में आखिरी पलों में फ्रांस के एमबाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मुकाबले को फिर से 3-3 से बराबर कर दिया था. यह उनका हैट्रिक गोल था. एक्स्ट्राटाइम के शुरुआती हाफ मतलब शुरू के 15 मिनट में भी मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था. फिर दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने एक बार फिर से 3-2 से बढ़त बनाई, जब अर्जेंटीना के लिए यह गोल उसके स्टार खिलाड़ी मेसी ने किया, जो उनका मुकाबले का दूसरा गोल रहा. मेसी ने पहला गोल पेनल्टी के जरिए किया था. इस गोल के बाद करीब-करीब सभी ने अर्जेंटीना की जीत लगभग तय मान ली थी और स्टेडियम में  जमा करीब अस्सी हजार फैंस ने अर्जेंटीना को चैंपियन बना लिया था,

फ्रांस को जीत की जगाई उम्मीद 
लेकिन एक्स्ट्राटाइम खत्म होने से करीब पांच मिनट पहले एमबाप्पे ने मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करके फ्रांस को 3-3 की बराबरी पर ला दिया. यहां से बचे करीब पांच मिनट में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जिसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.

हाफ टाइम तक अर्जेंटीना ने फ्रांस पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी. पहला गोल खेल के 23वें मिनट में लियोनल मेसी ने मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करके अर्जेंटीना को 1-0 से आगे कर दिया है, तो दूसरा गोल खेल के 36वें मिनट में डिमारिया ने किया.  इसके बाद अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ हल्ला बोल दिया. फ्रांसिसी खिलाड़ियों हताश नजर आए फ्रांस के खिलाड़ी दो गोल के बाद हिम्मत हार बैठे, कहना गलत नहीं होगा कि अर्जेंटीना ही अर्जेंटीना पहले हाफ में छाया रहा. गेंद पर उनना 59 प्रतिशत तो फ्रांसिसियों का 40 प्रतिशत कब्जा रहा.

कितने पास दिए गए

अर्जेंटीना की तरफ से कुल 291 पास हुए, तो फ्रांस की तरफ से 202. गोलपोस्ट पर पहले हाफ में अर्जेंटीना ने तीन शॉट लगाए, तो फ्रांस ने एक भी नहीं, लेकिन दूसरे हाफ में एमबाप्पे ने करीब 97 सेकेंड के अंतराल पर दो गोल दागकर फ्रांस को बराबरी दिलाते हुए स्टेडियम में फ्रांस के समर्थकों में जीत की आशा का जोश भर गया था.

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

18 DEC : देहरादून में एक चीते के शिकार करने की लाइव वीडियो

♦♦ 21 DEC : बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज 19 वर्षों बाद नेपाल से रिहा