in

♦♦ 2 SEPTEMBER : अब भारत ने भरी है सूरज को छूने की उड़ान

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : Aditya L1 Launch Live Updates : चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर उतारने के बाद ISRO ने आज अपना पहला सूर्य अभियान आदित्य-एल1 भी लॉन्च कर दिया है. इस मिशन को श्रीहरिकोटा से शनिवार सुबह 11.50 पर लॉन्च किया गया. इस मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा था कि आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि हम अभी प्रक्षेपण की तैयारी कर रहे हैं. रॉकेट और उपग्रह तैयार हैं. हमने प्रक्षेपण के लिए रिहर्सल पूरी कर ली है.

Aditya-L1 Launch LIVE Updates: ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अपना पहला सोलर मिशन आदित्य एल. ISRO ने अपने पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च. ISRO के वैज्ञानिकों ने इस लॉन्च के करीब एक घंटा बाद इस मिशन की सफलता की जानकारी दी.  Aditya-L1 मिशन पर अमित शाह ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है.

SHARE With Your Friends

♦♦ 1. SEPTEMBER : गणेश चतुर्थी व्रत से संतान की दीर्घायु और निरोगी काया और उत्तम स्वस्थ की मनोकामना होती है पूरी

♦♦ 2. SEPTEMBER : राष्ट्रपति 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी