
नई दिल्ली : Bihar Liquor case : बिहार के छपरा में सनसनीखेज शराब कांड में 77 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में सनसनी फ़ैल गई. इसके बाद बिहार सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए थी. इस पूरे शराब कांड का मास्टरमाइंड रामबाबू महतो बिहार से फरार था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (चाणक्यपुरी) ने रामबाबू महतो को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस के अनुसार रामबाबू महतो शराब में केमिकल डालकर चोरी छुपे बेचता था. जिसके चलते छपरा के मसरक, इसुआपुर, अमनौर, मढौरा, में लोगों की तबीयत खराब होने लगी, कुछ की आंखों की रोशनी चली गई और अपनी जान से हाथ धो बैठे. इस कांड के बाद रामबाबू बिहार से फरार होकर दिल्ली आकर छुप गया था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एसीपी रमेश लांबा ने जांच में माहिर अपने अनुभवी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को इसकी जांच सौंपी दी.

इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बिहार से सारे फैक्ट्स इकठ्ठे किए और बिहार शराब कांड के इस मास्टर माइंड को दिल्ली के द्वारका में ढूंढ कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.


