in , ,

23 MARCH : RPF जवान ने बचाया एक यात्री को मौत के मुंह में जाने से

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता की वजह से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस (BDTS) पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरे एक यात्री की जान बच गई. पश्चिमी रेलवे ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस हादसे की एक वीडियो वायरल की. विडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी भारी सूटकेस लेकर चलती ट्रेन को पकड़ने के लिए ट्रेन की तरफ दौड़ रहा है. इसी बीच वो यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर जाता है. वहां तैनात सुशील कुमार नाम का RPF का कांस्टेबल सुशील कुमार तेजी से भीतर उसे ट्रेन से दूर खींच लेता है जिससे यात्री की जान बच जाती है. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है. ट्रेन संख्या 12471 स्वराज एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहे यात्री की जान बच गई है .

पश्चिम रेलवे के इस ट्वीट को रेल मंत्रालय ने रीट्वीट कर यात्रियों से चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने का अनुरोध किया है. कैप्शन में लिखा है, “आइए जल्दीबाजी न करें, आपका जीवन किसी भी चीज से ज्यादा कीमती है! हम यात्रियों से आग्रह करते हैं कि चलती ट्रेन में न चढ़ें और न ही उतरें.”

SHARE With Your Friends

22 MARCH : चैत्र नवरात्र में साधक अपनी अध्यात्मिक और यौगिक शक्तियों को उन्नत कर सकते हैं

23 MARCH : दिल्ली परिवहन विभाग का घूसखोर इंस्पेक्टर और उसके दो साथी गिरफ्तार