
नई दिल्ली : #Assembly Election : आज केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा 2024 के 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दिल्ली में कई सांसदों का टिकट काट दिया गया है जिसमें चांदनी चौक से हर्षवर्धन, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और दक्षिणी दिल्ली से रमेश विधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा शामिल हैं. दिल्ली में अभी पांच उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.
दिल्ली से बीजेपी ने जारी की लोक सभा उम्मीदवारों की सूची

चांदनी चौक : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली : बांसुरी स्वराज

उत्तरी पूर्वी दिल्ली : मनोज तिवारी

पश्चिमी दिल्ली : कंवलजीत सेहरावत

दक्षिणी दिल्ली : रामवीर विधूड़ी



