in

22 MAY : BMW कार एक्सीडेंट में फंसे चालक को पीसीआर स्टाफ ने निकाला

आधी रात के वक्त सुनसान सड़क पर बीएमडब्ल्यू पलट गई, कार में फंसे कार चालक को बचाने वाला कोई नहीं था। किसी ने पुलिस पीसीआर को सूचना दे दी और फिर पीसीआर स्टाफ ने समय पर पहुंच कर बेहतरीन कार्य कर डाला

SHARE With Your Friends

दुर्घटना स्थल की तस्वीरें

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने वक्त रहते दुर्घटना ग्रस्त कार में फंसे हुए एक व्यक्ति को निकाल कर उसकी जान बचा ली। आधी रात के बाद तकरीबन 1:30 बजे सेंट्रल दिल्ली के सलीमगढ़ बाईपास पर तेजी से आ रही बीएमडब्ल्यू सड़क पर लगे साइन बोर्ड के खंबे से जा टकराई और इसके बाद सड़क पर कई कलाबाजी खाकर पलट गई.

पीसीआर दल ने गाड़ी से निकाला 
दिल्ली पुलिस की पीसीआर ऑस्कर 10 को इस हादसे की सूचना मिली, पीसीआर बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गई. पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर कन्हैयालाल और ड्राइवर हवलदार महेंद्र मौके पर पहुंचे तो चालक गाड़ी में फंसा हुआ था. दोनों पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में फंसे चालक को फुर्ती से सुरक्षित निकाल लिया. उसी वक्त मौके पर पीसीआर टाइगर 57 के सब इंस्पेक्टर राम प्रताप और सिपाही ड्राइवर मनीष भी पहुंच गए.

बीएमडब्ल्यू कार चालक को कार से सुरक्षित निकालने वाला पीसीआर स्टाफ

टायर फटने से दुर्घटना घटी
बताया जा रहा है आशुतोष गोयल जो दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहते हैं अपने दोस्त को टैगोर गार्डन छोड़ कर अपने घर वापिस जा रहे थे तभी उनकी बीएमडब्ल्यू कार का टायर फटा और कार दुर्घटना का शिकार हो गई.  संतोषजनक बात यह रही कि सूचना मिलते ही टाइम पर पीसीआर ऑस्कर -10 के दल ने पलटी हुई गाड़ी में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया वरना कार में आग भी लग सकती थी ! 

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

22 MAY : मोबाइल चोरी की वारदात अपहरण और फिरौती में तब्दील हुई

27 MAY : इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला वीडियो वायरल, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार