
नई दिल्ली : 18 अगस्त 2023: नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक बेहद गरीब परिवार के 5 साल के बच्चे के अपहरण के मामले को 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सुरक्षित बचाया है. पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर किया मामले में जांच शुरू कर दी .
CCTV फुटेज से मिले सुराग
एरिया CCTV कैमरों की मदद से आरोपी पहचान की गई. एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बच्चे को ले जाते हुए फुटेज से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले.
पूछताछ से पता चला की विकास वर्मा का सुनार का काम था. इसकी पत्नी से अनबन के चलते उसकी पत्नी 2021 में उसके बेटे के लेकर उसको छोड़ कर चली गई. विकास ने प्लेटफार्म नंबर 6 पर जब एक बच्चे को देखा तो उसकी शक्ल अपने बेटे से मिलती जुलती नजर आई, उस वक्त उसे उस बच्चे में अपने बेटे की तस्वीर दिखाई दी. उसने उस बच्चे को मुफलसी हालत में पलते देखा नही गया. उसने उसे उठाने की योजना बनाई और उसे 16 अगस्त को उठा कर झेलम एक्सप्रेस से वैष्णो देवी कटरा ले गया इसके बाद यह वहां से 17 अगस्त को ट्रेन में बैठ कर दिल्ली आ रहा था.

इसी बीच थाना इंचार्ज राजेश मोर्या ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की मदद से फोटो कैप्चर कर स्टेशन पर कुली, स्टैक होल्डर, वेंडर और स्टेशन पर काम करने वाली कई एजेंसियों को भेज दिए. आज जैसे ही विकास वर्मा दिल्ली आया और दिल्ली से हाथरस जाने के लिए ट्रेन में बैठा किसी ने पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी.
आरोपी विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. बच्चे को उसके कब्जे से छुड़ाया गया. पुलिस के प्रयासों के लिए परिवार ने आभार व्यक्त किया है.


