in , ,

21 June : दिल्ली के होटल में पत्नी की हत्या, पति ने मथुरा में किया सरेंडर

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली 21 जून 2015 : सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज #Pahar_Ganj इलाके में स्थित होटल विक्टोरिया के कमरा नंबर 305 में 24 वर्षीय कीर्ति शर्मा की उनके पति ने ही हत्या कर दी। घटना शुक्रवार, 20 जून 2025 की देर रात की है। मृतक महिला का नाम कीर्ति शर्मा (24 वर्ष) है और वह उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि कीर्ति की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। हत्या करने के बाद आरोपी पति गोपाल शर्मा (24 वर्ष), जो उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है, ने मथुरा थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

होटल प्रबंधक प्रेम कुमार ने 21 जून 2025 को सुबह करीब 3 बजे पहाड़गंज थाने को एक महिला की हत्या की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्हें रात 2:45 बजे यूपी के मथुरा स्थित हाईवे पुलिस स्टेशन से एक फोन आया था, जिसमें होटल के कमरे की जांच करने का निर्देश दिया गया था। मैनेजर ने जब कमरा चेक किया तो बिस्तर पर एक महिला का शव पड़ा मिला।

यह घटना 20 जून 2025 को शाम 6:35 बजे के आसपास की है, जब गोपाल शर्मा और कीर्ति शर्मा ने पति-पत्नी के रूप में होटल विक्टोरिया में चेक-इन किया था। रात करीब 9 बजे, आरोपी गोपाल शर्मा खाना लाने के बहाने होटल से अकेला निकल गया।

पुलिस के मुताबिक, कीर्ति शर्मा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। आरोपी गोपाल शर्मा ने मथुरा पहुंचने के बाद 112 नंबर पर कॉल करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद मथुरा हाईवे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने मथुरा जाकर आरोपी गोपाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर शक था, जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

SHARE With Your Friends

21 June : दिल्ली में छुपे बांग्लादेशियों को पकड़ने का बीती रात से तेज हुआ अभियान

22 June : इजराइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री: तीन परमाणु ठिकानों पर भीषण हमला