नई दिल्ली : बहादुरगढ़ – इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला. नफेसिंह राठी समेत 4 लोग गम्भीर रूप से जख्मी. इस हमले में 3 सुरक्षा कर्मियों को भी लगी कई गोलियां.
बराही फाटक के पास यह हमला किया गया था. हमलावर आई-20 गाड़ी में सवार होकर आए थे.
इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि की. राठी के गले और कमर में गोलियां लगी हैं. हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे जबकि हमलावर आई-20 कार से आए.
झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लगा दिया गया है. इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है.


