in

11 NOV : सेना और  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर जैश के आतंकी को किया ढेर 

ई दिल्ली : जम्मू- कश्मीर : (Jammu and Kashmir) के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का आतंकी कामरान भाई उर्फ़ हनीस मारा गया. इसकी आतंकी गतिविधियां कुलगाम और शोपियां में जारी थी.  कामरान भाई उर्फ़ हनीस के मारे जाने की पुष्टि  कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी. 

विजय कुमार ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि “मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर की गयी है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी सक्रिय आतंकी था”. इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है.सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साझा ऑपरेशन में आतंकी (Terrorist) को मार गिराया गया है. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली है कि इलाके में 2-3 और खूंखार आतंकी छिपे हो सकते हैं. पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के बाद तड़के सेना और कश्मीर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. साढ़े छह बजे इस मुठभेड़ की सूचना इलाके में फ़ैल गई.

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया था. इस दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चल रहे एक आतंकी फंडिंग और भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. कार्रवाई में 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था. कड़े गए आंतकी उत्तरी कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास कर रहे थे. उत्तरी कश्मीर में ‘तहरीक-ए-उल मुजाहिदीन जम्मू और कश्मीर’ (TuMJK) के संचालन में सहायता के लिए पाकिस्तान स्थित आका इस मॉड्यूल का समन्वय कर कर रहे थे.

कुपवाड़ा जिले के चीरकोट इलाके के बिलाल अहमद डार नाम के एक व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के सामान्य इलाके नुटनुसा और लोलाब इलाकों से व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया था.

11 NOV : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने जापान का दौरा किया

16 NOV : ACB की छापामारी में MCD का चुनावी टिकट बेचने पर आम आदमी पार्टी के विधायक के रिश्तेदार गिरफ्तार