in

23 FEBRUARY : WTO के खिलाफ किसानों का आक्रोश: 25 फरवरी को सम्मेलन और पुतला दहन

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : #Farmers Protest : 13 फरवरी को किसान के भेष में  प्रदर्शनकारी सरकार को मांगो के नाम पर ब्लैक मेल कर रहे है . यह किसान प्रदर्शन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सकते साफ दिखाई दे रहे हैं. इनके द्वारा हर दिन सरकार से टकराव के बहाने ढूंढे निकाले जा रहे हैं. 21 फरवरी को इन प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था जिसके चलते पोकलेन और जेसीबी के अलावा लोहे के बख्तर बंद ट्रैक्टर शंभू बॉर्डर पर जुटा लिए. पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधों को उखाड़ फैंकने के मकसद से इन मशीनों को लाया गया है.

संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा के आगामी कार्यक्रम
1). 24 फरवरी को देशभर में शाम को शहीद शुभकरण सिंह और अन्य 3 शहीद किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किये जायेंगे.

2). 25 फरवरी को शम्भू एवम खनौरी बॉर्डर पर WTO के विषय में सम्मेलन कर के देशभर के किसानों को जागरूक किया जाएगा.

3). 26 फरवरी को देश में सभी गाँवों में WTO के पुतले सुबह फूंके जाएंगे एवम दोपहर 3 बजे WTO के बड़े पुतले शम्भू एवम खनौरी बॉर्डर पर फूंके जाएंगे.

4). 27 फरवरी को दोनों फोरम की राष्ट्रीय स्तर की बैठक शम्भू एवम खनौरी बोर्डरों पर आयोजित होंगी, 28 फरवरी को दोनों फोरम की साझा बैठक आयोजित कर के 29 को किसान आंदोलन के आगामी बड़े फैंसले का ऐलान किया जाएगा.

SHARE With Your Friends

23 FEBRUARY : डीयू कुलपति ने किया पुस्तकालय के क्षैतिज विस्तार का शुभारंभ

24 FEBRUARY: रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान: एशियाई खेलों और पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बल कर्मियों को मिलेगा भारी इनाम