

नई दिल्ली : #Farmer protes : आज शम्भू बॉर्डर #Shambhu Border पर किसान संगठनों ने दिल्ली कुच का ऐलान किया हुआ है. इसके लिए जेसीबी और हाइड्रोलिक पोकलेन मशीनों को बॉर्डर पर लाकर खड़ा कर दिया है. हरियाणा पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने शम्भू बॉर्डर पर रोकने के लिए भारी बैरिकेटिंग और कंक्रीट की अभेद दीवार बना रखी है. प्रदर्शनकरियों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए अवरोध को हटाने के लिए ट्रैक्टर को बना दिया है.
सभी तनावपूर्ण हालातों और गृह मंत्रालय और पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद हरियाणा डीजीपी की पंजाब डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी के बाद पंजाब के डीजीपी एक्शन में आये और पंजाब के सीनियर पुलिस अफसर को लिखी चिट्ठी दिए सख्त आदेश किसी भी तरह से जेसीबी पोकलेन समेत तमाम तरह की मशीनरी शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर तक नहीं पहुंचनी चाहिए तुरंत मौके से उन मशीनों को हटाया जाए.



