in ,

♦♦ 4 JAN : दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा का बेटा GB रोड पर करता था सैक्सवर्कर्स से पैसा उगाही

आरोपी सुमित शर्मा
SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : कमला मार्किट पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के रेड लाइट एरिया GB रोड के सैक्स वर्कर्स से पुलिस वाला बनकर पैसा वसूलता था. इसने अपना यह गोरख धंधा कई दिनों से चला रखा था. इसका नाम सुमित शर्मा है. इसने 1 जनवरी को कोठा नंबर 50 जीबी रोड से हवलदार सीता राम को सैक्स वर्कर की कॉल मिली कि दिल्ली पुलिस वाला उनसे पैसे की वसूली कर रहा है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी स्वेता चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस सारे मामले की जानकारी दी.

कॉल मिलने पर एचसी सीता राम एक बार मौके पर पहुंचे और दिल्ली पुलिस लोगो के साथ दिल्ली पुलिस की मंकी कैप पहने एक शख्स मिला. हवलदार सीता राम ने उसे अपना आई कार्ड दिखाने के लिए कहा, उसने बताया कि आईकार्ड उनकी कार में है. उसने हवलदार सीता राम की नेम प्लेट पढ़कर जिसमें एस.आर. पोशवाल नाम लिखा था उसका नाम लेकर बोला कि “उसकी और सीताराम की शाहदरा जिले में एक साथ पोस्टिंग थी.

यह उस रात सीताराम को चकमा देने में सफल रहा और जीबी रोड के पीछे संकरी गलियों में फरार हो गया. इसके बाद इस ढोंगी पुलिस वाले ने मोबाइल नंबर से दो फर्ज पीसीआर कॉल की जिसमें उल्टा सीता राम के खिलाफ पैसे मांगने का आरोप लगाया.

कमला मार्किट थाना इंचार्ज सुरेन्द्र दलाल ने कोठे और सड़क के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए अपने स्टाफ को लगा दिया. सीसीटीवी फुटेज में यह दिल्ली पुलिस की विंटर कैप पहने हुए दिखाई दिया और उसकी कार नंबर डीएल 7 सीएस 4386 भी नजर आ गई.

आखिरकार कार के नंबर के आधार पर सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की मदद से गाजियाबाद से इस ढोंगी शक्श को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास से दिल्ली पुलिस का एक विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुआ है. इसका नाम सुमित शर्मा है और यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बाबरपुर कृष्णा गली का रहने वाला है. इसने पुलिस को जांच के दौरान बताया कि ये इंडसैंड बैंक में मैनेजर है और इसके पिता दिल्ली पुलिस में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर थे.
इसके पास से दिल्ली पुलिस की कैप दिल्ली पुलिस का विजिटिंग कार्ड, दिल्ली पुलिस की पुरानी फाइल और कुछ दस्तावेज, उसकी कार से डंडा बरामद हुए हैं. सैक्स वर्कर्स ने बताया यह यहां पहले भी आया था और अपना पुलसिया रुआब दिखाने के लिए डंडा भी मारकर पैसा वसूल करके ले जाता था.

SHARE With Your Friends

31 DEC : बिहार के शराब कांड की 77 मौत का गुनहागार दिल्ली में गिरफ्तार

8 JAN: दिल्ली पुलिस के ASI स्नैचर के चाकू से हुए शहीद